ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार विधानसभा का शताब्दी समारोह आज, सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

UB India News by UB India News
February 7, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, विधानमंडल, संपादकीय
0
बिहार विधानसभा का शताब्दी समारोह आज,  सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा के सेंट्रल हॉल में शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया। विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने सीएम को सम्मानित किया। शताब्दी समारोह में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव और राबड़ी देवी नहीं आए हैं। उद्घाटन भाषण में विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि आज का दिन बिहार के लिए ऐतिहासिक है। 100 साल पहले इस भवन में लोकतंत्र की पहली बैठक हुई थी। यह भवन कई ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है। पूरे साल विधायक अपने क्षेत्र में काम करेंगे। साथ ही 5 तरह के अपराध को दूर करने की दिशा में भी काम करेंगे। वे नशा मुक्ति, अपराध मुक्ति, बाल श्रम मुक्ति, बाल विवाह मुक्ति, दहेज मुक्ति के क्षेत्र में काम कर बिहार को इन समस्याओं से दूर करेंगे। विधायिका का समाज निर्माण में अहम भूमिका है। पूरे साल तक बिहार की गौरव गाथा को लेकर एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का भी इस मौके पर चिट्ठी आई है। उन्होंने बिहार को बधाई दी है।

उप मुख्यमंत्री रेणु देवी की फिसली जुबान

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

शताब्दी समारोह में भाषण के दौरान उप मुख्यमंत्री रेणु देवी की जुबान फिसल गई। उन्होंने स्पीकर विजय सिन्हा की जगह उनका नाम विजय प्रसाद श्रीवास्तव कहा। साथ ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी के बावजूद उनका नाम लिया। मंच पर सीएम के अलावा विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा, डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद, विजय चौधरी मौजूद हैं। विधानसभा भवन का आज 100 साल पूरा हुआ है। उधर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नहीं आने पर MLC रामचन्द्र पूर्वे को मंच पर बुलाया गया। सीएम नीतीश कुमार की सलाह के बाद उन्हें मंच पर लाया गया।

7 फरवरी 1921 को हुई थी पहली बैठक

एएम मिलवुड ने एम्फीथियेटर की तर्ज पर विधानसभा को बनाया था। आज से ठीक सौ साल 7 फरवरी 1921 को बिहार विधानसभा का पहला सत्र विधिवत अधिसूचित भवन में हुआ। वह तब बिहार-उड़ीसा विधान परिषद कहलाता था। पहली बैठक को गवर्नर लार्ड सत्येन्द्र प्रसन्न सिन्हा ने संबोधित किया और सदन के अध्यक्ष थे वॉल्टर मॉड। तब सदन के निर्वाचित सदस्यों को चुनने वाले मुट्‌ठीभर लोग थे। यह संख्या मात्र 2404 थी। इन्हें ही वोट देने का अधिकार था। बाद में यह बढ़कर 3,25,293 हुई। इसके अलावा 1463 यूरोपियन, 370 लैंड होल्डर्स और 1548 विशेष निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं को ही वोट देने का अधिकार था। आज 7.43 करोड़ से अधिक मतदाता विधानसभा के सदस्यों को चुनते हैं। बीते 100 वर्षों में लोकतांत्रिक संस्थाओं के सतत विकास की यह स्वर्णिम कड़ी है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

Next Post
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज असाम और पश्चिम बंगाल के दौरे पर , कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज असाम और पश्चिम बंगाल के दौरे पर , कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे

उत्तराखंड: रेणी में ऋषिगंगा प्रोजेक्ट में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही, कई लोगों के बहने की सूचना

उत्तराखंड: रेणी में ऋषिगंगा प्रोजेक्ट में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही, कई लोगों के बहने की सूचना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend