ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मंत्रिमंड़ल विस्तार की चर्चा के बीच संगठन को मजबूती प्रदान करने में लगे भाजपा जदयू

UB India News by UB India News
February 3, 2021
in खास खबर, जदयू, पटना, ब्लॉग, भाजपा
0
मंत्रिमंड़ल विस्तार की चर्चा के बीच संगठन को मजबूती प्रदान करने में लगे भाजपा जदयू
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नीतीश सरकार का मंत्रिमंड़ल विस्तार जनवरी महीने में नहीं हो पाया‚ किंतु इस बीच जदयू व भाजपा दोनों सहयोगी पार्टियों ने अपने अपने संगठन को धार देना शुरू कर दिया। प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर पर दोनों दलों द्वारा संगठन को और धारदार बनाने की प्रक्रिया चल रही है। भाजपा ने जहां राजगीर में वरिष्ठ नेताओं को बुलाकर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया‚ मंत्रणा की और जिला स्तर से लेकर मंड़ल तक प्रशिक्षण शिविर आयोजन करने की रणनीति तैयार की‚ वहीं जदयू ने प्रदेश के सभी जिलों में नए जिलाध्यक्षों की तैनाती कर संगठन में नया जोश भरना शुरू कर दिया है। हालिया विधानसभा चुनाव में तीसरे नंबर पर आने के बाद जदयू नए तेवर में दिख रहा है।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में १६ नवम्बर २०२० को नयी एनड़ीए सरकार का गठन हुआ था। ढøाई महीने से अधिक बीत गया पर मंत्रिमंड़ल विस्तार किसी न किसी कारणवश नहीं हो सका है। फिलहाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत १४ मंत्री कार्यभार संभाले हुए हैं। सीएम नीतीश कुमार के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता तारकिशोर प्रसाद‚ रेणु देवी‚ मंगल पांडेय‚ अमरेंद्र प्रताप सिंह‚ रामप्रीत पासवान‚ जीवेश कुमार एवं रामसूरत कुमार तथा जदयू के विजय कुमार चौधरी‚ बिजेंद्र प्रसाद यादव‚ अशोक चौधरी और शीला कुमार‚ हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संतोष कुमार सुमन‚ विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के मुकेश सहनी मंत्री हैं। राज्य मंत्रिपरिषद में अधिकतम ३६ मंत्री बनाए जा सकते हैं। ऐसी स्थिति में अभी २२ नए मंत्री बनाए जाने का स्कोप है। एक यह बात भी सामने आ रही है कि आर्थिक संकट के बीच नए मंत्री न बनाकर प्रदेश व देश के करोड़़ो रूपये भी बच रहे हैं। पिछले महीने मंत्रिमंड़ल विस्तार के एक प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि इस संदर्भ में भाजपा की तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं आया है। किंतु जानकारी के मुताबिक भाजपा ने अपने संभावित मंत्रियों की सूची तैयार कर ली है। केन्द्रीय नेतृत्व की सूची पर मुहर भी लग गया है। उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भी कहा है कि भाजपा की सूची तैयार हो गई है। उधर‚ भाजपा व जदयू दोनों पार्टियां अपने संगठन को धार में जुटी हुई हैं। ४ फरवरी से मंड़लों में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर शुरू हो जाएगा। जिलास्तरीय प्रशिक्षण शिविर समाप्त हो चुका है। बिहार के ११०० मंडलों में आगामी ४ से १४ फरवरी के बीच प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। मंडलों का प्रशिक्षण शिविर दो दिवसीय होगा‚ जिसमें कई महत्वपूर्ण विषय का संचालन किया जाएगा। अभी के क्षेत्रीय वर्गों में जो महत्वपूर्ण विषय है‚ पार्टी के इतिहास विकास कार्य पद्धति सिद्धांत भूमिका २०१४ के बाद भारत की राजनीति में बदलाव। आत्मनिर्भर बिहार सहित व्यक्तित्व विकास और सोशल मीडिया के उपयोग जैसे कई विषयों पर प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। यही विषय मंडल के प्रशिक्षण वर्गों में भी रहेगा।
मुख्य रूप से इन प्रदेश के क्षेत्रीय वर्गों में प्रदेश के सह संगठन महामंत्री शिव नारायण प्रसाद‚ चारों महामंत्री डाक्टर संजीव चौरसिया‚ जनक चमार‚ सुशील चौधरी‚ देवेश कुमार‚ वही प्रदेश के उपाध्यक्ष राधा मोहन शर्मा‚ मिथिलेश तिवारी‚ राजेश वर्मा‚ राजीव रंजन‚ नीतीश मिश्रा‚ डा. राजेंद्र गुप्ता‚ प्रमोद चंद्रवंशी‚ प्रदेश कोषाध्यक्ष दिलीप जयसवाल तथा प्रदेश के प्रशिक्षण प्रभारी मृत्युंजय झा मुख्य रूप से विभिन्न विषयों को रखेंगे । प्रदेश स्तर पर विशेष रुप से इन प्रशिक्षण वर्गों की मॉनिटरिंग करने की व्यापक व्यवस्था है। पिछले २८ जनवरी से भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय प्रशिक्षण १३ क्षेत्रों में आयोजित हुआ।

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
किसानों की बढ़ती भीड़़ पर नजर रखने के लिए पुलिस की तैयारी और मुस्तैद हुई

किसानों की बढ़ती भीड़़ पर नजर रखने के लिए पुलिस की तैयारी और मुस्तैद हुई

इस बार का बजट उपभोक्ताओं में तो उत्साह नहीं जगाता मगर व्यापार जगत को पौ–बारह होने की आस बंधाता है

इस बार का बजट उपभोक्ताओं में तो उत्साह नहीं जगाता मगर व्यापार जगत को पौ–बारह होने की आस बंधाता है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend