ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘युवा दिवस 2021‘- एण्डटीवी के कलाकारों का कहना है कि युवाओं के लिये एक उज्जवल भविष्य का मतलब है देश का उज्जवल भविष्य

UB India News by UB India News
January 9, 2021
in टीवी
0
‘युवा दिवस 2021‘- एण्डटीवी के कलाकारों का कहना है कि युवाओं के लिये एक उज्जवल भविष्य का मतलब है देश का उज्जवल भविष्य

RELATED POSTS

क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम विकास सेठी की मौत, 48 की उम्र में हार्ट अटैक बना काल

शेमारू उमंग और गुल खान ने साथ मिलकर पेश की एक सुपरनेचरल कहानी ‘शमशान चंपा’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नेशनल यूथ डे’ को ‘युवा दिवस’ के नाम से भी जाना जाता है। सन् 1985 से हर 12 जनवरी को मनाया जाने वाला यह दिवस, भारत के सबसे महान सामाजिक सुधारक, विचारक और दार्शनिक, स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस के कारण खास है। इस साल की थीम, ‘देश के निर्माण के लिये युवा शक्ति को दिशा देना’ के बारे में एण्डटीवी के युवा कलाकारों, ‘येशु’ के हेरोड एंटिपस (रूद्र सोनी), ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी की गुड़िया (सारिका बहरोलिया) और ‘हप्पू की उलटन पलटन’ की कैट (आशना किशोर) ने अपने विचार व्यक्त किये। रूद्र सोनी कहते हैं, ‘‘युवा देश के भविष्य हैं और एक भारतीय युवा होने के नाते, मुझे खुद पर इस बात के लिये गर्व है कि मैं सिर्फ अपनी तरक्की के लिये नहीं लेकिन बल्कि अपने आस-पास दूसरे लोगों की भी जिम्मेदारी महसूस करता हूं। जैसा कि एक बार स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था शक्ति आपके अंदर निहित है, मैं अपने काम के माध्यम से बड़ा बदलाव लाने की दिशा में काम करने की कोशिश कर रहा हूं। मैं इस उम्मीद में ऐसा कर रहा हूं कि एक ना एक दिन आगे आने वाले कलाकार मुझे आदर्श के तौर पर देखेंगे जैसा कि मैं अपने सीनियर्स को मानता हूं।’’ आगे अपनी बात रखते हुए, आशना किशोर कहती हैं, ‘‘मैं देश के युवाओं को ‘युवा दिवस’ की शुभकामनाएं देना चाहूंगी। मुझे उम्मीद है आज के युवा, अपने चुने हुए क्षेत्र में ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे। इस ‘युवा दिवस’ पर मैं स्वामी जी की एक सीख का उदाहरण देना चाहूंगी, ‘खुद को कभी कम मत आंको’। इस बात को ध्यान में रखते हुए इस साल मैं अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलने की कोशिश करूंगी और ऐसा काम करूंगी, जिसके बारे में मुझे ज्यादा पता ना हो और वह भी बिना किसी संकोच के।’’ अपने विचार पेश करते हुए, सारिका बहरोलिया कहती हैं, ‘‘युवा दिवस’ मनाने का उद्देश्य युवाओं को स्वामी जी के जीवन, उनके बलिदानों के बारे में बताना है। साथ ही किस तरह हम भी खुद में बेहतर बदलाव ला सकते हैं उसे सिखाना है। भविष्य के निर्माण में युवा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और खुद एक युवा होने के नाते, मैं अपने काम और व्यवहार से देश का मान बढ़ाना चाहती हूं। युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!’’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम विकास सेठी की मौत, 48 की उम्र में हार्ट अटैक बना काल

क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम विकास सेठी की मौत, 48 की उम्र में हार्ट अटैक बना काल

by UB India News
September 9, 2024
0

टीवी इंडस्ट्री से हैरान करने वाली दुखद खबर सामने आई है। फेमस एक्टर विकास सेठी का निधन हो गा है।...

शेमारू उमंग और गुल खान ने साथ मिलकर पेश की एक सुपरनेचरल कहानी ‘शमशान चंपा’

शेमारू उमंग और गुल खान ने साथ मिलकर पेश की एक सुपरनेचरल कहानी ‘शमशान चंपा’

by UB India News
July 23, 2024
0

शेमारू उमंग और गुल खान ने मिलकर दर्शकों को उत्साह की लहरों के बीच छोड़ दिया है। हाल ही में...

सन नेटवर्क ने सन नियो पर नए ओरिजिनल शोज का फर्स्ट लुक किया जारी

सन नेटवर्क ने सन नियो पर नए ओरिजिनल शोज का फर्स्ट लुक किया जारी

by UB India News
May 27, 2024
0

भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री अपनी शुरुआत से ही मनोरंजन का एक प्रमुख स्रोत रही है। समय के साथ नाटकीय फिल्में और...

मुझे आदियोगी की दिव्य उपस्थिति में रहने का अद्भुत अवसर मिला:अपर्णा

मुझे आदियोगी की दिव्य उपस्थिति में रहने का अद्भुत अवसर मिला:अपर्णा

by UB India News
March 14, 2024
0

प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेत्री अपर्णा दीक्षित हमेशा से अपने दिल को जीत लेने वाले अभिनय के लिए जानी जाती हैं। वे...

Q टीवी पर शुरू हुआ एक नया शो ‘मस्ती की पाठशाला- जो हँसाएँगे भी, और  सिखाएँगे भी’

Q टीवी पर शुरू हुआ एक नया शो ‘मस्ती की पाठशाला- जो हँसाएँगे भी, और सिखाएँगे भी’

by UB India News
June 9, 2023
0

शैतानी ताकतों के साथ बालवीर की जंग और काली- द सुपरशक्ति की दुनिया की सैर कराने के बाद अब देश...

Next Post
पश्चिम बंगाल में 26 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी हम

पश्चिम बंगाल में 26 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी हम

कल 10 जनवरी को जदयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक

कल 10 जनवरी को जदयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend