ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार: भाजपा के 9 और जदयू से होंगे 8 मंत्री लेगे शपथ

UB India News by UB India News
February 11, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, राजभवन
0
नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार: भाजपा के 9 और जदयू से होंगे 8 मंत्री लेगे शपथ
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नीतीश कुमार को पांचवीं बार बिहार की सत्ता संभाले हुए 80 दिन हो चुके हैं. मंगलवार को उनकी कैबिनेट का विस्तार हो रहा है, जिसपर काफी वक्त से सबकी नजरें थीं. मंगलवार सुबह राज्यपाल भवन से इन नए नामों की घोषणा कर दी गई है. बीजेपी को इस विस्तार में नौ सीटें मिली हैं, वहीं नीतीश की पार्टी के लिए आठ सीटें रखी गई हैं. दोनों के बीच अंतर बहुत कम तो है, लेकिन यह शक्ति के समीकरण को उलटने वाले विधानसभा चुनावों के नतीजों की याद दिलाता है, जब बीजेपी ने बिहार में 74 सीटें जीती थीं, बल्कि जेडीयू बस 43 सीटें ही बटोर पाई थी.

ऐसा माना जा रहा है कि इस विस्तार में बीजेपी के नेता शहनवाज़ हुसैन को कैबिनेट की सीट दी जा सकती है. हुसैन केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं और बिहार में मंत्री पद की शपथ लेंगे. इसके पहले वो निर्विरोध MLC बने हैं. उनके अलावा बीजेपी के कोटे से प्रमोद कुमार, आलोक रंजन , नितिन नवीन, नीरज सिंह, नारायण प्रसाद, सुभाष सिंह, सम्राट चौधरी और जनक राम को जगह दी गई है.

RELATED POSTS

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

वहीं, जेडीयू से श्रवण कुमार और संजय झा जैसे नीतीश कुमार के वरिष्ठ सहयोगियों के अलावा लेशी सिंह, सुनील कुमार और बीएसपी से शामिल हुए जामा खान का नाम लिस्ट में है.

गौरतलब है कि राज्य मंत्रिमंडल का गठन 16 नवंबर को हुआ था। तब मुख्यमंत्री समेत 15 लोगों ने शपथ ली थी, जिनमें से एक मेवालाल चौधरी ने बाद में इस्तीफा दे दिया था। मंत्रिमंडल गठन के 85 दिनों बाद मंगलवार को होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में 22 नए मंत्री बनाए जा सकते हैं। मंत्री बनने वालों में कई नामों की चर्चा है। इनमें नए चेहरों को भी मौका मिलने जा रहा है।

भाजपा के ये मंत्री ले सकते हैं शपथ
– नितिन नवीन
– शाहनवाज हुसैन
– सम्राट चौधरी
– सुभाष सिंह
– आलोक रंजन
– प्रमोद कुमार
– जनकराम
– श्रीनारायण प्रसाद

जदयू के ये मंत्री ले सकते हैं शपथ
– श्रवण कुमार
– लेसी सिंह
– महेश्वर हजारी
– संजय झा
– जमा खान
– सुमित कुमार सिंह
– जयंत राज
– सुनील कुमार
– मदन सहनी

22 मंत्रियों की है गुंजाइश
बिहार विधानसभा में 243 सीटें हैं। कुल संख्या का 15 प्रतिशत हिस्सेदारी मंत्रिमंडल में हो सकती है। इसके मुताबिक बिहार में सीएम सहित कुल 36 मंत्री हो सकते हैं। मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री हैं तो इस हिसाब से मंत्रिमंडल में 22 मंत्रियों के शामिल होने की गुंजाइश है, लेकिन एनडीए से मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल इनमें से 4-5 सीट फिलहाल भविष्य के विस्तार के लिए खाली रखी जाएंगी।

सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में नीतीश कुमार ने कहा था, ‘जब भी मुझे बीजेपी से लिस्ट मिल जाएगी, हम कैबिनेट विस्तार करेंगे.’ उनके बयानों से बिहार में पावर शिफ्ट का आभास हो रहा था.

फिलहाल, नीतीश कुमार को लेकर बिहार के कैबिनेट में 14 सदस्य हैं. इनमें से सात बीजेपी की सीटे हैं, जिनमें दो उप-मुख्यमंत्री की सीटें हैं और पांच सीटें जेडीयू के पास हैं. बाकी दो सीटें छोटे गठबंधन के साथियों- जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान अवाम मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी को दी गई हैं. कैबिनेट में अधिकतम 36 लोग हो सकते हैं.

पिछले हफ्ते सूत्रों ने बताया था कि बीजेपी जहां विस्तार पर काम कर रही है, वो यह बात सुनिश्चित करना चाहती है कि कैबिनेट में उसके अपने चेहरे गठबंधन साथी जेडीयू से ज्यादा हों. और यह अंतर हर पार्टी के विधायकों के नंबर के आधार पर तय होगा.

बीजेपी चीफ जेपी नड्डा के दिल्ली के आवास पर दोनों पार्टियों की हुई मीटिंग के बाद सूत्रों ने बताया पार्टी इस वक्त जेडीयू के साथ किसी तरह के मतभेद की आशंका को दूर करने को लेकर भी उत्सुक है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

by UB India News
July 15, 2026
0

देश की राजनीति में इन दिनों एक बड़ा मुद्दा छाया हुआ है, वह है संविधान संशोधन विधेयक को दो-तिहाई बहुमत...

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

by UB India News
July 15, 2026
0

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद अब वहां पर कई चीजें बदलती जा रही हैं. कई पुरानी व्यवस्था खत्म...

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

पंजाब कांग्रेस की लड़ाई दिल्ली तक पहुंची ………………….

by UB India News
July 15, 2026
0

पंजाब कांग्रेस में कलह जारी है। चुनाव से पहले कलेश को खत्म करने के लिए कांग्रेस हाईकमान अब एक्टिव हो...

Next Post
नितिन नवीन और आलोक रंजन झा पहली बार मंत्रिमंडल में हुए शामिल

नितिन नवीन और आलोक रंजन झा पहली बार मंत्रिमंडल में हुए शामिल

सबसे कम उम्र में केंद्रीय मंत्री बनने वाले शाहनवाज अब बिहार में मंत्री

सबसे कम उम्र में केंद्रीय मंत्री बनने वाले शाहनवाज अब बिहार में मंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend