ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

उ चाहें तो पूरा पटिया मर्ज कर जाएगा भाजपा में

UB India News by UB India News
January 12, 2021
in जदयू, पटना
0
उ चाहें तो पूरा पटिया मर्ज कर जाएगा भाजपा में
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सोमवार को जदयू के नए प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह और सांसद ललन सिंह के साथ मीडिया के सामने आये। इस प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह भी मौजूद थे। प्रेस कांफ्रेंस में जदयू के सांसद ललन सिंह ने राजद पर बड़ा हमला किया। ललन सिंह भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव के बयान से दो कदम और आगे बढ़ गए। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र यादव अगर चाह लें तो पूरी की पूरी राजद ही भाजपा में मिल जाएगी। भूपेंद्र यादव ने रविवार को कहा था कि हम खरमास ख़त्म होने का इंतजार कर रहे हैं, उसके बाद राजद के परिवारवाद की राजनीति खत्म हो जाएगी। इस बयान को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई।

बात राजद से होते हुए जब जदयू पर पहुंची तो कमान सांसद और कद्दावर नेता ललन सिंह ने संभाली। पत्रकार सम्मेलन में जब उनसे पूछा गया कि भूपेंद्र यादव इस तरह की बात कर रहे हैं तो ललन सिंह ने साफ कहा कि भूपेंद्र यादव चाह लें तो राजद पूरी तरह से भाजपा में मर्ज हो जाएगा। ललन सिंह ने तेजस्वी यादव के रोजगार वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें सरकारी प्रक्रिया का ज्ञान नही है।

RELATED POSTS

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

दिलेश्वर कमैत को कमान

जदयू की प्रेस कांफ्रेंस में दिनेश्वर कामत को पार्टी के राज्य संसदीय समिति का अध्यक्ष बनाया गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में इसकी घोषणा की। दिनेश्वर कामत अभी सुपौल के सांसद हैं।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह भी आज पूरे फार्म में नजर आए। शुरु से ही तेजस्वी यादव पर हमलावर दिखे। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार ने पहली ही कैबिनेट में 20 लाख लोगों को रोजगार देने पर मुहर लगाई है। तेजस्वी यादव ने तो हवाई घोषणा की थी। बिहार के सरकारी विभागों में रोज नौकरी का विज्ञापन निकल रहा है। सिंह ने घोषणा की कि जदयू युवा संवाद करेगा। युवाओं को बताया जाएगा कि हम रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे, ताकि वे बिहार में स्वाभिमान से रह सकें।

RCP सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के 14वें दिन ही जनता दल यूनाईटेड ने प्रदेश अध्यक्ष की कमान महनार (वैशाली) के पूर्व विधायक उमेश कुशवाहा को सौंप दी। बिहार की नई सरकार के मंत्रिमंडल में JDU का लव-कुश फॉर्मूला भले नहीं चल सका हो, लेकिन पार्टी ने कुर्मी जाति के रामचंद्र सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के बाद कोइरी जाति के उमेश कुशवाहा को प्रदेश अध्यक्ष बनाते हुए अपनी लाइन स्पष्ट कर दी है। इस पद के लिए हथुआ से इस बार हारे प्रत्याशी रामसेवक सिंह की दावेदारी भी थी। रविवार को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान रामसेवक मंचासीन भी रहे, लेकिन इसी बीच खबर आई कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मन बदल लिया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

बिहार में Dial-112 होगा हाईटेक…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार में आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और अधिक हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब मुख्यालय स्तर से डायल-112 की...

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

by UB India News
August 5, 2026
0

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी...

Next Post
पार्टी में झूठा आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं से काम कराया जाता है:अमिता

पार्टी में झूठा आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं से काम कराया जाता है:अमिता

चीन-पाकिस्तान जुगलबंदी भारत के लिए खतरा, देंगे माकूल जवाब

चीन-पाकिस्तान जुगलबंदी भारत के लिए खतरा, देंगे माकूल जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend