ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोई भी दुष्प्रचार भारत की एकता को चोट नहीं पहुंचा सकता:गृह मंत्री

UB India News by UB India News
February 4, 2021
in Lokshbha2024, कृषि, खास खबर, राष्ट्रीय
0
कोई भी दुष्प्रचार भारत की एकता को चोट नहीं पहुंचा सकता:गृह मंत्री
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बीते कुछ घंटों में कुछ इंटरनेशनल सिलेब्रिटीज द्वारा भारत में जारी किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किए गए हैं। इनमें पॉप स्टार रेहाना से लेकर ऐक्टिविस्ट ग्रेटा थुनबर्ग तक शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किसान आंदोलन की आड़ में भारत विरोधी प्रॉपेगैंडा फैलाने के लिए कैंपेन चलाने वाले इन सिलेब्रिटीज पर निशाना साधा है। शाह ने भारतीय विदेश मंत्रालय के बयान को ट्वीट करते हुए लिखा है कि कोई भी प्रॉपेगैंडा हमारी एकता को नहीं डिगा सकता है। बता दें कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और फिल्म स्टार सुनील शेट्टी ने भी विदेश मंत्रालय के बयान को ट्वीट किया है।

विदेश मंत्रालय के बयान को ट्वीट करते हुए शाह ने लिखा कि कोई भी प्रॉपेगैंडा भारत की एकता को नहीं तोड़ सकता। उन्होंने लिखा कि कोई भी प्रॉपेगैंडा भारत को नई ऊंचाइयां छूने से नहीं रोक सकता। शाह ने लिखा, ‘भारत का भाग्य प्रॉपेगैंडा से नहीं केवल तरक्की से होगा। भारत एकजुट होकर खड़ा है और साथ मिलकर तरक्की कर रहा है।’ पॉप स्टार रिहाना के साथ जे शॉन, ऐक्टिविस्ट ग्रेटा थुनबर्ग, डॉ ज्यूस और वयस्क फिल्मों में काम कर चुकी पूर्व अभिनेत्री मिया खलीफा समेत कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया था।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

विदेश मंत्रालय ने दी तीखी प्रतिक्रिया
इन विदेशी स्टार्स द्वारा फैलाए जा रहे प्रॉपेगैंडा पर विदेश मंत्रालय ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बुधवार को कहा कि कृषि सुधारों के बारे में देश के किसानों के एक बहुत ही छोटे वर्ग को कुछ आपत्तियां हैं और विरोध प्रदर्शन के बारे में टिप्पणी करने की जल्दबाजी से पहले तथ्यों की जांच-परख की जानी चाहिए। बयान में कहा गया, ‘खास तौर पर मशहूर हस्तियों एवं अन्य द्वारा सोशल मीडिया पर हैशटैग और टिप्पणियों को सनसनीखेज बनाने की ललक न तो सही है और न ही जिम्मेदाराना होती है।’ मंत्रालय ने यह भी कहा कि संसद ने कृषि क्षेत्र से जुड़े सुधारवादी विधेयक पारित किये हैं। इसमें कहा गया है कि कुछ निहित स्वार्थी समूहों ने भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने का प्रयास किया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
पीएम मोदी आज करेंगे चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ, विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

पीएम मोदी आज करेंगे चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ, विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

सत्र का 5वां दिन,संसद की कार्यवाही जारी, किसानों के मसले पर विपक्ष का हंगामा

सत्र का 5वां दिन,संसद की कार्यवाही जारी, किसानों के मसले पर विपक्ष का हंगामा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend