ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देश में 16 जनवरी से कोविड़–19 टीकाकरण अभियान की होगी शुरुआत

UB India News by UB India News
January 10, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, स्वास्थ
0
देश में 16 जनवरी से कोविड़–19 टीकाकरण अभियान की होगी शुरुआत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में 16 जनवरी से कोविड़–19 टीकाकरण अभियान शुरू होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यह घोषणा की। इससे पहले‚ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक उच्च स्तरीय बैठक कर देश में कोविड़–19 की वर्तमान स्थिति और टीकाकरण अभियान के मद्देनजर राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों की तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में कैबिनेट सचिव‚ प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव‚ स्वास्थ्य सचिव सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री ने कोविड़–१९ प्रबंधन से जुड़़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की। बयान में कहा गया‚ आगामी लोहड़़ी‚ मकर संक्रांति‚ पोंगल और माघ बिहू जैसे त्योहारों के मद्देनजर विस्तृत समीक्षा के बाद फैसला लिया गया कि कोविड़–19 टीकाकरण अभियान 16 जनवरी‚ 2021 से आरंभ किया जाएगा। टीकाकरण अभियान में करीब तीन करोड़़ स्वास्थ्य कर्मियों एवं अग्रिम मोर्चे पर कार्यरत कर्मियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद 50 वर्ष से अधिक आयु के करीब 27 करोड़़ व्यक्तियों और अन्य बीमारियों से ग्रसित 50 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि १५ राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में संक्रमण की पुष्टि की दर राष्ट्रीय औसत ५.७९ प्रतिशत से कम है। बिहार में सबसे कम पुष्टि दर १.४४ प्रतिशत है।इन १५ राज्यों में बिहार‚ उत्तर प्रदेश‚ मिजोरम‚ झारखंड़‚ गुजरात‚ दमन और दीव‚ असम‚ पंजाब‚ अंड़मान निकोबार द्वीप समूह‚ ओडि़शा‚ तेलंगाना‚ उत्तराखंड़‚ मध्यप्रदेश‚ मेघालय और जम्मू–कश्मीर शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा‚ निरंतर आधार पर की जा रही व्यापक जांच के परिणामस्वरूप राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमण की पुष्टि दर में कमी आई है। संक्रमण में पुष्टि की दर पिछले पांच महीनों के अंतराल में ८.९३ प्रतिशत से घटकर ५.७९ प्रतिशत हो गई है।

96.41 फीसद हुई स्वस्थ होने की दर
देश में कोरोना के १८‚२२२ नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर १‚०४‚३१‚६३९ हो गई। वहीं अब तक १‚००‚५६‚६५१ मरीजों के स्वस्थ होने के बाद देश में रोगियों के स्वस्थ होने की दर बढकर ९६.४१ फीसद तक पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़़ों के अनुसार देश में अभी २‚२४‚१९० संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है जो कि कुल संक्रमितों का २.१६ फीसद हैं। वहीं पिछले २४ घंटे में संक्रमण से २२८ लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढकर १‚५०‚७९८ हो गई। देश में संक्रमण से मृत्यु दर १.४५ फीसद है।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत एक नहीं‚ बल्कि दो ‘मेड़ इन इंडि़या’ कोरोना टीकों के साथ मानवता की सुरक्षा के लिए तैयार है। दुनिया न केवल कोरोना से बचाव के लिए भारत के टीकों का इंतजार कर रही है बल्कि इस पर भी निगाह लगाए है कि कैसे वह विश्व का सबसे बड़़ा टीकाकरण अभियान चलाता है। यह बात उन्होंने प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में कही।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
समाज के हर तबके के बीच जाइए और उनके उत्थान के लिए काम करिए सरकार पूरे 5 साल चलेगी : नीतीश कुमार

समाज के हर तबके के बीच जाइए और उनके उत्थान के लिए काम करिए सरकार पूरे 5 साल चलेगी : नीतीश कुमार

चोर दरवाजे से मिली है सत्ता, जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ने वाले मिले हैं सीएम : तेजस्वी

चोर दरवाजे से मिली है सत्ता, जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ने वाले मिले हैं सीएम : तेजस्वी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend