ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शेमारू उमंग और गुल खान ने साथ मिलकर पेश की एक सुपरनेचरल कहानी ‘शमशान चंपा’

UB India News by UB India News
July 23, 2024
in इंदोर, टीवी
0
शेमारू उमंग और गुल खान ने साथ मिलकर पेश की एक सुपरनेचरल कहानी ‘शमशान चंपा’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शेमारू उमंग और गुल खान ने मिलकर दर्शकों को उत्साह की लहरों के बीच छोड़ दिया है। हाल ही में गुल खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक स्पेक्युलेटिव पोस्ट के जरिए दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया था, जिससे उनके फैंस की उम्मीदें बढ़ गई। आखिरकार अब एक बड़ी खबर सामने आ गई है। शेमारू उमंग और गुल खान मिलकर एक ट्विस्ट से भरी सुपरनेचरल कहानी ‘शमशान चंपा’ को प्रस्तुत करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि शेमारू उमंग द्वारा जारी किए गए इस प्रोमो में तृप्ति मिश्रा की एंट्री और मोनालिसा की झलक ने दर्शकों को आश्चर्चकित कर दिया है।

प्रोमो में, हम तृप्ति मिश्रा द्वारा निभाए गए किरदार चंपा से मिलते हैं, जो एक अंधेरी और डरावनी रात में हाथ में चंपा फूलों की टोकरी लिए, अपनी जान बचाने के लिए भाग रही है। मास्क पहने हुए लोग मशाल लेकर उसका पीछा कर रहे हैं। ऐसे में चंपा गिर जाती है और ये लोग उस पर हमला करते हैं और उसे पीपल के पेड़ के नीचे घायल और बेहोश छोड़ देते हैं। जब सब कुछ खत्म होता दिखाई देता है, तब एक रहस्यमयी परछाई उसके घावों को ठीक कर देती है। चंपा फिर से जीवित हो जाती है और एक शक्तिशाली डायन के रूप में बदल जाती है, उसके नाखून और बाल लंबे होते नज़र आते हैं। जैसे ही वह चलती है, कुचले हुए चंपा के फूल पुनर्जीवित हो जाते हैं। पीछे से एक शक्तिशाली डायन यह सबकुछ देख रही होती है, जिस किरदार को मोनालिसा ने निभाया है। ऐसे में चंपा की कहानी क्या है? और उसकी मंशा क्या है? प्रोमो दर्शकों को इन रोमांचक सवालों के साथ छोड़ देता है।

RELATED POSTS

आगामी आईपीओ को लेकर एनएसई बोर्ड का फैसला

कश्मीर से कन्याकुमारी तक: लाल चौक पर ऐतिहासिक भगवा ध्वज के साथ ‘शतक’ ध्वज यात्रा की सफल शुरुआत

शेमारू उमंग के साथ अपने नए शो और इस सहयोग के बारे में बात करते हुए, निर्माता गुल खान ने कहा, “इस बार एक अद्भुत ट्विस्ट के साथ मैं अलौकिक शैली में एक बार फिर कुछ नया पेश करने के लिए बहुत उत्साहित हूँ। ‘शमशान चंपा’ यह शो दर्शकों को डायन के एक नए पहलु से परिचय कराएगा, जिसे पहले कभी नहीं देखा गया है। शो का कॉन्सेप्ट रोमांस और फैंटेसी का मिश्रण है। इस शैली को भारतीय दर्शकों द्वारा व्यापक रूप से पसंद किया जाता है, इसलिए हमने सोचा, क्यों न इन्हें मिलाकर कुछ ताज़ा और नया लाया जाए? लोगों ने शो की केवल एक झलक देखी है, लेकिन एक बात निश्चित है: इसमें दर्शकों को भरपूर मनोरंजन, ड्रामा, विभिन्न भावनाएँ और कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। मैं इस शो के लिए शेमारू उमंग के साथ सहयोग करके बेहद खुश हूँ और इसे लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूँ।”

जबकि शो, कास्ट और कहानी के बारे में अभी भी बहुत कुछ अज्ञात है, लेकिन यह स्पष्ट है कि शेमारू उमंग और गुल खान मिलकर ‘शमशान चंपा’ शो के साथ भारतीय टेलीविज़न में तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। क्या आप तैयार हैं? अधिक जानकारी के लिए बने रहें सिर्फ शेमारू उमंग पर।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आगामी आईपीओ को लेकर एनएसई बोर्ड का फैसला

आगामी आईपीओ को लेकर एनएसई बोर्ड का फैसला

by UB India News
February 11, 2026
0

रांची: एनएसई ने अपने आईपीओ से जुड़े नियम और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया है। इसके लिए एक विशेष...

कश्मीर से कन्याकुमारी तक: लाल चौक पर ऐतिहासिक भगवा ध्वज के साथ ‘शतक’ ध्वज यात्रा की सफल शुरुआत

कश्मीर से कन्याकुमारी तक: लाल चौक पर ऐतिहासिक भगवा ध्वज के साथ ‘शतक’ ध्वज यात्रा की सफल शुरुआत

by UB India News
February 11, 2026
0

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों पर आधारित फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ के प्रचार हेतु निकाली गई 'शतक'...

अंग्रेजों के खंडित भारत में पहुँच गया 21वीं सदी का इंडिया – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

अंग्रेजों के खंडित भारत में पहुँच गया 21वीं सदी का इंडिया – अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

by UB India News
October 27, 2024
0

एक बार महात्मा गांधी ने कहा था, “सच्चा लोकतंत्र केंद्र में बैठकर राज्य चलाने वाला नहीं होता, बल्कि यह तो...

लॉमेन ने गुजरात में अपनी उपस्थिति बढ़ाते हुए बारडोली में अपना पहला स्‍टोर खोला

लॉमेन ने गुजरात में अपनी उपस्थिति बढ़ाते हुए बारडोली में अपना पहला स्‍टोर खोला

by UB India News
October 27, 2024
0

केवल किरण क्‍लॉदिंग लिमिटेड (केकेसीएल) के प्रतिष्ठित मेंस फैशन ब्रैंड लॉमेन ने आज गुजरात के बारडोली में अपने पहले स्‍टोर...

बेहतर खरीदारी अनुभव के साथ ही यूट्यूब दे रहा क्रिएटर्स को रेवेन्यू बढ़ाने का शानदार मौका

बेहतर खरीदारी अनुभव के साथ ही यूट्यूब दे रहा क्रिएटर्स को रेवेन्यू बढ़ाने का शानदार मौका

by UB India News
October 27, 2024
0

भारत में यूट्यूब शॉपिंग का विस्तार करते हुए, यूट्यूब ने आज यूट्यूब शॉपिंग एफिलिएट प्रोग्राम शुरू किया है। यह प्रोग्राम...

Next Post
Budget 2024: लालू यादव ने बजट पर लिख दी शानदार कविता

Budget 2024: लालू यादव ने बजट पर लिख दी शानदार कविता

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा तो नहीं मिला लेकिन घोषणाएं कुछ ऐसी हुई जिससे बिहार बम बम है………….

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा तो नहीं मिला लेकिन घोषणाएं कुछ ऐसी हुई जिससे बिहार बम बम है.............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend