ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पार्टी में झूठा आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं से काम कराया जाता है:अमिता

महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमिता भूषण पार्टी के नये प्रभारी के सामने चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर अपने विचार रख रहीं थी. अमिता भूषण ने सीधा आरोप लगाया कि पार्टी में झूठा आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं से काम कराया जाता है.

UB India News by UB India News
January 12, 2021
in कांग्रेस, पटना, महिला युग
0
पार्टी में झूठा आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं से काम कराया जाता है:अमिता
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमिता भूषण ने सोमवार को अपनी ही पार्टी को बिना साबुन बिना पानी बुरी तरह धो दिया. मौका था नये प्रभारी के साथ पहली मुलाकात का, लेकिन बिहार में कांग्रेस ने महिलाओं और कार्यकर्ताओं के साथ क्या-क्या किया, अमिता भूषण ने पूरी पोल पट्टी खोलकर रख दी. इसकी उम्मीद नये प्रभारी भक्त चरण दास को भी नहीं होगी.

आमतौर पर शांत दिखने वाली बिहार महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमिता भूषण सोमवार को फट पडीं. नये प्रभारी भक्त चरण दास पहली बार बिहार पहुंचे थे. उन्हें उम्मीद थी कार्यकर्ता नेता थोड़ी नाराजगी के बाद सबकुछ भूल नये सिरे से शुरुआत करेंगे, लेकिन कार्यकर्ताओं की बात तो छोड़ दीजिए पार्टी की महिला नेता ने ही अपनी पार्टी की नीतियों को लेकर बुरी तरह धो दिया.

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

दरअसल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमिता भूषण पार्टी के नये प्रभारी के सामने चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर अपने विचार रख रहीं थी. अमिता भूषण ने सीधा आरोप लगाया कि पार्टी में झूठा आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं से काम कराया जाता है.

अमिता भूषण ने कहा कि पार्टी आलाकमान को ये ध्यान रखना चाहिए कि हम वहीं बोलें जो हम कर सके. कार्यकर्ता को ये बना देंगे वो बना देंगे. एआईसीसी मेंबर बना देंगे इस टाईप का आश्वासन न दिया जाए. हम अपने कार्यकर्ता को सिर्फ कांग्रेस को सत्ता में लाने की बात कहें तो ज्यादा बेहतर होगा, लेकिन यहां झूठे आश्वासन के साथ कार्यकर्ताओं से काम करवाया जाता है.

वही, चुनाव में कांग्रेस को महिला वोटरों का साथ नहीं मिल पाने पर भी अमिता भूषण ने बिहार कांग्रेस की ही कार्यशैली पर सवाल खड़े किये. अमिता भूषण ने खुद बिहार कांग्रेस के नेताओं से सवाल पूछे कि महिला मतदाता कांग्रेस को वोट क्यों दे इस सवाल का जवाब वो उन्हें बता दें.

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि एक वक्त था जब सदाकत आश्रम में महिलाओं की भीड़ होती थी, लेकिन आज यहां महिलाएं नहीं है. कांग्रेस महिलाओं को अपने हिस्से से निकालते जा रही है. बिहार कांग्रेस ने महिलाओं के मुद्दों पर कितना आवाज उठाया. पार्टी सिर्फ मुझे आगे कर देती थी, लेकिन पीसीसी की ओर से कभी महिला मुद्दों पर सवाल नहीं उठाया गया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
चीन-पाकिस्तान जुगलबंदी भारत के लिए खतरा, देंगे माकूल जवाब

चीन-पाकिस्तान जुगलबंदी भारत के लिए खतरा, देंगे माकूल जवाब

नक्सली होने के शक में पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया होमगार्ड के जवान को !

नक्सली होने के शक में पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया होमगार्ड के जवान को !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend