ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर नए मंत्रियों के नामों पर अंतिम मुहर लग सकती है आज!

UB India News by UB India News
January 19, 2021
in खास खबर, पटना, ब्लॉग, भाजपा, मुख्यमंत्री
0
राज्य सरकार का फोकस इन दिनों उद्योग-धंधों पर जोर , तीन कम्पनियां 886 करोड़ का करेंगी निवेश

file photo

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर एनडीए के भीतर आम सहमति नहीं होने की चर्चा से जहां सूबे के सियासी हलके में हलचल है, वहीं यह भी कहा जा रहा है कि 19 जनवरी (मंगलवार) शाम को नीतीश कैबिनेट में भाजपा कोटे से शामिल होने वाले नए मंत्रियों के नाम पर अंतिम मुहर लग जाएगी. इसके बाद एक-दो दिनों के अंदर ही कैबिनेट विस्‍तार हो जाएगा. हालांकि, अंदरखाने से यह खबर भी चर्चा में है कि अभी यह भी तय नहीं हुआ है कि भाजपा और जदयू से कितने नये मंत्री कैबिनेट में शामिल होंगे. इस बात के संकेत सोमवार को सीएम नीतीश कुमार के उस बयान से भी होता है, जिसमें उन्होंने कहा था कि विस्तार तो होगा, लेकिन कब होगा यह तय नहीं है.

इस बीच, खबर यह भी है कि भाजपा ने अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर रखी है. इस वास्ते प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल सोमवार की शाम (18 जनवरी) को दिल्ली चले गए. माना जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व की सहमति मिलते ही उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल नये मंत्रियों के नामों की सूची मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंप देंगे.

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

बिहार की सियासत में यह चर्चा भी आम है कि सुशील कुमार मोदी के राज्यसभा में जाने के बाद से भाजपा बिहार में नई टीम तैयार कर रही है. यह टीम आने वाले समय में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व के बावजूद दबाव से मुक्त होगी. उपमुख्यमंत्री के तौर पर तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी के बाद शाहनवाज हुसैन को आगे लाने से साफ है भाजपा इस दिशा में सोच रही है.

राज्य में गठबंधन में अभी कई मौकों पर भाजपा सीएम नीतीश की पार्टी जेडीयू के साथ समझौता करती नजर आती थी, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा अनुभवी के बाद अब युवा नेताओं को सरकार में नेतृत्व देकर संतुलन कायम करने की कोशिश करेगी. हालांकि, कैबिनेट विस्तार के कुछ वरिष्ठ नेताओं को मौका देने के साथ ही जातीय समीकरण को भी साधने की पूरी तैयारी होगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

Next Post
बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारे से गूंजा शहर

बोले सो निहाल सतश्री अकाल के जयकारे से गूंजा शहर

मौसम का सबसे ठंड़ा दिन रहा सोमवार‚ भीषण ठंड़ और कोहरा से जनजीवन रहा अस्त–व्यस्त

मौसम का सबसे ठंड़ा दिन रहा सोमवार‚ भीषण ठंड़ और कोहरा से जनजीवन रहा अस्त–व्यस्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend