ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालूजी का हाल-पता पूछने पर लोग क्या-क्या बोलने लगता है, इसलिए अब खबर देख लेते हैं

UB India News by UB India News
January 25, 2021
in पटना, मुख्यमंत्री
0
लालूजी का हाल-पता पूछने पर लोग क्या-क्या बोलने लगता है, इसलिए अब खबर देख लेते हैं

JDU OFFICE KE KARPOORI SABHAGAR ME KARPOORI THAKUR JAYANTI SAMROH KO ADDRESS KERTE CM NITISH KUMAR

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कर्पूरी ठाकुर जयंती पर CM नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि पहले तो हम फोन कर हालचाल लेते थे, लेकिन उनका जो ख्याल रखता है, वो क्या-क्या बोलने लगा था, इसके बाद से हम समाचार माध्यम से जानकारी लेते हैं। कर्पूरी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने अतिपिछड़ा की राजनीति के साथ-साथ विरोधियों पर जमकर निशाना भी साधा। बोले-कुछ लोग अंडबंड बोलते हैं। मेरे खिलाफ बोलने में उन्हें पब्लिसिटी मिलती है। इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। लोग बोलते रहें, मैं बस काम करता रहता हूं। मैं जबतक रहूंगा, काम करूंगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर्पूरी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पूछा कि कर्पूरी ठाकुर जी के साथ क्या हुआ था? उनको सबने मिलकर हटा दिया था। उन्होंने सबके लिए काम किया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- हमने हर समाज के लिए काम किया। लोगों की सेवा की। सेवा ही हमारा धर्म है। आज लोग किस-किस तरह की बातें कर रहे हैं।

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

अतिपिछड़ा को SC/ST जैसी सुविधाएं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अतिपिछड़ा वर्ग में सिर्फ हिन्दू ही नहीं हैं, उसमें मुस्लिम भी हैं। अतिपिछड़ा समाज को वे सब सुविधाएं मिलेंगी, जो हम अनुसूचित जाति/जनजाति को देते हैं। उन्होंने कहा कि जब हम विधायक थे और कर्पूरी जी का निधन हो गया था, तब से उनकी जयंती पर समारोह शुरू किया था।

सोशल मीडिया में एंटी सोशल काम हो रहा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया में एंटी सोशल काम हो रहा है। अनाप-शनाप चीजों को दिखाना, गन्दी बात करना, ये सब एंटी सोशल काम है। इससे कम उम्र के बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। कुछ लोग तो कुछ हासिल करने के लिए इस तरह का काम कर रहे हैं।

इस बार बजट में सात निश्चय-2 को तरजीह

बिहार के आम बजट पर CM नीतीश कुमार ने बताया कि इस बार सात निश्चय-2 को लेकर बजट में अलग से प्रावधान होगा। इस योजना को लेकर हर संबंधित विभाग को अलग से बजट दिया जाएगा। इस बार के बजट में भी जल-जीवन-हरियाली को प्रमुखता से रखा जाएगा। साथ ही यह बजट आमलोगों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है ।

मंत्री बिजेंद्र यादव ने लालू परिवार पर बोला हमला

ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव ने लालू परिवार पर हमला बोला। कहा कि आज वैसी पार्टी जो भ्रष्टाचार में डूबी हुई है, वो भी कर्पुरी ठाकुर जयंती समारोह मना रही है। लेकिन, वह लोग वोट के लिए जयंती तो मनाते हैं, उनके आदर्शों को नहीं मानते हैं। कुछ राजनीतिक पार्टियां लोगों को भ्रम में डाल कर वोट तो ले लेती हैं, लेकिन पिछड़ों और अतिपिछड़ों के साथ साथ दलितों को उसका हक नहीं देती हैं।

कर्पूरी रथ निकालेगा जदयू

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष RCP सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार जाति से जमात और जमात से समाज की राजनीति करते है। बिहार में 113 जातियां हैं, जिनको जोड़ कर रखने की जरूरत है। अगले महीने से जदयू कर्पूरी रथ निकालेगा, जिसके माध्यम से लोगों के घर-घर जाकर नीतीश कुमार के कार्य को पहुंचाना है। कुछ लोग दावा करते हैं कि पिछड़े अतिपिछड़े और दलितों को ज़ुबान दिया। सच तो यह है कि ज़ुबान तो नीतीश कुमार ने इन जातियों के लिए विकास कर के दी है।

जदयू कार्यालयों का नाम अब कर्पूरी भवन होगा

कर्पूरी सभागार में कर्पूरी जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष RCP सिंह ने घोषणा की कि जहां-जहां जदयू कार्यालय है, सभी दफ्तरों के भवन का नाम कर्पूरी भवन होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

Next Post
महाराष्ट्र में कृषि कानूनों का विरोध, मुंबई के आजाद मैदान में जुटे हजारों किसान

महाराष्ट्र में कृषि कानूनों का विरोध, मुंबई के आजाद मैदान में जुटे हजारों किसान

नेपाल: ‘प्रचंड’ के नेतृत्व वाले गुट ने PM ओली को पार्टी की सदस्यता से निष्कासित किया

नेपाल: ‘प्रचंड’ के नेतृत्व वाले गुट ने PM ओली को पार्टी की सदस्यता से निष्कासित किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend