ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

Q टीवी पर शुरू हुआ एक नया शो ‘मस्ती की पाठशाला- जो हँसाएँगे भी, और सिखाएँगे भी’

शो के माध्यम से खेल-खेल में सीखी जा सकती हैं जीवन में काम आने वाली जरुरी बातें

UB India News by UB India News
June 9, 2023
in इंदोर, टीवी
0
Q टीवी पर शुरू हुआ एक नया शो ‘मस्ती की पाठशाला- जो हँसाएँगे भी, और  सिखाएँगे भी’

RELATED POSTS

आगामी आईपीओ को लेकर एनएसई बोर्ड का फैसला

कश्मीर से कन्याकुमारी तक: लाल चौक पर ऐतिहासिक भगवा ध्वज के साथ ‘शतक’ ध्वज यात्रा की सफल शुरुआत

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शैतानी ताकतों के साथ बालवीर की जंग और काली- द सुपरशक्ति की दुनिया की सैर कराने के बाद अब देश का तेजी से बढ़ता चैनल Q टीवी अपने दर्शकों के लिए एक नया शो लेकर आया है, जिसका नाम है ‘मस्ती की पाठशाला’। यह शो शिक्षा पर आधारित है, जिसके माध्यम से Q टीवी का उद्देश्य खेल और मौज-मस्ती के साथ ही साथ बच्चों को जीवन में काम आने वाली सीख देना है, जिसे देखने में पूरे परिवार को खूब मज़ा आएगा। इस शो को चैनल पर 5 जून, 2023, सोमवार को लॉन्च किया गया, जिसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार शाम 5:30 बजे किया जा रहा है।
अक्सर यह देखने में आता है कि खेल-कूद के माध्यम से बच्चों को कोई भी बात बहुत आसानी से समझाई जा सकती है, और यह बात या शिक्षा उन्हें लम्बे समय तक याद रहती है, जो उनके जीवन में बहुत काम आती है। इस प्रकार मौज-मस्ती के साथ बच्चो को कई सारी सीख भी दी जा सकती हैं। ‘मस्ती की पाठशाला’ इसी पर आधारित शो है। इसकी हर कहानी से दर्शकों को प्रेरणा मिलेगी, जो जीवन के हर मोड़ पर उन्हें काम आएगी और हर स्थिति का डटकर सामना करने के लिए उन्हें प्रेरित करेगी।
इस बात को डीडी फ्री डिश पर मौजूद Q टीवी बखूबी समझता है, यही कारण है कि यह बच्चों को आकर्षक कहानियों के माध्यम से मस्ती –मस्ती में जीवन में काम आने वाला ज्ञान देने के लिए तत्पर है। बच्चों को चित्र आदि के माध्यम से आसानी और मज़ेदार तरीके से समझ आए और वे इससे मिलने वाली प्रेरणा ले सकें, इसके लिए शो में ग्राफिक्स का खूबसूरत तड़का लगाया गया है। इसकी कहानियाँ और उनसे मिलने वाली सीख दर्शकों को शो से जोड़े रखने का वादा करती हैं। इस प्रकार, ‘मस्ती की पाठशाला’ शो के माध्यम से बच्चों को शानदार कहानियों और बेमिसाल ग्राफिक्स का मिश्रण परोसा जाएगा।
आकर्षक कहानियों का यह कलेक्शन, अपने प्रत्येक एपिसोड के साथ दर्शकों को ‘टॉय स्टार्स’ और ‘क्यूट सिस्टर्स’ की अजीबो-गरीब दुनिया के सफर पर ले जाता है। इस सफर पर बच्चों की मुलाकात कई बेहतरीन कलाकारों से होती है, जहाँ वे बहुत कुछ सीखते हैं और दर्शकों को भी सिखाते हैं।
शो का कॉमिकल और सिटकॉम एंगल इसे खास बना देता है। शो स्थितिजन्य कॉमेडी पर आधारित कॉमेडी विशेष आकर्षण का केंद्र है, जिसमें देखते ही देखते किसी स्थिति में ऐसा माहौल बन जाता है कि सभी हँसने पर मजबूर हो जाते हैं। इस प्रकार, इसके शानदार एपिसोड्स दर्शकों को हँसाएँगे भी और सिखाएँगे भी। ऐसे में, यह शो दर्शकों के मन में जिज्ञासा भर देगा कि वे एक भी एपिसोड देखने से न चुकें।
‘टॉय स्टार्स’ और ‘क्यूट सिस्टर्स’ के इस रोमांचक सफर में क्या सीखने को मिलेगा और कितनी मस्ती करने मिलेगी यह तो शो देखने के बाद ही पता चलेगा। तो देखना न भूलें ‘मस्ती की पाठशाला’ सोमवार से शुक्रवार, शाम 5:30 बजे, सिर्फ और सिर्फ Q टीवी पर।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आगामी आईपीओ को लेकर एनएसई बोर्ड का फैसला

आगामी आईपीओ को लेकर एनएसई बोर्ड का फैसला

by UB India News
February 11, 2026
0

रांची: एनएसई ने अपने आईपीओ से जुड़े नियम और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया है। इसके लिए एक विशेष...

कश्मीर से कन्याकुमारी तक: लाल चौक पर ऐतिहासिक भगवा ध्वज के साथ ‘शतक’ ध्वज यात्रा की सफल शुरुआत

कश्मीर से कन्याकुमारी तक: लाल चौक पर ऐतिहासिक भगवा ध्वज के साथ ‘शतक’ ध्वज यात्रा की सफल शुरुआत

by UB India News
February 11, 2026
0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों पर आधारित फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ के प्रचार हेतु निकाली गई 'शतक'...

अंग्रेजों के खंडित भारत में पहुँच गया 21वीं सदी का इंडिया – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

अंग्रेजों के खंडित भारत में पहुँच गया 21वीं सदी का इंडिया – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

by UB India News
October 27, 2024
0

एक बार महात्मा गांधी ने कहा था, “सच्चा लोकतंत्र केंद्र में बैठकर राज्य चलाने वाला नहीं होता, बल्कि यह तो...

लॉमेन ने गुजरात में अपनी उपस्थिति बढ़ाते हुए बारडोली में अपना पहला स्‍टोर खोला

लॉमेन ने गुजरात में अपनी उपस्थिति बढ़ाते हुए बारडोली में अपना पहला स्‍टोर खोला

by UB India News
October 27, 2024
0

केवल किरण क्‍लॉदिंग लिमिटेड (केकेसीएल) के प्रतिष्ठित मेंस फैशन ब्रैंड लॉमेन ने आज गुजरात के बारडोली में अपने पहले स्‍टोर...

बेहतर खरीदारी अनुभव के साथ ही यूट्यूब दे रहा क्रिएटर्स को रेवेन्यू बढ़ाने का शानदार मौका

बेहतर खरीदारी अनुभव के साथ ही यूट्यूब दे रहा क्रिएटर्स को रेवेन्यू बढ़ाने का शानदार मौका

by UB India News
October 27, 2024
0

भारत में यूट्यूब शॉपिंग का विस्तार करते हुए, यूट्यूब ने आज यूट्यूब शॉपिंग एफिलिएट प्रोग्राम शुरू किया है। यह प्रोग्राम...

Next Post
विद्युत कार्यपालक अभियंता  विक्रम कुमार को मिला प्रशस्ति पत्र

विद्युत कार्यपालक अभियंता विक्रम कुमार को मिला प्रशस्ति पत्र

‘देश में सबसे ज्यादा क्रिमिनल लोग RJD…

'देश में सबसे ज्यादा क्रिमिनल लोग RJD...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend