ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

30 दिन में क्राइम कंट्रोल नहीं तो दिल्ली कूच करेंगेः तेजस्वी

UB India News by UB India News
January 17, 2021
in खास खबर, पटना, राजद
0
30 दिन में क्राइम कंट्रोल नहीं तो दिल्ली कूच करेंगेः तेजस्वी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजद कार्यकारिणी की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। तेजस्वी यादव ने पत्र में कहा कि विगत कुछ दिनों में हत्या‚ बलात्कार की घटना में बढोतरी हुई है। आप दशकों पुराने इतिहास खोजने में समय लगाते हैं। प्रशासन को जवाबदेह बनाने के बजाय ठीकरा इतिहास पर फोडते हैं। सीएम को एक महीने का अल्टीमेटम देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा है कि अगर क्राइम कंट्रोल नहीं हुआ तो दिल्ली कूच करेंगे और राष्ट्रपति से मिलकर बिहार का सच बताएंगे। पत्र में तेजस्वी यादव ने यह भी जिक्र किया है कि सीएम के चेहरे पर थकान‚ लाचारी स्पष्ट दिख रही है। कानून अपना काम कर रहा है‚ हम न किसी को फंसाते हैं न बचाते हैं। ऐसे जुमलों से काम नहीं चलेगा। पत्र में कहा कि विपक्ष हर तरह का सहयोग देने को तैयार है। आप हत्या‚ लूट‚ बलात्कार की सुनामी से बिहार को बचाएं। मुख्यमंत्री के तौर पर पूर्वाग्रह त्याग कर योग्य पदाधिकारियों को पदस्थापित करें। विधि व्यवस्था को सुदृढ़ करें नहीं तो जनता माफ नहीं करेगी। आपको इतिहास के फुट नोट्स में भी जगह नहीं मिलेगी। बिहार में महाजंगलराज स्थापित हो चुका है। एक माह में अपराध कंट्रोल नहीं हुआ तो दिल्ली कूच करेंगे और राष्ट्रपति के सामने सच रखेंगे। प्रेस कन्फ्रेंस में तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री चिठ्ठी का जवाब दे न दें पर बिन मांगी सलाह को लागू करें। तेजस्वी यादव ने प्रदेश अध्यक्ष‚ उपाध्यक्ष‚ सचिव और प्रवक्ताओं के साथ राबडी आवास में बैठक की। बैठक में किसानों के लिए बने तीन कृषि कानूनों के विरोध में ३० तारीख को मानव श्रृंखला बनाने और धन्यवाद यात्रा को लेकर बैठक की। तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार क्राइम कैपिटल अफ कंट्री होता जा रहा है। अपराध बढता जा रहा है। शुक्रवार को हास्यास्पद था कि जब मुख्यमंत्री की बौखलाहट देखा। मजबूर‚ लाचार‚ थका हुआ कमजोर लगे। पत्रकारों के जायज सवाल पर सीएम उन्हें ही धमकाने लगे। कहने लगे पुलिस का मनोबल नहीं गिराएं। तेजस्वी ने कहा कि कमिश्नर‚ डीजीपी किसी का फोन नहीं उठाते हैं। भाजपा के लोग सवाल खडा कर रहे हैं। रुपेश सिंह के चार साल के बेटे ने कहा कि हमको बिहार पुलिस पर भरोसा नहीं है‚ सीबीआई जांच हो। कल्पना कीजिए कि बिहार की क्या स्थिति है। तेजस्वी ने कहा कि रुपेश कांड में कहीं इनके मंत्रियों का हाथ तो नहीं है‚ इसे दबाया तो नहीं जा रहा‚ अपराधी का कोई सुराग नहीं मिल रहा।

बिहार के DGP कह रहे है मेरे कार्यकाल से अधिक अपराध तो पूर्व DGP के कार्यकाल में था।

विगत 16 वर्ष में अनेक DGP आए-गए। पुलिस के अपने आँकड़ों के अनुसार 2008 से निरंतर अपराध में वृद्धि हुई है लेकिन CM वही है।

DGP ने भी अब नीतीश कुमार की लाइन धर ली है कि वर्तमान छोड़ भूत की बात करो। pic.twitter.com/SI4Oo7F0CC

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) January 16, 2021

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बिहार की बेलगाम और ध्वस्त विधि व्यवस्था को लेकर माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar को पत्र लिखा है।

आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है वो सदा की भाँति इस पत्र का भी जवाब नहीं देंगे। pic.twitter.com/7CNEXEIKSY

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) January 16, 2021

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
न हो पक्षियों के साथ दुर्व्यवहार‚ पृथ्वी पर सबका अधिकारः नीतीश

न हो पक्षियों के साथ दुर्व्यवहार‚ पृथ्वी पर सबका अधिकारः नीतीश

हाइफ्रोफाइल हत्याकांड़ में अब तक शूटर व साजिशकर्ता पकड़़ से बाहर, डीजीपी बोले पुलिस जल्द ही इस कांट्रेक्ट किलिंग का खुलासा कर लेगी

हाइफ्रोफाइल हत्याकांड़ में अब तक शूटर व साजिशकर्ता पकड़़ से बाहर, डीजीपी बोले पुलिस जल्द ही इस कांट्रेक्ट किलिंग का खुलासा कर लेगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend