ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नए शोज़ के साथ शेमारू टीवी ने किया है नए साल का शानदार आगाज़

UB India News by UB India News
January 9, 2021
in टीवी
0
नए शोज़ के साथ शेमारू टीवी ने किया है नए साल का शानदार आगाज़
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नए साल का शानदार स्वागत करते हुए शेमारू टीवी ने नए शोज़ के रूप में दर्शकों को दिया है बेहतरीन तोहफ़ा।
टेलीविज़न इंडस्ट्री के बेहद पॉप्युलर शोज़ के साथ शेमारू टीवी ने हिंदी भाषी दर्शकों को दिया है नए साल का उत्तम उपहार। शेमारू टीवी हर दिन कुछ नया और बेहतरीन लेकर आता है, ताकि दर्शकों का जीवन मनोरंजन के रंगों से सराबोर और हंसी-ख़ुशी की फुलझड़ियों से गुलज़ार रहे। पौराणिक कथाओं से लेकर क्लासिक्स और ड्रामा तक हर तरह के शोज़ को लाकर शेमारू टीवी ने हमेशा अपने दर्शकों की भावनाओं का पूरा ख़्याल रखा है। मनोरंजन की इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 2021 की शुरुआत में ही शेमारू टीवी लेकर आ रहा है बेहद पॉप्युलर शो- “;सुहानी सी एक लड़की”

लॉकडाउन के दौरान लॉन्च होनेवाले शेमारू टीवी चैनल ने अपने दर्शकों को कई अलग-अलग तरह के बेहतरीन शोज़ दिखाए हैं। इनका नया “;सुहानी सी एक लड़की” एक धारावाहिक है। इसकी कहानी, जहां दिलों को छू जाती है, वहीं कहानी में आनेवाले कई उतार-चढ़ाव दर्शकों को काफ़ी रोमांचित भी करते हैं। यह कहानी है, सुहानी श्रीवास्तव की, जो खुले विचारोंवाली, बेहद नरम दिल और दयालु लड़की है। सुहानी इलाहाबाद के एक मध्यम वर्गीय परिवार से है, वहीं उसकी बेस्ट फ्रेंड सौम्या मिश्रा, बेहद ख़ूबसूरत, पर थोड़ी घमंडी लड़की है। कहानी में नया ट्विस्ट तब आता है, जब इनकी ज़िंदगी में एंट्री होती है एक बेहद अमीर लड़के युवराज बिरला और उसके परिवार की। मन की सुंदरता की बजाय तन की सुंदरता को ज़्यादा तवज्जो देनेवाली हमारी सदियों पुरानी रूढ़िवादी सोच को बड़े ही ख़ूबसूरत ढंग से शो में पेश किया गया है। अक्सर लोग शारीरिक ख़ूबसूरती को इतना महत्त्व देते हैं कि उसके आगे उन्हें किसी व्यक्ति के मन की ख़ूबसूरती दिखाई नहीं देती। अपने समय में यह शो काफ़ी पॉप्युलर हुआ था, शेमारू टीवी अपने चहेते दर्शकों के लिए फिर वही दौर वापस लाना चाहता है।

RELATED POSTS

क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम विकास सेठी की मौत, 48 की उम्र में हार्ट अटैक बना काल

शेमारू उमंग और गुल खान ने साथ मिलकर पेश की एक सुपरनेचरल कहानी ‘शमशान चंपा’

इस ख़ास मौके पर हमने बात की शो की लीड ऐक्ट्रेस राजश्री रानी से। अपनी ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए उन्होंने कहा,”;सुहानी सी एक लड़की मेरे लिए बहुत ही ख़ास शो रहा है और सुहानी का किरदार निभाने में मुझे काफ़ी मज़ा भी आया। मैं बहुत ख़ुश हूं कि शेमारू टीवी ने इसे अपने चैनल पर चलाने का फ़ैसला किया है। शेमारू टीवी के ज़रिए बहुत से नए दर्शकों को मेरी अदायगी और एक बेहतरीन शो को देखने का सुनहरा मौका मिलेगा। दर्शकों को शानदार कंटेंट मुहैया कराना सालों से शेमारू की परंपरा रही है, ऐसे में शेमारू परिवार से जुड़ना मेरे लिए गर्व की बात है। उम्मीद करती हूं कि मेरे दर्शकों को भी शो देखना उतना ही मज़ेदार लगेगा, जितना मुझे उसमें काम करते हुए लगा था”

एक नए दशक के साथ नए साल की शुरुआत हुई है, इसी के साथ शेमारू भी अपने दर्शकों और श्रोताओं की डिमांड्स को समझते हुए कई प्रादेशिक भाषाओं में भी नए-नए कंटेंट लेकर आ रहा है। अब तक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ने काफ़ी बेहतर परिणाम दिए हैं, ऐसे में यह समय की मांग भी है कि प्रादेशिक भाषाओं को आगे बढ़ाया जाए. आइए, शुरू करें नए साल का रोमांचक सफ़र शेमारू टीवी के साथ, जो हमारे हर दिन को बना रहे हैं और भी मनोरंजक, और भी मज़ेदार।
देखें ‘सुहानी सी एक लड़की’ 7 जनवरी, 2021 से हर शाम 6 बजे शेमारू टीवी

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम विकास सेठी की मौत, 48 की उम्र में हार्ट अटैक बना काल

क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम विकास सेठी की मौत, 48 की उम्र में हार्ट अटैक बना काल

by UB India News
September 9, 2024
0

टीवी इंडस्ट्री से हैरान करने वाली दुखद खबर सामने आई है। फेमस एक्टर विकास सेठी का निधन हो गा है।...

शेमारू उमंग और गुल खान ने साथ मिलकर पेश की एक सुपरनेचरल कहानी ‘शमशान चंपा’

शेमारू उमंग और गुल खान ने साथ मिलकर पेश की एक सुपरनेचरल कहानी ‘शमशान चंपा’

by UB India News
July 23, 2024
0

शेमारू उमंग और गुल खान ने मिलकर दर्शकों को उत्साह की लहरों के बीच छोड़ दिया है। हाल ही में...

सन नेटवर्क ने सन नियो पर नए ओरिजिनल शोज का फर्स्ट लुक किया जारी

सन नेटवर्क ने सन नियो पर नए ओरिजिनल शोज का फर्स्ट लुक किया जारी

by UB India News
May 27, 2024
0

भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री अपनी शुरुआत से ही मनोरंजन का एक प्रमुख स्रोत रही है। समय के साथ नाटकीय फिल्में और...

मुझे आदियोगी की दिव्य उपस्थिति में रहने का अद्भुत अवसर मिला:अपर्णा

मुझे आदियोगी की दिव्य उपस्थिति में रहने का अद्भुत अवसर मिला:अपर्णा

by UB India News
March 14, 2024
0

प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेत्री अपर्णा दीक्षित हमेशा से अपने दिल को जीत लेने वाले अभिनय के लिए जानी जाती हैं। वे...

Q टीवी पर शुरू हुआ एक नया शो ‘मस्ती की पाठशाला- जो हँसाएँगे भी, और  सिखाएँगे भी’

Q टीवी पर शुरू हुआ एक नया शो ‘मस्ती की पाठशाला- जो हँसाएँगे भी, और सिखाएँगे भी’

by UB India News
June 9, 2023
0

शैतानी ताकतों के साथ बालवीर की जंग और काली- द सुपरशक्ति की दुनिया की सैर कराने के बाद अब देश...

Next Post
‘युवा दिवस 2021‘- एण्डटीवी के कलाकारों का कहना है कि युवाओं के लिये एक उज्जवल भविष्य का मतलब है देश का उज्जवल भविष्य

‘युवा दिवस 2021‘- एण्डटीवी के कलाकारों का कहना है कि युवाओं के लिये एक उज्जवल भविष्य का मतलब है देश का उज्जवल भविष्य

पश्चिम बंगाल में 26 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी हम

पश्चिम बंगाल में 26 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी हम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend