ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्तान पर मोदी सरकार की दूसरी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, चिनाब पनबिजली प्रोजेक्ट मंजूर

UB India News by UB India News
January 21, 2021
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर, नीति, संपादकीय
0
पाकिस्तान पर मोदी सरकार की दूसरी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, चिनाब पनबिजली प्रोजेक्ट मंजूर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्र की मोदी सरकार ने पाकिस्तान के विरोध को दरकिनार करते हुए जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में चिनाब नदी पर स्थित 850 मेगावाट की रतले पनबिजली परियोजना के लिए 5281.94 करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. पाकिस्‍तान भारत की इस परियोजना का विरोध करता आ रहा है. तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 25 जून 2013 को इस परियोजना की आधारशिला रखी थी. हालांकि, पाकिस्तान सरकार ने बांध के निर्माण पर आपत्ति जताते हुए दावा किया था कि यह सिंधु जल संधि के अनुरूप नहीं है. पाकिस्‍तान ने इस परियोजना का विरोध करने के लिए विश्व बैंक से भी संपर्क किया. हालांकि पाक के विरोध के बावजूद भारत ने आखिरकार इस परियोजना को मंजूरी दी.

पाकिस्तान के विरोध के बावजूद विश्व बैंक ने दे दी मंजूरी
गौरतलब है कि अगस्त 2017 में विश्व बैंक ने भारत को बांध बनाने की अनुमति दी और अगले वर्ष यानी 2018 में राज्य सरकार ने निर्माण शुरू करने के प्रस्ताव के साथ केंद्र से संपर्क किया. यह निवेश राष्ट्रीय जल विद्युत निगम और जम्मू-कश्मीर राज्य विद्युत विकास निगम लिमिटेड की क्रमशः 51 फीसदी और 49 फीसदी हिस्‍सेदारी वाली एक नई संयुक्त उद्यम कंपनी (जेवीसी) द्वारा किया जाएगा. जम्मू-कश्मीर के उप राज्‍यपाल मनोज सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की इस परियोजना संबंधी इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी. सरकार भी रतले एचई परियोजना (850 मेगावाट) के निर्माण के लिए गठित की जाने वाली संयुक्त उद्यम कंपनी में जेकेएसपीडीसी के शेयर पूंजी योगदान के लिए 776.44 करोड़ रुपये का अनुदान के साथ केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को आवश्‍यक सहयोग दे रही है.

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

गुजरात में बाढ़ का कहर!

10 साल तक मिलेगी छूट
रतले पनबिजली परियोजना को 60 माह की अवधि के भीतर चालू करने का लक्ष्य है. परियोजना को लाभप्रद बनाने के लिए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की सरकार इस परियोजना के चालू होने के बाद 10 साल तक जल उपयोग शुल्क लगाने से छूट देगी, जीएसटी (यानी एसजीएसटी) में राज्य की हिस्सेदारी की पूर्ति करेगी और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को मिलने वाली मुफ्त बिजली में नए तरीके से छूट देगी. केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को मिलने वाली मुफ्त बिजली इस परियोजना के चालू होने के बाद पहले साल में 1फीसदी होगी और प्रति वर्ष 1फीसदी की दर से बढ़कर 12वें साल में 12 फीसदी हो जाएगी.

कई हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
जम्मू-कश्मीर के उप राज्‍यपाल मनोज सिन्हा के मुताबिक, इस परियोजना की निर्माण संबंधी गतिविधियों के परिणामस्वरूप लगभग चार हजार व्यक्तियों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा और इसके साथ ही यह परियोजना केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास में अहम योगदान देगी. इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर 5,289 करोड़ रुपये की मुफ्त बिजली पाने के साथ-साथ 40 वर्षों तक रतले पनबिजली परियोजना से 9,581 करोड़ रुपये के जल उपयोग शुल्‍क के माध्यम से लाभान्वित होगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

Next Post
बिहार मंत्रिमंडल विस्तार होने तक कयासों का दौर जारी

बिहार मंत्रिमंडल विस्तार होने तक कयासों का दौर जारी

कृषि कानूनों के खिलाफ राजद का धरना

कृषि कानूनों के खिलाफ राजद का धरना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend