ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राज्यसभा से गुलाम नबी आजाद से छुटी चाहती है कांग्रेस ?

गुलाम नबी आजाद के राज्यसभा के सदस्य के रूप में कार्यकाल इसी महीने समाप्त हो रहा है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी उच्च सदन में नए नेता की तलाश में जुट गई है।

UB India News by UB India News
February 7, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, सांसद
0
राज्यसभा से गुलाम नबी आजाद से छुटी चाहती है कांग्रेस ?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद का कार्यकाल पूरा होने वाला है. गुलाम नबी आजाद का कार्यकाल 15 फरवरी को खत्म हो रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस ने राज्यसभा में गुलाम नबी आजाद के विकल्प की तलाश शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी नबी की जगह मल्लिकार्जुन खड़गे , आनंद शर्मा या पी. चिदंबरम को दे सकती है. इनके अलावा मध्य प्रदेश के सीनियर लीडर दिग्विजय सिंह भी इस पद के लिए दावेदार माना जा रहा है.

गुलाम नबी आजाद का कार्यकाल पूरा होने के बाद राज्यसभा में जम्मू और कश्मीर का कोई भी प्रतिनिधि नहीं होगा. बता दें कि राज्य सभा में केंद्र शासित प्रदेशों के चारों सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने वाला है. वर्तमान में यहां कोई निर्वाचित विधानसभा नहीं है, लिहाजा जब तक जम्मू और कश्मीर में चुनाव नहीं होते, राज्य सभा में इनका कोई प्रतिनिधि नहीं होगा.

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

जम्मू और कश्मीर से गुलाम नबी आजाद के अलावा पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के दो अन्य सांसद नजीर अहमद लावे का कार्यकाल 10 फरवरी और मीर मोहम्मद फैयाज का कार्यकाल 15 फरवरी को पूरा हो रहा है. इनके अलावा भारतीय जनता पार्टी के शमशेर सिंह मन्हास का कार्यकाल भी 10 फरवरी को खत्म हो रहा है.

पार्टी में व्यापक सुधार लाने के लिए सोनिया गांधी को पत्र लिखने वालों में आजाद और शर्मा सबसे आगे थे। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के भी नाम की चर्चा है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी एक सर्वसम्मत उम्मीदवार के रूप में उभर सकते हैं। सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी, दोनों के करीब हैं।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी को राज्यसभा में एक मुखर नेता की जरूरत है। सूत्रों का ये भी कहना है कि राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद आजाद जम्मू और कश्मीर की राजनीति में वापस जा सकते हैं, जहां विधानसभा फिलहाल भंग है।

राज्यसभा के लिए नए नेता का चयन करते समय सोनिया गांधी को एक संतुलन बनाने की कोशिश करनी पड़ेगी, क्योंकि राहुल गांधी के दो करीबी नेताओं – महाराष्ट्र से राजीव सातव और के.सी. वेणुगोपाल को राज्यसभा भेजे जाने पर विरोध के सुर उभरने लगे थे।

बताते चलें कि कांग्रेस का पूरा ध्यान फिलहाल इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों पर है. पश्चिम बंगाल, केरल, असम, पुडुचेरी और तमिलनाडु में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. कांग्रेस ने कई राज्यों में चुनाव की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. खुद राहुल गांधी अलग-अलग राज्यों के दौरे कर रहे हैं और जनता लुभाने के लिए केंद्र सरकार की कमजोरियों और खामियों को गिना रहे हैं. कांग्रेस पार्टी किसान आंदोलन को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर लगातार हमला बोल रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
डॉ शैबाल गुप्ता हमेशा बिहार की बेहतरी को लेकर बातें करते रहते थे: नीतीश कुमार

डॉ शैबाल गुप्ता हमेशा बिहार की बेहतरी को लेकर बातें करते रहते थे: नीतीश कुमार

क्या भारत अब वैश्विक तौर पर अपनी साख बचाने की समस्या से जूझ रहा!

क्या भारत अब वैश्विक तौर पर अपनी साख बचाने की समस्या से जूझ रहा!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend