Warning: getimagesize(https://ubindianews.com/wp-content/uploads/2021/01/far-trac-kisan.jpg): Failed to open stream: HTTP request failed! HTTP/1.1 404 Not Found in /home/oglinuxc/ubindianews.com/wp-content/plugins/easy-social-share-buttons3/lib/modules/social-share-optimization/class-opengraph.php on line 612
  • होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABR
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
    • बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
    • Lokshbha2024
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
  • होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABR
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
    • बिहार विधानसभा चुनाव 2025
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
    • Lokshbha2024
  • ब्लॉग
  • संपादकीय

हम दिल्ली में ट्रैक्टर चलाकर छब्बीस जनवरी मनांएगे………..

UB India News by UB India News
January 10, 2021
in कृषि, खास खबर, राष्ट्रीय
0
हम दिल्ली में ट्रैक्टर चलाकर छब्बीस जनवरी मनांएगे………..

RELATED POSTS

समृद्धि यात्रा में आज दरभंगा दौरे पर सीएम नीतीश, 145 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

अरिजीत सिंह ने अचानक लिया संन्यास……………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आठ बार बातचीत हो चुकी है नवीं बार होनी है‚ लेकिन उसका नतीजा अभी ही बताया जा सकता है कि उसमें भी कुछ नहीं होने वाला। इधर मंत्री कहते हैं कि बातचीत जारी है। उधर किसान कहते हैं कि अगर कानून वापस न लिए गए तो छब्बीस जनवरी को हम दिल्ली में ट्रैक्टर चलाकर छब्बीस जनवरी मनांएगे। ये बातें बताती हैं कि ये किसान पुराने जमाने के ‘भोले भाले’ और ‘दयनीय’ किसान नहीं हैं बल्कि ‘राजनीतिक कार्यनीति’ और ‘रणनीति’ में पारंगत‚ ट्रैक्टरों वाले अमीर किसान हैं और इनको सिखाने वाले भी कम नहीं हैं। यह चालीस–पैंतालीस दिन बाद का‚ रोज की चरचा‚ बातचीत‚ सलाह–मशविरे से सीखता हठीला किसान है। पचासेक किसानों की शहादत ने भी उसे हमदर्दी का पात्र बनाया है। शायद इसीलिए अब यह धरना कृषि–मुद्दों का न होकर सरकार को ‘हिला सकने’ के ‘अहंकार’ का मारा होने लगा है। चालीस दिन पहले बार्डर पर आया किसान ऐसा ‘अहंकारी’ नहीं था। उसकी भाषा में ‘एमएसपी’ की मांग मुख्य मांग थी‚ लेकिन धीरे–धीरे उसकी भाषा लगातार बदलती गई‚ उसके मुद्दे बदलते गए और उसके नेता जिद्दी होते चले गए। अब यह ‘जिद’ टकराव का सबसे ज्वलंत बिंदु बन गई है और यहीं से यह धरना सिर्फ ‘धरना’ न रहकर एक ‘राजनीतिक आंदोलन’ बन गया है जैसे कि ‘शाहीनबाग’ आखिर में एक संगठित योजनाबद्ध राजनीतिक आंदोलन बन गया था।
हमारा मीडिया इस आंदोलन के बदलते रुख को नहीं देख पाता। वह उसे शुरू वाले धरने की तरह मानकर उसकी व्याख्या करता है‚ जबकि हर आंदोलन धीरे–धीरे या तो अधिक सघन होता जाता है या बिखर जाता है। ध्यान रहे‚ हर आंदोलनकारी आंदोलन से सीखता है। वह या तो थकता है या उग्र होकर‚ दुस्साहस करने लगता है और अपने अंत को प्राप्त होता है। इसीलिए कोई भी ‘जन आंदोलन’ शुरू होने से पहले ही यह तय करके आता है कि ‘एक हद’ से आगे वह नहीं जाएगा और ‘इतना’ मिल गया तो वापस हो जाएगा। हर ‘जन आंदोलन’ अपनी सीमा जानता होता है और उसे वह ‘क्रॉस’ नहीं करता‚ लेकिन यह आंदोलन जिस तरह के तेवर दिखा रहा है और जिस तरह से मीडिया में अपने अहंकार को अपने मुद्दे से बडा बनाकर दिखा रहा है और सरकार की बात ‘न मानने’ को अपनी ताकत मान रहा है‚ उससे लगता है कि अब यह ‘मुद्दा केंद्रित जन आंदोलन’ कम और एक ‘राजनीतिक मुहिम’ अधिक है क्योंकि कुछ किसान नेता यह तक कहने लगे हैं कि हम इसे ‘दो हजार चौबीस’ तक चलाएंगे। जाहिर है ऐसा कहने वाला नेता आंदोलन को एक लंबी राजनीति का हिस्सा बनाकर देखता है।
यह आंदोलन नहीं अहंकार है‚ जिसे मीडिया ने बनाया है‚ जबकि सच यही है कि मीडिया में दिखती हर चीज अपने आकार से बडी नजर आती है यही मीडिया का ‘छल’ होता है। आप यथार्थ में जितने होते हैं मीडिया उससे बढा–चढा कर दिखाता है। यही मीडिया की छलना है‚ जो इसमें फंसा वो काम से गया! इसलिए अपनी आत्मछवि पर आंदोलन को मुग्ध नहीं होना चाहिए। जिस दिन सरकार ने और मीडिया ने ठान लिया कि अब आपको निपटाना है तो आप निपटते नजर आएंगे। इसलिए मीडिया के छल में न आएं जो आया वो मारा गया जैसे कि ‘शाहीनबाग’ आंदोलन मारा गया। जन आंदोलनों का इतिहास बताता है कि शुरू करने से पहले ही आंदोलनकारी नेता समझौते के रास्ते खोले रखता है‚ लेकिन इस आंदोलन ने वह रास्ता अपने हठ से बंद कर दिया है।
इतिहास बताता है कि हर आंदोलन के तीन चरण होते हैं पहले वह अपने मुद्दों के लिए ‘दबाव’ डालता है‚ फिर ‘बारगेन’ करता है और फिर कंप्रोमाइज करके लौट जाता है। जो ऐसा नहीं करता वह या तो अपनी ‘सीमाएं’ नहीं जानता होता या फिर वह ‘षड्यंत्र’ में बदल जाता है या बिखर जाता है और इस तरह सत्ता को और मजबूत बनाता हुआ निपट जाता है। भाजपा के पास संसद में अपना बहुमत है और विपक्ष के पास न कोई भाजपा का वैकल्पिक रचनात्मक ‘नेरेटिव’ है‚ न नेतृत्व है न संघ भाजपा के कार्यकर्ताओं जैसी ‘अक्षौहिणी सेना’ है। उसने अपना वोट बैंक समर्थकों का आधार और वर्गाधर बनाया और बढाया है‚ जिसे हिलाना फिलहाल मुश्किल है। ऐसे में एनजीओ या नेताओं के चलाए चलने की जगह आंदोलनकारियों को जो अधिकतम मिल रहा है उसे लेकर ससम्मान घर लौट जाना चाहिए। ध्यान रहे किसानों ने किसी देश में कभी क्रांति नहीं की है। हां प्रतिकांति अवश्य की है‚ जो इसमें ‘क्रांति’ देख रहे हैं वे मार्क्स को एक बार फिर से पढ लें तो बेहतर!

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

समृद्धि यात्रा में आज दरभंगा दौरे पर सीएम नीतीश, 145 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

समृद्धि यात्रा में आज दरभंगा दौरे पर सीएम नीतीश, 145 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

by UB India News
January 28, 2026
0

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के तहत आज वे दरभंगा पहुंचेंगे, जहां 105 करोड़ की 50 योजनाओं का शिलान्यास...

अरिजीत सिंह ने अचानक लिया संन्यास……………

अरिजीत सिंह ने अचानक लिया संन्यास……………

by UB India News
January 28, 2026
0

सुपरस्टार सिंगर अरिजीत सिंह के नए प्लेबैक गानों से दूरी बनाने के ऐलान ने भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में हलचल मचा...

अमेरिका का ईरान पर हमला पड़ सकता है भारी ………………..

ईरान-अमेरिका के बीच हर दिन के साथ बढ़ रहा तनाव ……………

by UB India News
January 28, 2026
0

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर पहुंच चुका है. फिलहाल दोनों देशों में सीधी जंग तो नहीं, लेकिन...

यूरोपीय बाजार में भारत की एंट्री से हिला संतुलन……..

यूरोपीय बाजार में भारत की एंट्री से हिला संतुलन……..

by UB India News
January 28, 2026
0

यूरोप के बाजार में भारत ने ऐसी एंट्री मारी है, जिसने दक्षिण एशिया और मिडिल ईस्ट के कई देशों की...

क्या केंद्र सरकार के किसी आदेश को नकार सकती है राज्य सरकार …………..

क्या केंद्र सरकार के किसी आदेश को नकार सकती है राज्य सरकार …………..

by UB India News
January 28, 2026
0

भारत के संघीय सिस्टम में पावर केंद्र और राज्यों के बीच बटी हुई है. संविधान में साफ तौर पर ऐसी...

Next Post
देश में 16 जनवरी से कोविड़–19 टीकाकरण अभियान की होगी शुरुआत

देश में 16 जनवरी से कोविड़–19 टीकाकरण अभियान की होगी शुरुआत

समाज के हर तबके के बीच जाइए और उनके उत्थान के लिए काम करिए सरकार पूरे 5 साल चलेगी : नीतीश कुमार

समाज के हर तबके के बीच जाइए और उनके उत्थान के लिए काम करिए सरकार पूरे 5 साल चलेगी : नीतीश कुमार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 ubindianews.com All Rights Reserved

MADE WITH ❤ BY AMBITSOLUTIONS.CO.IN

No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend