ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जलापूर्ति पर CM का निर्देश- सबको मिले पीने का पानी, अधिकारी करें इसकी मॉनिटरिंग

UB India News by UB India News
February 6, 2021
in खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
जलापूर्ति पर CM का निर्देश- सबको मिले पीने का पानी, अधिकारी करें इसकी मॉनिटरिंग

PATNA CM NIISH KUMAR REVIEW MEETING KO SAMBODHIT KERTE

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने मार्ग स्थित संकल्प में मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना अनुरक्षण एवं रखरखाव की प्रस्तावित नीति और शहरी पेयजल निश्चय योजना में क्रियान्वित पाईप जलापूर्ति योजनाओं की नीति से संबंध में प्रस्तुती की गई. पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने जलापूर्ति योजनाओं के रख रखाव और अनुरक्षण नीति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी.

उन्होंने जलापूर्ति योजनाओं की लंबे और दैनिक सामान्य रख रखाव, छोटी मरम्मतें, बड़ी मरम्मतें, उपभोक्ता शुल्क प्रबंधन, शिकायत दूर करने की व्यवस्था, शिकायत दूर करने की समय सीमा, हितधारकों का जिम्मेदारी, निर्धारण और वित्तीय प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वार्ड में पेयजल योजना के सुचारु संचालन के लिए अनुरक्षक की व्यवस्था की गई है, उनके लिये प्रोत्साहन राशि एवं मानदेय के भुगतान की भी व्यवस्था की गई है.

RELATED POSTS

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव जितेंद्र श्रीवास्तव ने जलापूर्ति योजना के संचालन और उनके बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. नगर विकास और आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने अपने प्रस्तुतीकरण में पाईप जलापूर्ति योजना के संचालन और मॉनीटरिंग व्यवस्था, संचालन और रख रखाव की काम, मासिक अधिभार की संग्रहण व्यवस्था आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. प्रस्तुतीकरण के दौरान जानकारी दी गई कि जलापूर्ति योजना से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए एक एक कॉल सेंटर बनाया गया है.

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्देश देते हुए कहा, ‘सभी लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है. इस बात पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरुरत है, कि जल का दुरुपयोग न हो. इससे पर्यावरण को भी नुकसान है. पेयजल की आपूर्ति निर्धारित समय पर ही करें, इससे बिजली की भी बचत होगी. जलापूर्ति संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए जो समेकित कॉल सेंटर बनाया गया है उसमें आने वाली शिकायतों का तय समय में निदान करना होगा. शिकायतों के ठीक ढंग से निदान के लिए तीनों विभाग नियमित मॉनिटरिंग करें.

बैठक में मुख्य सचिव दीपक कुमार, पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, नगर विकास और आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव जितेंद्र श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह और अन्य बड़े अधिकारी उपस्थित थे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

Next Post
भारत को बदनाम करने की साजिश के अपराधियों को नहीं बख्शा जाना चाहिए

भारत को बदनाम करने की साजिश के अपराधियों को नहीं बख्शा जाना चाहिए

न्यायपालिका ने सच्चाई के लिए खड़े होने की दी ताकत:पीएम मोदी

न्यायपालिका ने सच्चाई के लिए खड़े होने की दी ताकत:पीएम मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend