ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गया जिले के उतरी कोंच में दो दिवसीय मंडल कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

UB India News by UB India News
February 8, 2021
in गया, भाजपा, महिला युग
0
गया जिले के उतरी कोंच में दो दिवसीय मंडल कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के केन्द्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा दो दिवसीय मंडल कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर  रविवार को गया जिले के उतरी कोंच में सम्पन्न हुआ . अंतिम दिन कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित करते हुए संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर के की गयी. इसकी शुरुआत भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की प्रवक्ता अर्चना राय भट्ट ने अपने सम्बोधन से किया । प्रशिक्षण में भाजपा का इतिहास बताया गया, भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों के बारे में बताया गया। इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ कर्मठ कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। भाजपा संगठन के बारे में पूरी जानकारी, संगठन की उपलब्धियों को लेकर और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर अलग-अलग विषयों पर जानकारी साझा की।

आखरी दिन के प्रशिक्षण शिविर के सत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अर्चना राय भट्ट ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर कार्य करती है। राष्ट्रवाद, राष्ट्रहीत के मूल सिद्धांतों पर भाजपा चलती है। पार्टी के कार्यकर्ता देश भक्त और समर्पित भाव के होते हैं। केन्द्र और राज्य विकास योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।इसके लिए कार्यकर्ता आगे आकर सहभागिता निभाएं। हमारी कार्यपद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका अहम है. इन बातों को सभी कार्यकर्ता समझें और अनुपालन करें. पार्टी ने हमेशा कार्यकर्ताओं के सम्मान को सर्वोपरि रखा है। कार्यकर्ता ही भाजपा की शान हैं। कार्यकर्ताओं को आने वाले समय में पूरी सावधानी के साथ कार्य करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से पार्टी को मजबूत करने में पूरी ताकत के साथ जुटें।

RELATED POSTS

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

 

 

श्रीमती भट्ट ने कार्यकर्ताओं को जागरूक करते हुए कहा कि मोदी सरकार जम्मू कश्मीर में विकास के लिए हर कदम उठा रही है, जिसका जम्मू कश्मीर की आम जनता को बहुत अधिक लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता दिन-रात कार्य करें।

इस प्रशिक्षण शिविर में भारतीय राजनीति में आए बदलाव में पार्टी का योगदान, आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा व पार्टी की विचारधारा, व्यक्तित्व विकास, पिछले छह वर्षो में हुए पार्टी के अंत्योदयी प्रयत्न, सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प व सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग सहित पार्टी की कार्य पद्धति पर चर्चा हुई।
शिविर में भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ-साथ काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर जंतर-मंतर पर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है।...

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

क्या यात्री भारतीय रेलवे की चादर, तौलिया या तकिये का कवर साथ ले जाते हैं ?

by UB India News
July 23, 2026
0

किसी राष्ट्र की ईमानदारी का सबसे बड़ा परीक्षण अदालतों में नहीं होता। वह तब होता है, जब कोई व्यक्ति ऐसी...

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

by UB India News
July 21, 2026
0

 बांकीपुर उपचुनाव के प्रचार के दौरान दरभंगा के अलीनगर से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने राजनीतिक अनुभवों को साझा...

बांकीपुर उपचुनाव में अपनों के निशाने पर BJP…………….

बांकीपुर उपचुनाव में अपनों के निशाने पर BJP…………….

by UB India News
July 19, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव हर दिन एक नई चुनौती लेकर आने लगा है। हाल के दिनों की बात करें तो कुछ...

Next Post
विरोध के लिए ढेरों मुद्दे, लेकिन देश का मनोबल न गिराएं: प्रधानमंत्री

विरोध के लिए ढेरों मुद्दे, लेकिन देश का मनोबल न गिराएं: प्रधानमंत्री

एनडीए ने शुरू की बिहार में पूरा बजट एक साथ पारित कराने की परम्परा: मोदी

एनडीए ने शुरू की बिहार में पूरा बजट एक साथ पारित कराने की परम्परा: मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend