ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस की बैठक में आपस में भिड़े कार्यकर्ता

UB India News by UB India News
January 31, 2021
in कांग्रेस, गोपालगंज
0
कांग्रेस की बैठक में आपस में भिड़े कार्यकर्ता
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गोपालगंज : बिहार में कांग्रेस का अंतर्कलह कम होता नहीं दिख रहा है. गोपालगंज में बिहार कांग्रेस संगठन को उस वक्त फजीहत झेलनी पड़ी जब वरिष्‍ठ नेताओं के साथ बैठक के दौरान ही कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में उलझ गए. सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ता बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और बिहार प्रभारी भक्त चरण दास के सामने ही हंगामा और दोषारोपण करने लगे. आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी नेताओं पर पक्षपात करने, चुनाव के दौरान गलत नीतियों की वजह से दूसरे दल के नेताओं को टिकट देने और कार्यकर्ताओं को दरकिनार करने का आरोप लगा रहे थे.

दरअसल, रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गोपालगंज सर्किट हाउस में एक बैठक आयोजित की गई थी. इस बैठक में भाग लेने के लिए पटना से बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास सहित कई पार्टी का आलाकमान यहां पहुंचा हुआ था. इसी बैठक में स्थानीय जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी के नेता भी मौजूद थे. निर्धारित समय से यहां पर बैठक शुरू होने वाली थी. इसी दौरान ही पार्टी के कार्यकर्ता आपस में उलझ गए और प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी के सामने ही पार्टी नेताओं पर कार्यकर्ताओं को दरकिनार करने सहित जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में टिकट नही देने का आरोप लगाने लगे.

RELATED POSTS

बिहार में लोकभवन के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

राहुल गांधी का पटना दौरा रद होने पर पार्टी में रार….

पार्टी नेताओं ने विधानसभा चुनाव में दूसरे दल के टिकट पर दूसरे नेताओं को जबरन थोपने का आरोप लगाया और पार्टी के प्रत्याशियों ने भी कार्यकर्ताओं को चुनाव में साथ नहीं देने का आरोप लगाया. दोनों पक्षों से आरोप-प्रत्यारोप की वजह से बैठक में हंगामा हो गया और कार्यकर्ता बैठक छोड़कर जाने लगे.

गोपालगंज कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अमूल्य रत्न जुबानी ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता और अधिकारी संगठन के फैसले को लेकर नाराज हैं और इसी को लेकर के आपस में झगड़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अपने संगठन को मजबूत करने के लिए दिन रात काम कर रहे हैं. वहीं, कांग्रेस के लोग अपने कार्यकर्ताओं को कमजोर कर रहे हैं, उन्हें दरकिनार कर रहे हैं. हंगामा और झगड़े के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास भी मौजूद रहे. बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में सही लोगों को टिकट नहीं मिला जिसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है और गोपालगंज के कार्यकर्ता नाखुश हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में लोकभवन के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

बिहार में लोकभवन के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

by UB India News
July 22, 2026
0

श की राजधानी दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन में एक तरह जहां पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में ले...

पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल……..

राहुल गांधी का पटना दौरा रद होने पर पार्टी में रार….

by UB India News
July 10, 2026
0

अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य आनंद माधव ने राहुल गांधी का 15 जुलाई का प्रस्तावित पटना कार्यक्रम रद होने को...

पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल……..

पटना के कोचिंग हब मुसल्लहपुर में राहुल गांधी करेंगे पैदल मार्च!

by UB India News
July 4, 2026
0

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी 15 जुलाई को बिहार की राजधानी पटना आ रहे हैं।...

JDU व‍िधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह को बड़ी राहत………….

JDU व‍िधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह को बड़ी राहत………….

by UB India News
May 30, 2026
0

मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह व भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को गोपालगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत मिली...

दिनदहाड़े हत्या करने वाले अपराधी का एनकाउंटर, गोपालगंज पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली

दिनदहाड़े हत्या करने वाले अपराधी का एनकाउंटर, गोपालगंज पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली

by UB India News
June 1, 2026
0

गोपालगंज में 50 हजार के इनामी बदमाश आकाश कुमार के साथ देर रात पुलिस की मुठभेड़ हुई है। इसमें अपराधी...

Next Post
एनसीसी निदेशालय के अधिकारीयों ने शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी से की मुलाकात

एनसीसी निदेशालय के अधिकारीयों ने शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी से की मुलाकात

लोगों ने अपने संकल्प का इजहार किया हैः भाकपा

लोगों ने अपने संकल्प का इजहार किया हैः भाकपा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend