ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी का फायदा दो फ्रंट पर उठा रहे नीतीश कुमार

UB India News by UB India News
February 6, 2021
in खास खबर, पटना, ब्लॉग, मुख्यमंत्री
0
मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी का फायदा दो फ्रंट पर उठा रहे नीतीश कुमार

RELATED POSTS

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नीतीश कुमार एक तरफ भाजपा के साथ केंद्र और बिहार की डील फाइनल कर रहे हैं और दूसरी तरफ अपनी पार्टी को हर एंगल से मजबूत करने में जुटे हैं। मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी का फायदा नीतीश दो फ्रंट पर उठा रहे हैं। एक तो उपेंद्र ‘कुशवाहा’ को शामिल कर वह मंत्रिमंडल में भी सोशल इंजीनियरिंग का सिस्टम ठीक करने की तैयारी कर रहे हैं‚ वहीं दूसरी तरफ ऐसे मजबूत चेहरों को जोडने में जुटे हैं‚ जो भविष्य में कभी विपक्ष की ताकत बन सकते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही अपने पुराने साथी उपेंद्र कुशवाहा को जदयू में शामिल करायेंगे। उपेंद्र कुशवाहा जैसे ही जदयू में शामिल होंगे‚ उनके लिए मंत्रिमंडल में जाने का रास्ता भी साफ हो जाएगा।
सूत्रों की मानें तो उपेंद्र कुशवाहा को कोई भारी–भरकम विभाग देने की तैयारी चल रही है। इसी शर्त पर उपेंद्र कुशवाहा भी जदयू में रालोसपा के विलय को तैयार हैं। नई सरकार बनने के बाद उपेंद्र कुशवाहा रात के अंधेरे में दो बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिल चुके हैं। उनके जदयू में शामिल होने की बात पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने मुहर भी लगा दी है। अब उपेंद्र कुशवाहा को राज्यपाल मनोनयन के जरिये विधान परिषद में प्रवेश करा उन्हें मंत्रीपद का शपथ दिलाने की तैयारी चल रही है। बस‚ इंतजार इस बात का है कि और जिन पार्टियों से बातचीत चल रही है‚ उनसे भी ‘ डील’ पक्की हो जाए। अभी ओबैसी के विधायकों‚ लोजपा के एकलौते विधायक और कांग्रेस के विधायकों से बात चल रही है। जदयू को उम्मीद है कि जल्द ही ‘ डील ‘ हो जाएगी। जदयू में बाहरी नेताओं की इंट्री से वह नेता खासे नाराज चल रहे हैं जो पहले से अंदर हैं और विधान पार्षद–मंत्री बनने का ख्वाब देख रहे हैं। उन नेताओं को लगता है कि‘हकमारी’ हो रही है। ऐसे में जिस सामाजिक समीकरण को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार‚ उपेंद्र कुशवाहा व अल्पसंख्यक नेताओं को जदयू में शामिल कराने वाले हैं‚ उसी समाज के नेता नाराज हैं। नाम नहीं छापने की शर्त पर एक नेता ने कहा कि जो जदयू में शामिल हो रहे हैं‚ वो ‘ मौके की राजनीति’ करते हैं। मालूम हो कि उपेंद्र कुशवाहा जदयू में दोबारा शामिल होने वाले हैं। इससे पहले भी कुशवाहा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने २०१० में जदयू में शामिल करा राज्यसभा का सांसद बनाया था। बाद में उन्होंने इस्तीफा देकर अपनी पार्टी रालोसपर बनाई और एनड़ीए में शामिल होकर केंद्र में राज्यमंत्री बने।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

Next Post
रूपेश सिंह हत्याकांड : रोडरेज की थ्योरी नहीं हो रही हजम, चिराग पासवान समेत कइयों ने की CBI जांच की मांग

रूपेश सिंह हत्याकांड : रोडरेज की थ्योरी नहीं हो रही हजम, चिराग पासवान समेत कइयों ने की CBI जांच की मांग

जलापूर्ति पर CM का निर्देश- सबको मिले पीने का पानी, अधिकारी करें इसकी मॉनिटरिंग

जलापूर्ति पर CM का निर्देश- सबको मिले पीने का पानी, अधिकारी करें इसकी मॉनिटरिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend