दुनिया में भू-राजनीति तनाव के कारण कई देशों में मंदी की आशंका है। वहीं, भारतीय अर्थव्यवस्था इस नए वित्त वर्ष में भी शानदार प्रदर्शन करने वाली है। भारतीय अर्थव्यवस्था में यह मजबूती मिडिल क्लास उपभोक्ताओं के कारण बनी हुई है। डेलॉयट इंडिया की रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत में मिडिल क्लास की इनकम तेज वृद्धि से क्रय शक्ति बढ़ी है। प्रीमियम लक्जरी उत्पादों व सेवाओं की मांग भी उत्पन्न हुई है। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में है। डेलॉयट इंडिया ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। निर्यात में तेजी और पूंजी प्रवाह इसमें प्रमुख फैक्टर रहेंगे।
बिहार : कल तीसरे फेज-3 का होगा चुनाव , 5 सीटों में 4 पर NDA मजबूत
बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे फेज में 5 सीटों पर 7 मई को वोट डाले जाएंगे। इनमें से दो...