ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

असम के भूमिहीनों को तोहफा, प्रधानमंत्री मोदी बोले- इनकी बहुत बड़ी चिंता दूर हुई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम पहुंच गए हैं. असम के शिवसागर में जेरेंगा पठार में प्रधानमंत्री 1.06 लाख जमीन के पट्टों का वितरण करेंगे.

UB India News by UB India News
January 23, 2021
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
असम के भूमिहीनों को तोहफा, प्रधानमंत्री मोदी बोले- इनकी बहुत बड़ी चिंता दूर हुई
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम पहुंच गए हैं. असम के शिवसागर में जेरेंगा पठार में प्रधानमंत्री 1.06 लाख जमीन के पट्टों का वितरण करेंगे. असम में 2016 में 5.75 लाख भूमिहीन परिवार थे. वर्तमान सरकार ने मई 2016 से 2.28 लाख आवंटन प्रमाण पत्र वितरित किए हैं. आज होने वाला समारोह इस प्रक्रिया में अगला कदम है. इस कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी शामिल होंगे.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को शिवसागर जिले स्थित जेरेंगा पठार में रहने वाले भूमिहीन मूल निवासियों के लिए 1.6 लाख भूमि पट्टा वितरण अभियान की शुरुआत की. उन्होंने 10 लाभार्थियों को आवंटन प्रमाण पत्र भेंटकर इस अभियान की शुरुआत की. असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वसरमा ने भी इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि आज ही देश अपने सबके प्रिय नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जन्मजयंती मना रही है. सरकार ने तय किया है कि इस दिन की पहचान अब पराक्रम दिवस के रूप में होगी. आज पराक्रम दिवस पर पूरे देश अनेक कार्यक्रम भी शुरू हो रहे हैं इसलिए एक तरह से आज का दिन उम्मीदों के पूरा होने के साथ ही हमारे राष्ट्रीय संकल्पों के लिए भी प्रेरणा लेना का अवसर है.

RELATED POSTS

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

बकौल प्रधानमंत्री, हम सभी ऐसी संस्कृति के वाहक हैं जहां हमारी धरती हमारी जमीन, हमारे लिए माता का रूप है. असम की महान संतान भारत रत्न भूपेन हाजारिका ने कहा था कि हे धरती माता मुझे अपने चरणों में जगह दीजिए, आपके बिना खेती करने वाला क्या करेगा, मिट्टी के बिना वह असहाय होगा.

पीएम मोदी ने कहा कि ये दुखद की आजादी के इतने वर्षों बाद भी लाखों ऐसे परिवार रहे जिन्हें किसी न किसी वजह से कानूनी अधिकार नहीं मिल पाया, इसी वजह से आदिवासी क्षेत्रों की बहुत बड़ी आबादी भूमिहीन रह गई, इससे उनकी आजीविका पर संकट बना रहा. जब हमारी सरकार बनी तब भी यहां 6 लाख मूल निवासी परिवार ऐसे थे जिनके पास जमीन के कानूनी कागज नहीं थे. पहले की सरकारों में इसे लेकर चिंता नहीं थी. लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे लेकर गंभीरता से काम किया है.

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि जमीन का अधिकार मिलने से लाखों लोगों का जीवन स्तर बेहतर होगा. इसके साथ ही पीएम सम्मान निधि के तहत हजारों लोगों को मदद सीधे बैंक खातों में मदद भेजी जा सकेगी. यहां के लोगों को दूसरी योजनाओं का भी लाभ मिल सकेगा. असम की 70 छोड़ी बड़ी जनजातियों को संरक्षण देते हुए उनका तेज विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता रही है. असम का स्वाभिमान और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता रही है. गरीबों का विकास हमारी प्राथमिकता है. बता दें कि नई भूमि नीति के तहत पीएम मोदी ने असम में 1 लाख से ज्यादा परिवार को भूमि पट्टे/ आवंटन से जुड़े प्रमाणपत्र सौंपे हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

Gen-Z से जुड़ने के लिए BJP ने बनाई नई डिजिटल रणनीति, जानें क्या रहेगा फोकस

by UB India News
July 31, 2026
0

देश में युवाओं की बढ़ती डिजिटल भागीदारी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी  अपनी सोशल मीडिया रणनीति में बड़ा बदलाव...

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

Next Post
विधानसभा में 44 पर मजबूत हुई JDU, NDA का बहुमत 127 पहुंचा

विधानसभा में 44 पर मजबूत हुई JDU, NDA का बहुमत 127 पहुंचा

शाहनवाज हुसैन भाजपा से तो जदयू ने ढूंढ़ा खान को

शाहनवाज हुसैन भाजपा से तो जदयू ने ढूंढ़ा खान को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend