ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोहरे-ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत, Alert जारी

बिहार में लोगों को सर्दी सता रही है. पिछले कई दिनों से बिहार का लुढ़का पारा चढ़ने का नाम नहीं ले रहा है. जनवरी महीना का आखिरी सप्ताह है लेकिन ठंड अपने शबाब से नीचे नहीं उतर रहा. यूं तो बिहारवासियों को 14 जनवरी के बाद ठंड से राहत की उम्मीद रहती हैं. लेकिन इस ठंड में सर्दी को और बढ़ा दी है.

UB India News by UB India News
January 31, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, दुर्घटना, पटना
0
कोहरे-ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत, Alert जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में बर्फीली हवाओं के प्रवाह से हाड़ कंपाने वाली ठंड की स्थिति बनी हुई है। राज्य के अधिकतर हिस्से कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने सूबे में दो फरवरी तक औरेंज अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत रहने की अपील की है। मौसमविदों के मुताबिक अगले दो तीन दिनों तक सूबे में मौसम की यही स्थिति रहने वाली है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही तेज रफ्तार हवाओं के बहने से कहीं शीत दिवस तो कहीं शीत लहर के हालात बने हैं। पटना, मुजफ्फरपुर और छपरा में पिछले 24 घंटे में गंभीर शीतदिवस की स्थिति रही।

गया और भागलपुर को न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहने की वजह शीतलहर से प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। अधिकतर जिलों में अधिकतम या न्यूनतम पारा सामान्य से आठ से 11 डिग्री तक नीचे चला आया है। सूबे के शेष भाग में में कोल्ड डे जैसे हालात बनने से जनजीवन पर काफी असर पड़ा है। आम लोग के साथ साथ पशु पक्षी भी बेहाल हैं।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

मौसम विभाग ने सूबे में दो फरवरी तक औरेंज अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत रहने की अपील की है। घर से बाहर जा रहे लोगों को ऊनी और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। लोगों से बेवजह घर से बाहर न निकलने की अपील की गई है।

राज्य के दक्षिण पश्चिमी भाग में हवा की रफ्तार 18 किमी प्रतिघंटे की रही इस वजह से न्यूनतम पारा काफी तेजी से नीचे आया है। आलम यह रहा कि गया में इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान तीन डिग्री दर्ज किया गया। यहां जनवरी महीने में ठंड का तीन साल का रिकॉर्ड टूट गया। इससे पहले वर्ष 2018 में सात जनवरी को न्यूनतम पारा 2.8 डिग्री दर्ज किया गया था। भागलपुर और मुजफ्फरपुर के लोग भी ठंड से बेहाल हैं।

चार फरवरी से मौसम में सुधार के आसार
मौसमविदों का अनुमान है कि अगले दो दिनों में हवाओं की रफ्तार में आंशिक कमी आएगी। राज्य के पश्चिमी भाग में पूर्वी भाग की अपेक्षा ठंड ज्यादा रहेगी। दिन में धूप देर से निकलेगी। राज्य के अधिकतर भाग में मध्यम से घने कोहरे की स्थिति रह सकती है। न्यूनतम पारे में अब खास गिरावट के आसार कम हैं। चार फरवरी के बाद पुरवा हवा का प्रवाह बढ़ने के आसार हैं जिससे ठंड में कमी आएगी।

क्या है औरेंज अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा के मुताबिक ठंड की गंभीर स्थिति होने पर औरेंज अलर्ट जारी किया जाता है। यह येलो अलर्ट से बाद और रेड अलर्ट से पहले की बीच की स्थिति है। अमूमन प्राकृतिक आपदा की स्थिति में रेड अलर्ट जारी होता है। औरेंज अलर्ट का सीधा मतलब है ठंड खतरनाक स्थिति की ओर बढ़ रहा है और ठंड से बचाव को समुचित तैयारी बेहद जरूरी है। लगातार शीत दिवस या शीत लहर की स्थिति बने रहने की वजह से मौसम विज्ञान केंद्र ने एक फरवरी तक के लिए औरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में ठंड के हालात (डिग्री सेल्सियस में)
पटना 7.9
गया 3
भागलपुर 7.8
पूर्णिया 9.9
मुजफ्फरपुर 9.6
छपरा 7.1
सुपौल 8.2
फारबिसगंज 9
सबौर 8.8
डेहरी 6.6
मधुबनी 7.7
शेखपुरा 9.5
जमुई 8.5
बक्सर 7.5
शिवहर 8.2
वाल्मिकीनगर 6
भोजपुर 6.8

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

Next Post
क्या नीतीश के ‘वीटो’ ने रोकी एनडीए मीटिंग में चिराग की एंट्री ?

क्या नीतीश के 'वीटो' ने रोकी एनडीए मीटिंग में चिराग की एंट्री ?

बापू के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरीः नीतीश

बापू के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरीः नीतीश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend