ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सियासी मुलाकातों के बिच सीएम ने कहा जब सबकी सहमति होगी तभी कैबिनेट का विस्तार होगा

UB India News by UB India News
January 9, 2021
in खास खबर, पटना, भाजपा
0
सियासी मुलाकातों के बिच सीएम ने कहा जब सबकी सहमति होगी तभी कैबिनेट का विस्तार होगा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में नीतीश सरकार के कैबिनेट विस्तार का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है. इस बीच भाजपा के कद्दावर नेताओं से उनकी मुलाकात ने इस चर्चा को जोर दे दिया कि बिहार में सरकार जल्द ही कैबिनेट का विस्तार करने जा रही है. लेकिन सीएम नीतीश ने इस बारे में किसी भी चर्चा को अभी नकारते हुए कहा कि फिलहाल भाजपा के तरफ से इसके लिए कोई प्रस्ताव नहीं आया है. बीजेपी के प्रस्ताव आने के बाद ही कैबिनेट का विस्तार होगा.

भाजपा नेताओं के साथ गुरुवार को हुई बातचीत के बारे में पत्रकारों द्वरा पूछे गये सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुलाकात में मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में कोई बातचीत नहीं हुई है। सिर्फ सहज बातचीत हुई‚ कोई राजनीतिक बातचीत नहीं। राज्य के विकास के लिए हमलोग काम कर रहे हैं और जो हमलोगों का लक्ष्य है‚ उन सब चीजों पर गुरुवार को बातचीत हुई है।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होने कहा कि भाजपा के तरफ से अभी तक कैबिनेट को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं आया है. सीएम ने कहा कि अभी तक को किसी भी कार्यकाल में कैबिनेट तैयार करने में इतना वक्त नहीं लेते थे. वो शुरु में ही यह काम कर लेते थे. उन्होंने कहा कि जबतक भाजपा की राय नहीं आ जाती तबतक फिलहाल कैबिनेट विस्तार नहीं होगा. जब भाजपा अपना प्रस्ताव दे देगी तो उसी आधार पर मंत्रीमंडल का विस्तार किया जाएगा.

उन्होंने कहा‚ ‘हमने आज अखबार में मंत्रिमंडल विस्तार की छपी खबर को देखा था। कैबिनेट के विस्तार में पहले इतनी देर कहां होती थी। पहले हमलोग शुरू में ही कैबिनेट विस्तार कर लेते थे। जब सबकी सहमति होगी‚ तो मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। अभी तो कैबिनेट में कुल मिलाकर 14 लोग हैं।’

मीडिया के द्वारा सुशील मोदी के बिहार वापसी के सवाल पर सीएम नीतीश ने कहा कि सुशील मोदी के साथ लंबे समय तक हमने काम किया है. लेकिन उन्हें वापस बिहार लाना है या नहीं ये भाजपा को तय करना है. उन्होंने कहा कि मुझे अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है कि सुशील मोदी को फिर से बिहार में सरकार में शामिल किया जाएगा या नहीं.

इसी बिच बिहार में मुलाकातों का सिलसिला जारी है
पिछले कुछ दिनों से बिहार की राजनीति में शिष्टाचार मुलाकात का जैसे दौर चल पड़ा है। जिस राजनीति में कोई बिना किसी हित के किसी से नहीं मिलता, वहां राजनीतिक झंझावात के बाद अचानक ‘शिष्टाचार’ की चर्चा गजब चल निकली है। 7 जनवरी को अचानक जदयू दफ्तर में RCP सिंह को बधाई देने पहुंच गए भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव। फिर शाम में नीतीश-RCP से बिहार के दोनों डिप्टी CM के साथ भूपेंद्र यादव, डॉ. संजय जायसवाल मिले और सारी बातों को शिष्टाचार मुलाकात का नाम दे दिया गया। सियासी मरहम की यह 2 देखी-दिखाई मुलाकातें थीं। बिहार की राजनीति में इनके अलावा 3 और ऐसी मुलाकातें हुईं, जिन्हें शिष्टाचार का नाम दिया जा रहा है। लेकिन, यह इतनी भी औपचारिक नहीं। क्यों, आइए जानते हैं-

5 जनवरी की शाम को दिल्ली गए सुशील मोदी शुक्रवार को दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले। अमित शाह से सुशील मोदी की यह मुलाकात उनके राज्यसभा सांसद बनने के बाद हुई पहली औपचारिक मुलाकात थी। इस मुलाकात को सुशील मोदी की तरफ से शिष्टाचार मुलाकात बताया गया, लेकिन इसे केंद्र के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार से अलग नहीं देखा जा सकता है। इस विस्तार में सुशील मोदी को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की बात पक्की है, लेकिन उनकी राह में बिहार से ही रोड़ा भी अटकाया जा रहा है। उनकी पार्टी के ही दिग्गज रोड़ा अटका रहे हैं। इसलिए, एक मुलाकात तो जरूरी…..।

शाहनवाज हुसैन का नीतीश कुमार से मिलना वैसे तो नहीं

बिहार की सियासी हलचल से जुड़ी दूसरी खास मुलाकात शुक्रवार को ही हुई। पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने सचिवालय पहुंच गए। इस मुलाकात से भले ही बिहार की सियासत पर बहुत कोई असर नही दिखने वाला हो, लेकिन इनकी मुलाकात को दो धुर विरोधियों का एक जगह आना जरूर कहा जा रहा है। माना जाता रहा है कि शाहनवाज हुसैन बिहार भाजपा में नीतीश विरोधी सुर के अगुआ रहे हैं। इसका असर शाहनवाज के कॅरियर पर भी खूब पड़ा है। कहने वाले तो यहां तक कहते हैं कि 2019 के लोकसभा चुनाव में शाहनवाज को भागलपुर से टिकट इसलिए नही मिल सका, क्योंकि यह नीतीश-निश्चय का हिस्सा था। यह वो दौर था जब सुशील मोदी बिहार भाजपा के सबसे प्रभावी चेहरे थे और जिन्हें नीतीश का बेहद खास माना जाता था। अब शुक्रवार को जब नीतीश कुमार को शाहनवाज हुसैन CM बनने की बधाई देने बिहार सचिवालय पहुंचे तो दोनों नेताओं के हाव-भाव पूरे तरह बदले हुए थे। मतलब, यूं ही तो नहीं ही थी यह मुलाकात।

बिहार सचिवालय से 500 मीटर की दूरी पर एक और ‘शिष्टाचार मुलाकात’ राज्यपाल फागू चौहान और उपमुख्यमंत्री रेणु देवी की हुई। रेणु इस पद पर आने के पहले भी गवर्नर से मिलती रही हैं, लेकिन गुरुवार रात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भाजपा नेताओं की मुलाकात के बाद शुक्रवार को रेणु देवी की राज्यपाल से मुलाकात एक टास्क के साथ थी। राज्यपाल कोटे वाली मनोनयन की 12 विधान परिषद की सीटों पर जो NDA में पक रहा है, उसका कुछ मसाला गवर्नर हाउस से भी आएगा क्योंकि अंतिम तौर पर यह गवर्नर के कोटे की सीटें हैं। सत्ता के दोनों बड़े दलों के बीच 50:50 पर बात तय हो गई है, लेकिन कोटे में कोटा का कुछ मामला अटक रहा है, जिसपर रेणु देवी को गवर्नर के क्लियरेंस का टास्क दिया गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
हम मध्यावधि चुनाव की तैयारी कर रहे: तेजस्वी

हम मध्यावधि चुनाव की तैयारी कर रहे: तेजस्वी

नए शोज़ के साथ शेमारू टीवी ने किया है नए साल का शानदार आगाज़

नए शोज़ के साथ शेमारू टीवी ने किया है नए साल का शानदार आगाज़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend