ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

डॉ शैबाल गुप्ता हमेशा बिहार की बेहतरी को लेकर बातें करते रहते थे: नीतीश कुमार

UB India News by UB India News
February 7, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, दिन विशेष, पटना, मुख्यमंत्री
0
डॉ शैबाल गुप्ता हमेशा बिहार की बेहतरी को लेकर बातें करते रहते थे: नीतीश कुमार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक होटल में आयोजित डॉ शैबाल गुप्ता की शोकसभा में शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने कहा कि शैबाल गुप्ता अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री के साथ-साथ आद्री के संस्थापक भी थे. अनेक विषयों में उनकी अच्छी जानकारी थी. वे वैचारिक रुप से कम्युनिस्ट थे, लेकिन सभी पार्टियों के नेताओं के साथ उनका मधुर संबंध था. वे बिहार के विकास के लिए हमेशा लगे रहते थे. हमलोग उनकी राय लेते रहते थे. आर्थिक सर्वे रिपोर्ट वर्ष 2008 से शुरू किया गया, जिसे तैयार करने में उनका महत्वपूर्ण सहयोग मिलता रहा. सेंटर फॉर इकोनॉमिक पॉलिसी एंड पब्लिक फाइनांस गठित किया गया। इसमें भी उनका सहयोग मिला.

विशेष राज्य दर्जा अभियान
उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए हमलोगों ने अभियान चलाया. इसको लेकर वर्ष 2013 में यूपीए सरकार द्वारा गठित रघुराम राजन कमेटी में शैबाल गुप्ता को भी सदस्य के रुप में शामिल किया गया था.

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

हमेशा बिहार की बेहतरी की सोच
सीएम ने कहा कि देश-विदेश के लोग या पत्रकार जब बिहार के संबंध में जानकारी लेने आते थे तो वे शैबाल गुप्ता से जरूर चर्चा करते थे. शैवाल गुप्ता ने कई विषयों पर आलेख भी लिखा है. जिसकी काफी चर्चा हुई है. वे हमेशा बिहार की बेहतरी को लेकर बातें करते रहते थे. बिहार के आर्थिक सर्व की रिपोर्ट की भी प्रशंसा होती रही है.

शराबबंदी के लाभ पर सर्वे रिपोर्ट
सीएम ने कहा कि 2016 में महिलाओं की मांग पर हमने राज्य में शराबबंदी को लागू किया. आद्री ने शराबबंदी से होने वाले फायदे के संबंध में एक सर्वे रिपोर्ट जारी किया. इस रिपोर्ट में बताया गया कि शराबबंदी लागू होने से लोगों के बीच दूध की खपत बढ़ गई है.

कई अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार कराए
मुख्यमंत्री ने कहा कि शैबाल गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का भी आयोजन किया था, जिसमें तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के साथ मुझे भी शामिल होने का मौका मिला था. उन्होंने कई सम्मेलनों का आयोजन कराया. जब भी मुझे आमंत्रित किया मैं उनके कार्यक्रमों में शामिल होता रहा. पिछले कुछ वर्षों से उनकी तबीयत खराब थी लेकिन फिर भी वे अपने काम के प्रति सक्रिय थे. अपनी तबीयत को लेकर वे चिंतित नहीं रहते थे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
क्या भारत अब वैश्विक तौर पर अपनी साख बचाने की समस्या से जूझ रहा!

क्या भारत अब वैश्विक तौर पर अपनी साख बचाने की समस्या से जूझ रहा!

बिहार विधानसभा का शताब्दी समारोह आज,  सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

बिहार विधानसभा का शताब्दी समारोह आज, सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend