ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

26 जनवरी को तिरंगे का अपमान देख देश बहुत दुखी हुआ:पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रेडियो पर 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए राष्ट्र को संबोधित किया. नए साल यानी 2021 में प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम का यह पहला संस्करण है. आज के कार्यक्रम में मोदी ने लाल किले की घटना की निंदा की. उन्होंने कहा कि दिल्ली में 26 जनवरी को तिरंगे का अपमान देख देश बहुत दुखी हुआ. साथ ही कोरोना वैक्सीन का जिक्र भी इस कार्यक्रम में किया. इसके अलावा कई अहम बातें भी प्रधानमंत्री ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहीं.

UB India News by UB India News
January 31, 2021
in Lokshbha2024, केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
26 जनवरी को तिरंगे का अपमान देख देश बहुत दुखी हुआ:पीएम मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2021 में पहली बार ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से संवाद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये कार्यक्रम दिल्ली की सीमाओं पर पिछले दो महीने से चल रहे किसान संगठनों के आंदोलन और बजट सत्र के बीच हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज के कार्यक्रम की शुरुआत में कहा कि दिल्ली में, 26 जनवरी को तिरंगे का अपमान देख, देश, बहुत दुखी हुआ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम की शुरुआत में कहा कि राष्ट्र ने असाधारण कार्य कर रहे लोगों को उनकी उपलब्धियाँ और मानवता के प्रति उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। इस साल भी, पुरस्कार पाने वालों में, वे लोग शामिल हैं, जिन्होंने, अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन काम किया है, अपने कामों से किसी का जीवन बदला है, देश को आगे बढ़ाया है। यानी, जमीनी स्तर पर काम करने वाले Unsung Heroes को पद्म सम्मान देने की जो परंपरा देश ने कुछ वर्ष पहले शुरू की थी, वो, इस बार भी कायम रखी गई है।

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

पीएम ने आगे कहा कि इस महीने, क्रिकेट पिच से भी बहुत अच्छी खबर मिली। हमारी क्रिकेट टीम ने शुरुआती दिक्कतों के बाद, शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती। हमारे खिलाड़ियों का hard work और teamwork प्रेरित करने वाला है।

कृषि कानूनों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों से साथ पुलिस की झड़प के बाद गणतंत्र दिवस के दिन ऐतिहासिक लाल किले में हिंसा की घटना सामने आई. पुलिस को किसानों को लाल किले से बाहर निकालने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा. कुछ प्रदर्शनकारियों ने तिरंगे के ठीक नीचे एक खाली गुंबद पर सिख धर्म का झंडा फहराया दिया था.

साल 2021 के पहले मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि इस साल की शुरुआत के साथ-साथ ही कोरोना को लेकर हमारी लड़ाई को भी लगभग एक साल हो गया है. जैसे कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई एक उदाहरण बनी है, वैसे ही अब हमारा टीकाकरण अभियान (Vaccination Programme) भी दुनिया में एक मिसाल बन रहा है. हम सबसे बड़े वैक्सीन कार्यक्रम के साथ ही दुनिया में सबसे तेज गति से अपने नागरिकों का टीकाकरण भी कर रहे हैं. सिर्फ 15 दिन में भारत अपने 30 लाख से ज्यादा कोरोना वॉरियर्स का टीकाकरण कर चुका है, जबकि अमेरिका जैसे समृद्ध देश को इसी काम में 18 दिन लगे थे और ब्रिटेन को 36 दिन लगे.

उन्होंने कहा कि 23 जनवरी को हमने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को ‘पराक्रम दिवस’ के तौर पर मनाया और 26 जनवरी को ‘गणतन्त्र दिवस’ की शानदार परेड भी देखी.” इस महीने, क्रिकेट पिच से भी बहुत अच्छी खबर मिली. हमारी क्रिकेट टीम ने शुरुआती दिक्कतों के बाद, शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती. हमारे खिलाड़ियों का हार्ड वर्क और टीम वर्क प्रेरित करने वाला है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
कांग्रेस की बैठक में आपस में भिड़े कार्यकर्ता

कांग्रेस की बैठक में आपस में भिड़े कार्यकर्ता

एनसीसी निदेशालय के अधिकारीयों ने शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी से की मुलाकात

एनसीसी निदेशालय के अधिकारीयों ने शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी से की मुलाकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend