ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या किसी भी एनडीए नेता की पियु को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने की है औकात? : तेजस्वी

UB India News by UB India News
January 12, 2021
in पटना, राजद
0
क्या किसी भी एनडीए नेता की पियु को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने की है औकात? : तेजस्वी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नए साल में बिहार लौटने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार सूबे की एनडीए सरकार को घेर रहे हैं. तेजस्वी अलग-अलग मुद्दों पर सरकार को साधने की कोशिश में जुटे हुए हैं. इसी क्रम में मंगलवार को उन्होंने ट्वीट कर बिहार के शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. तेजस्वी ने पूछा है कि क्या सत्ताधारी दल के किसी भी नेता की पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने की औकात है?

ट्वीट कर कही ये बात

RELATED POSTS

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा है कि बिहार की ड़बल इंजन सरकार, एनडीए के अनेक दलों, एनडीए के 40 में से 39 लोकसभा सांसदों, 9 राज्यसभा सांसदों, बिहार से केंद्र में आधा दर्जन मंत्रियों, दो-दो उपमुख्यमंत्रियों और मुख्यमंत्री की क्या इतनी नैतिक और राजनीतिक औकात है कि पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिला सके?

बता दें कि लंबे समय से पटना यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा देने की मांग की जा रही है. कई बार आश्वासन भी दिया गया है. लेकिन इस ओर अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है.

बजट सत्र को लेकर साधा था निशाना

गौरतलब है कि इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा के बजट सत्र को कम दिनों का करने पर सरकार को घेरा था. तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला करते हुए कहा था कि बेवजह बिहार विधानसभा सभा के बजट सत्र को कम किया जा रहा है.

उन्होंने कहा था कि वैक्सीन से सत्र का कोई लेना देना नहीं है. विधानसभा सत्र नए चुने गए विधायकों के लिए सीखने का एक अच्छा अवसर होता है. इसलिए वो और उनकी पार्टी इस फैसले का विरोध करते हुए परम्परागत तरीके से सत्र चलाने का मांग करती है.

सीएम आवास के घेराव की दी चेतावनी

उन्होंने कहा था कि अगर विधानसभा परंपरागत तरीके से नहीं चलती है तो वे अपने साथियों के साथ मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे. तेजस्वी यादव ने ऐसा इसलिए कहा है क्योंकि आगामी विधानसभा का बजट सत्र सरकार की ओर से महज चार दिन के लिए तय किया गया है. हालांकि, सरकार ने इसके पीछे का कारण कोरोना की वैक्सीन को लेकर चल रही अपनी तैयारियों में अफसरों की व्यस्तता बताई है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

Next Post
बुधवार से शुरू होगी महाभियोग की प्रक्रिया, ट्रंप ने वॉशिंगटन में इमरजेंसी को दी मंजूरी

बुधवार से शुरू होगी महाभियोग की प्रक्रिया, ट्रंप ने वॉशिंगटन में इमरजेंसी को दी मंजूरी

उ चाहें तो पूरा पटिया मर्ज कर जाएगा भाजपा में

उ चाहें तो पूरा पटिया मर्ज कर जाएगा भाजपा में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend