ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महाराष्ट्र में कृषि कानूनों का विरोध, मुंबई के आजाद मैदान में जुटे हजारों किसान

UB India News by UB India News
January 25, 2021
in महाराष्ट्र
0
महाराष्ट्र में कृषि कानूनों का विरोध, मुंबई के आजाद मैदान में जुटे हजारों किसान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली के बॉर्डर पर करीब 3 महीनों से किसान डेरा डाले हैं। अब किसान आंदोलन की आग पंजाब हरियाणा, दिल्ली से होते हुए महाराष्ट्र तक पहुंच चुकी है। आज कृषि कानून के विरोध में महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों के किसान मुंबई के आज़ाद मैदान पर आकर ए​कत्रित हो गए हैं। राज्य के अलग-अलग इलाकों से पैदल मार्च कर किसान मुंबई पहुंचे हैं। जहां आजाद मैदान में इनका जमावड़ा है।

रैली में पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री और एनसीपी प्रमुख शरद पवार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे पहुंचेंगे और किसानों को संबोधित करेंगे. किसानों की रैली को संबोधित करने के बाद एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलेगा और उन्हें ज्ञापन सौंपेगा. बताया जा रहा है कि रैली में पहुंचने वाले किसान राजभवन तक मार्च भी करेंगे.

RELATED POSTS

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

इस बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शरद पवार को घेरना शुरू कर दिया है. बीजेपी के नेता किरीट सोमैया ने कहा है, ”शरद पवार कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के विरोध में भाषण देनें जा रहे हैं लेकिन बारामती में बड़े विज्ञापन लगाए हुए हैं जिसका नाम है ‘बारामती एग्रो कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग बाई रोहित पवार’.”

समाचार एजेंसी एएनआई को एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि “हम आज राज्यपाल को ज्ञापन देंगे। हमारे परिवार भी हमारे साथ आए हैं क्योंकि अगर खेती हमसे छूट गई तो पूरा परिवार सड़क पर आ जाएगा”

कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर किसान दिल्ली के अलग अलग सीमाओं पर डंटे हुए हैं और 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे. दिल्ली में डंटे किसानों के आंदोलन को अपना समर्थन देने के लिए आज मुंबई के आजाद मैदान में महाराष्ट्र के किसान प्रदर्शन करेंगे. इस रैली का आयोजन अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से किया गया है. दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र के अलग-अलग क्षेत्रों से करीब 50 हजार किसान इस रैली में भाग लेने पहुंचेंगे.

बता दें कि 26 जनवरी के दिन ट्रैक्टर रैली को लेकर दिल्ली पुलिस और किसान नेताओं के बीच रूट मैप पर सहमति बन गई है. दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर मार्च पर शाम 4.30 बजे दिल्ली पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. किसानों ने रूट मैप दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है, लेकिन रूट को लेकर अभी पेंच फंसा हुआ है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ हो जाएगा कि दिल्ली पुलिस को किस-किस रूट पर आपत्ति है.

ट्रैक्टर रैली को लेकर किसान भारी संख्या में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश से दिल्ली बॉर्डर पर पहुंच रहे हैं. सिंघु बॉर्डर पर पहले से हजारों किसान ट्रैक्टरों में करीब दो महीने से रह रहे हैं और पहले भी दावा कर चुके हैं कि छह महीने की राशन व्यवस्था के साथ आए हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नीरा नदी के किनारे क्या करने गए थे शरद पवार! …………….

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

by UB India News
July 15, 2026
0

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा...

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

by UB India News
July 7, 2026
0

मुंबई में जारी भीषण बारिश कहर बरपा रही है। मुंबई में रविवार को हुई भारी बारिश के बीच मानखुर्द इलाके...

क्या है पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस …………..

क्या है पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस …………..

by UB India News
June 25, 2026
0

प्यार, भरोसा, सगाई, जन्मदिन की तैयारी और कुछ ही महीनों बाद होने वाली शाही शादी. बाहर से देखने पर यह...

बेशर्मी से बिक गई तुम्हारी वफादारी………………..

बेशर्मी से बिक गई तुम्हारी वफादारी………………..

by UB India News
June 22, 2026
0

महाराष्ट्र विधानसभा का तीन सप्ताह का मानसून सत्र सोमवार 22 जून 2026 से शुरू होने जा रहा है. 10 जुलाई...

महाराष्ट्र की राजनीति में टूट, गठबंधन और दल-बदल का है लंबा इतिहास ……………..

महाराष्ट्र की राजनीति में टूट, गठबंधन और दल-बदल का है लंबा इतिहास ……………..

by UB India News
June 20, 2026
0

महाराष्ट्र की राजनीति में इस समय जो कुछ भी हो रहा है, वह कोई नई बात नहीं है। राज्य के...

Next Post
नेपाल: ‘प्रचंड’ के नेतृत्व वाले गुट ने PM ओली को पार्टी की सदस्यता से निष्कासित किया

नेपाल: ‘प्रचंड’ के नेतृत्व वाले गुट ने PM ओली को पार्टी की सदस्यता से निष्कासित किया

ब्यूटी पेजेंट ‘मिस एंड़ मिसेज ग्लोबल बिहार’ 20–21 सीजन 6 का आगाज ,ऑडि़शन 31 जनवरी से ग्रांड फिनाले 14 फरवरी को

ब्यूटी पेजेंट ‘मिस एंड़ मिसेज ग्लोबल बिहार' 20–21 सीजन 6 का आगाज ,ऑडि़शन 31 जनवरी से ग्रांड फिनाले 14 फरवरी को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend