ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लॉमेन ने गुजरात में अपनी उपस्थिति बढ़ाते हुए बारडोली में अपना पहला स्‍टोर खोला

आने वाले कुछ वर्षों में ब्रैंड ने गुजरात में 40 से ज्‍यादा एक्सक्लूसिव ब्रैंड आउटलेट्स खोलकर अपनी उपस्थिति और मजबूत करने की योजना बनाई है

UB India News by UB India News
October 27, 2024
in इंदोर, कारोबार
0
लॉमेन ने गुजरात में अपनी उपस्थिति बढ़ाते हुए बारडोली में अपना पहला स्‍टोर खोला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केवल किरण क्‍लॉदिंग लिमिटेड (केकेसीएल) के प्रतिष्ठित मेंस फैशन ब्रैंड लॉमेन ने आज गुजरात के बारडोली में अपने पहले स्‍टोर की शुरुआत की। इसी के साथ, ब्रैंड ने गुजरात के बाजार में अपनी उपस्थिति और मजबूत करने की योजना के बारे में भी जानकारी दी। लॉमेन की योजना गुजरात के प्रमुख बाजारों में और 40 नए स्टोर खोलने की है। लॉमेन ने गुजरात के फैशनेबल लोगों की स्मार्ट, स्टाइलिश और आरामदायक कपड़े पहनने की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए तेजी से यह विस्‍तार करने की योजना बनाई है।

पुरुषों के सबसे बड़े एवं शानदार स्‍टोर के साथ शहर में अपने प्रवेश के जरिए, लॉमेन ट्रेंडी एवं इन-वोग कलेक्‍शंस लेकर आया है। बारडोली स्थित यह स्‍टोर 558 वर्ग फीट के क्षेत्र में फैला हुआ है और श्रेणी में सबसे बेहतरीन ट्रेंडिंग डिज़ाइनें और नए जमाने के फैब्रिक्‍स पेश करता है। यह पुरुषों के कैजुअल, ऑफिस तथा पार्टियों में पहनने वाले कपड़ों का स्टैंडर्ड बढ़ाते हैं। हर उपभोक्ता के लिए परफेक्ट, यह स्टोर पुरुषों को उनके वार्डरोब के लिए तरह-तरह के परिधान पेश करता है। यहां ग्राहक के लिए सुबह से लेकर रात तक पूरे दिन अलग-अलग अवसरों के लिए फैशनेबल कपड़े मौजूद हैं। स्टोर में आजकल के ट्रेंड के अनुसार, टी-शर्ट, जींस, कैजुअल शर्ट्स और ट्राउजर्स, कैजुअल पैंट और फैशन ट्राउजर्स मिलते हैं।

RELATED POSTS

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

स्टोर का माहौल मॉडर्न कंटेंपरेरी डिजाइन के कपड़ों के साथ अच्छी पसंद की झलक देता है। यहां कपड़ों की अलग-अलग श्रेणियां बनाई गई है। यहां उपभोक्ताओं को खरीदारी का निमंत्रण देती हुई आकर्षक लाइटिंग की गई है। बेहतरीन ढंग से प्रशिक्षित सेल्स असोसिएट्स यहां खूबसूरत मुस्कान के साथ ग्राहकों का स्वागत करते हैं। इससे उपभोक्ताओं का खरीदारी का अनुभव और शानदार बन जाता है। बारडोली में लॉमेन के स्‍टोर पर रोमांचक शुरूआती ऑफर्स का फायदा उठाने के लिये आपको जरूर जाना चाहिये।

केवल किरण क्‍लॉदिंग लिमिटेड के डायरेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने कहा, ‘‘हम गुजरात के बारडोली में अपने नये स्‍टोर का शुभारंभ करते हुए बहुत खुश हैं। यह राज्‍य में हमारी छठी लोकेशन को दर्शाता है। बारडोली देश की सबसे ऐतिहासिक जगह है और यह लॉन्‍च हमारे विस्‍तार के लिए एक महत्‍वपूर्ण उपलब्धि है। नये स्‍टोर का खुलना अपने ग्राहकों को फैशन के लिये बेहतरीन समाधान प्रदान करने और खरीदारी का बेहतरीन अनुभव देने की हमारी प्रतिबद्धता दिखाता है। हम बारडोली के लोगों के जीवन का हिस्‍सा बनने के लिए तत्‍पर हैं और उसी जुनून एवं समर्पण के साथ अपने ग्राहकों की सेवा करेंगे जिसके लिए लॉमेन मशहूर है। ’’

केवल किरण क्‍लॉदिंग लिमिटेड के डायरेक्‍टर श्री विकास जैन ने इस अवसर पर कहा, “बारडोली में हमारे नए स्‍टोर का शुभारंभ लॉमेन के लिए एक आकर्षक कदम है। यहां के फैशनपसंद लोगों के लिए हमें अपने नए कलेक्‍शंस और एक्‍सक्‍लूसिव प्रमोशंस को पेश करके खुशी हो रही है। हम खरीदारी का एक ऐसा स्‍थान बनाना चाहते हैं, जहां ग्राहकों को स्टाइल, क्वालिटी और इनोवेशन का पूरा संगम मिले। हमें पूरा विश्‍वास है कि शहर में हमारा नया स्‍टोर फैशन प्रेमियों के लिए पसंदीदा स्‍थान होगा।’’

ग्राउंड फ्लोर, मिलानो मल्‍टीप्‍लेक्‍स, पीटर इंग्‍लैण्‍ड शोरूम के पास, सूरत-बारडोली रोड़, तंगम, गुजरात 394601 में स्थित, लॉमेन का नया स्‍टोर ब्रांड की बढ़ती मौजूदगी का प्रतीक है। इसकी लोकेशन बहुत अच्‍छी है और यहां ग्राहक आसानी से पहुंच सकते हैं। इस नए स्‍टोर के साथ, लॉमेन ने स्‍थानीय लोगों को अपने पसंदीदा समाधान देना जारी रखा है, यह स्‍टाइल एवं ग्राहकों की संतुष्टि के लिए हमारा समर्पण दिखाता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भारतीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी …………………

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भारतीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी …………………

by UB India News
July 3, 2026
0

यकीनन अल नीनो और कमजोर मानसून की चुनौतियों के बीच अमेरिका-ईरान शांति समझौते और होर्मुज जलडमरूमध्य खुलने से कच्चे तेल...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

by UB India News
July 3, 2026
0

श में इन दिनों पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण (E20) को लेकर व्यापक बहस छिड़ी हुई है। यह बहस केवल सोशल...

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारी तनाव, अमेरिका की नाकेबंदी के बाद गुजर रहा भारतीय जहाज

होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को देना पड़ेगा टैक्स?

by UB India News
June 27, 2026
0

ओमान ने यूरोपीय अधिकारियों से कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट अब पहले की तरह बिना किसी बदलाव के नहीं चल सकता....

Next Post
अंग्रेजों के खंडित भारत में पहुँच गया 21वीं सदी का इंडिया – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

अंग्रेजों के खंडित भारत में पहुँच गया 21वीं सदी का इंडिया - अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

RJD पर हमला, निशाने पर BJP! JDU में क्या चल रहा?

लालू यादव देश के सबसे बड़े पाखंडी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend