ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सीबीएसई 10वीं और 12वीं 2021 परीक्षा की डेटशीट जारी किया

UB India News by UB India News
February 2, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, शिक्षा
0
सीबीएसई 10वीं और 12वीं 2021 परीक्षा की डेटशीट जारी किया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

छात्र, शिक्षक और अभिभावक लंबे समय से सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021 की डेटशीट (CBSE Board Exams 2021 Date Sheet) का इंतजार कर रहे हैं. उनकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज यानी 2 फरवरी 2021 को शाम 5 बजे सीबीएसई टाइम टेबल 2021 जारी कर दिया है. सीबीएसई 10वीं और 12वीं 2021 परीक्षा (CBSE 10th, 12th Board Exams 2021) की डेट शीट cbse.nic.in और www.cbse.gov.in पर अपलोड की जाएगी.

जारी हुई सीबीएसई की 10वीं, 12वीं की डेटशीट
गौरतलब है कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021 (CBSE Board Exams 2021) में 4 मई से 10 जून 2021 तक आयोजित की जाएगी. सीबीएसई 10वीं, 12वीं परीक्षा 2021 के लिए उपस्थित होने वाले छात्र सीबीएसई की वेबसाइट से 10वीं और 12वीं का टाइम टेबल 2021 डाउनलोड कर सकते हैं.

RELATED POSTS

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

ऑफलाइन होंगी CBSE Board की परीक्षाएं

सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं 2021 की परीक्षाएं ऑफलाइन आयोजित की जाएंगी. सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (CBSE Board Exams 2021 Admit Card) अप्रैल 2021 में जारी किए जा सकते हैं. वहीं 1 मार्च, 2021 से स्कूल में व्यावहारिक परीक्षाएं (CBSE Board Practical Exams 2021) शुरू होंगी.

सीबीएसई कक्षा 10, 12 के परिणाम (CBSE 10, 12 Exams 2021 Results) 15 जुलाई, 2021 तक घोषित किए जाएंगे. इस बार क्लासेस नहीं चलने के कारण सिलेबस 30% तक कम कर दिया गया है.

सीबीएसई 10वीं, 12वीं की डेट शीट डाउनलोड कैसे करें

1. CBSE 10वीं, 12वीं Date Sheet download करने के लिए छात्रों को सीबीएसई बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in या www.cbse.gov.in पर जाना होगा.
2. यहां आपको सीबीएसई 10वीं डेट शीट 2021 या सीबीएसई 12वीं डेट शीट 2021 के लिंक पर क्लिक करना होगा.
3. आपकी स्क्रीन पर सीबीएसई कक्षा 10/12 की डेट शीट 2021 ओपन हो जाएगी.
4. इसके बाद छात्रों को अपनी क्लास सेलेक्‍ट करनी होगी.
5. इतना करते ही डेटशीट की PDF फाइल डाउनलोड हो जाएगी.

यह भी पढ़ें- NTA NEET Exam 2021: 720 मार्क्स की होगी NEET परीक्षा, जानिए- पेपर का पूरा पैटर्न
सीबीएसई 10वीं 12वीं डेट शीट 2021 से जुड़े जरूरी अपडेट्स
1 .इस बार परीक्षा में विभिन्न सब्जेक्ट्स के बीच अंतराल कम होगा.
2. सीबीएसई कक्षा 10, 12 वैकल्पिक परीक्षाएं अलग-अलग दिनों पर आयोजित की जाएंगी ताकि सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन किया जा सके.
3. जेईई मेन (JEE Main 2021) शुरू होने से पहले सीबीएसई कक्षा 12 विज्ञान की परीक्षाएं समाप्त होने की उम्मीद है.
4. CBSE कक्षा 10-12 परीक्षा 2021 का आयोजन कोविड-19 (COVID-19) महामारी संबंधी दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा.
5. सीबीएसई परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों के लिए विभिन्न दिशानिर्देश जारी किए जा सकते हैं.
6. फेस मास्क पहनना, हाथों की सफाई, सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी अनिवार्य है.

नए सिलेबस के अनुसार करें तैयारी
गौरतलब है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (Education Minister Ramesh Pokhriyal Nishank) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया था कि 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 15 जुलाई को जारी कर दिए जाएंगे. बोर्ड ने पहले ही अकाउंटेंसी, भौतिकी, गणित, जीवविज्ञान और मनोविज्ञान सहित सभी विषयों के लिए प्रश्न पत्र और उनकी अंकन योजनाएं जारी की हैं. COVID लॉकडाउन अवधि के दौरान छात्रों को हुई कठिनाइयों के कारण बोर्ड ने पाठ्यक्रम को भी 30% कम कर दिया है. लिहाजा छात्रों को उसी के अनुसार तैयारी करनी चाहिए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

Next Post
मंत्रिमंड़ल विस्तार की चर्चा के बीच संगठन को मजबूती प्रदान करने में लगे भाजपा जदयू

मंत्रिमंड़ल विस्तार की चर्चा के बीच संगठन को मजबूती प्रदान करने में लगे भाजपा जदयू

किसानों की बढ़ती भीड़़ पर नजर रखने के लिए पुलिस की तैयारी और मुस्तैद हुई

किसानों की बढ़ती भीड़़ पर नजर रखने के लिए पुलिस की तैयारी और मुस्तैद हुई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend