ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बीजेपी का मिशन बंगाल- “एक मुट्ठी चावल ” नड्डा आज करेंगे अभियान की शुरुआत

बीजेपी की 'एक मुठ्ठी चावल' कार्यक्रम के तहत हर किसान परिवार तक पहुंच बनाने की कोशिश है. पार्टी कार्यकर्ता राज्य के सभी 48 हजार गांवों में जाकर नए कृषि कानूनों की जानकारी देंगे.

UB India News by UB India News
January 9, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पश्चिम बंगाल, संपादकीय
0
बीजेपी का मिशन बंगाल- “एक मुट्ठी चावल ” नड्डा आज करेंगे अभियान की शुरुआत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पश्चिम ​बंगाल विधान सभा चुनाव 2021 से पहले बीजेपी राज्य में पूरी ताकत झोंक रही है. अब बीजेपी राज्य के किसानों तक पहुंचने के लिए खास अभियान की शुरुआत करने जा रही है और इस अभियान को शुरू करने खुद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पश्चिम बंगाल के बर्धमान में पहुंच रहे हैं.

आज ‘एक मुट्ठी चावल’ कार्यक्रम की शुरुआत
जेपी नड्डा आज बीजेपी के एक मुट्ठी चावल संग्रह अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं. इसके अलावा जेपी नड्डा बर्धमान में किसान सुरक्षा ग्राम सभा को संबोधित करेंगे. जेपी नड्डा कटवा में एक किसान मथुरा मंडल के घर में भोजन भी करेंगे. विधान सभा चुनाव से पहले ​बीजेपी एक मुट्ठी चावल संग्रह अभियान के तहत प्रदेश के 73 लाख किसानों के घर तक पहुंचने की तैयारी मे है.

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

एक मुट्ठी चावल पश्चिम बंगाल की चुनावी राजनीति में बीजेपी का नया प्रयोग है. एक मुट्ठी चावल पश्चिम बंगाल के 70 लाख से ज्यादा किसानों तक अपनी पहुंच बनाने का नया जरिया है और इस एक मुट्ठी चावल की कहानी आज उस वक्त शुरू होगी जब 9 दिसंबर के ठीक एक महीने बाद यानी 9 जनवरी को आज बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा दोबारा पश्चिम बंगाल में होंगे.

पश्चिम बंगाल में ‘धान का कटोरा’
बता दें कि पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले को दुनिया में ‘धान का कटोरा’ माना गया है. 2017 में यहां के चावल को GI टैग मिला था. अब बीजेपी यहीं से पश्चिम बंगाल की राजनीति का टैग लेने की कोशिश कर रही है और इसलिए बीजेपी अध्यक्ष वर्धमान पहुंच रहे हैं. आज पश्चिम बंगाल में जेपी नड्डा के दो बड़े कार्यक्रम हैं. पहला एक मुट्ठी चावल कार्यक्रम और दूसरा वर्धमान में किसान रैली.

बीजेपी का ‘एक मुट्ठी चावल’ कार्यक्रम क्या है?
बीजेपी जनवरी महीने को किसान सुरक्षा माह के रूप में मना रही है. इसमें बीजेपी के कार्यकर्ता के 23 जिलों के 48 हजार गांवों में जाएंगे, जहां हर किसान परिवार से एक मुट्ठी चावल लिया जाएगा. इसके साथ ही 9 जनवरी से 24 जनवरी तक बीजेपी नेता राज्य के अलग-अलग जिलों में किसान रैली करेंगे. इसमें किसानों को मोदी सरकार के किसान कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी जाएगी.

साथ ही साथ जमा किए गए चावल से भोज का आयोजन होगा. इसमें बीजेपी नेता, कार्यकर्ता और किसान एक साथ बैठकर खाना खाएंगे. इसी कार्यक्रम की शुरुआत बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा करने वाले हैं.

किसानों की राय क्या है?
धान की खेती करने वाले मथुरा मंडल ने कहा कि वो चाहते हैं कि खाद की कीमत कम होनी चाहिए. वहीं अन्य किसानों ने फसल की कीमत बढ़ाने की बात कही. ऐसे ही अलग-अलग किसानों की अलग-अलग मांग है. हांलाकि एक बात को लेकर हर कोई खुश है कि इतना बड़ा नेता उनसे मिलने आ रहा है.

हांलाकि तृणमूल कांग्रेस बीजेपी के एक मुट्ठी चावल कार्यक्रम को ज्यादा भाव नहीं दे रही है. उलटे सवाल पूछ रही है कि दिल्ली बॉर्डर पर बैठे किसानों के बारे में बीजेपी कब सोचेगी? तृणमूल कांग्रेस के हमले के बाद भी ये सवाल तो है कि बीजेपी इतने बड़े पैमाने पर किसान कार्यक्रम से क्या हासिल करना चाहती है.

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में 70 लाख से ज्यादा किसान हैं. बीजेपी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के जरिए इन किसानों तक मदद पहुंचना चाहती है. केंद्र सरकार किसानों को हर साल 6 हजार रुपये देती है. एक हफ्ते पहले तक पश्चिम बंगाल में किसान सम्मान निधि योजना लागू नहीं थी.

अब जब ममता बनर्जी ने योजना को लागू करने की इजाजत दे दी है तो बीजेपी की कोशिश है कि वो हर किसान के घर जाकर उन्हें ये बताए कि ये केंद्र सरकार की योजना है. जिससे चुनाव में उन्हें किसानों का वोट मिल पाए. हांलांकि किसान सम्मान निधि योजना के लागू होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ममता बनर्जी पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगा चुके हैं.

जान लें कि पश्चिम बंगाल की GDP में खेती का योगदान 21% से ज्यादा है. राज्य में 70 लाख से ज्यादा किसान हैं. अगर एक किसान परिवार में कम से कम 3 वोट भी मान लें तो बीजेपी एक साथ 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों को अपने पक्ष में लाना चाहती है. साथ ही साथ एक मुट्ठी चावल कार्यक्रम से बीजेपी जनसंपर्क अभियान को तेज करना चाहती है. इसी मकसद से बीजेपी जेपी नड्डा कल एक मुट्ठी चावल कार्यक्रम शुरू कर रहे हैं.

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ आज केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे. बंगाल में मौजूदा स्थिति पर एक रिपोर्ट शाह को सौंपेंगे. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है. ऐसे में राज्यपाल का गृह मंत्री से मिलना अहम माना जा रहा है. वहीं लोग इस मीटिंग को लेकर तरह-तरह की अटकलें भी लगा रहे हैं.

जेपी नड्डा का आज का कार्यक्रम

सुबह 11 बजे दिल्ली से काज़ी नज़रुल इस्लाम एयरपोर्ट पहुंचेंगे यहां से हेलीकॉप्टर से कटवा के लिए निकलेंगे
सुबह 11.40 जगदानन्दपुर गांव में राधा गोविंद मंदिर में पूजा-पाठ करेंगे
सुबह 11.50 से 12.45 बजे तक जगदानन्दपुर गांव में कृषक सुरक्षा ग्राम सभा को संबोधित करेंगे
दोपहर 12.45 से दोपहर 1 बजे के बीच जगदानन्दपुर गांव में एक किसान के घर के रास्ते में लोगों के घरों से एक मुट्ठी चावल इकट्ठा करेंगे
दोपहर 1 से 1.40 बजे तक जगदानन्दपुर गांव में किसान परिवार के घर लंच करेंगे
दोपहर 1.45 बजे कटवा हेलीपैड से बर्धमान के लिए निकलेंगे और दोपहर 2.05 बजे बर्धमान हैलीपैड पहुंचेंगे
दोपहर 2.10 से 2.20 बजे के बीच बर्धमान जिला बीजेपी दफ्तर पहुंचेंगे और यहां आधा घंटे का समय रिजर्व रखा गया है
दोपहर 3.05 से 3.10 बजे तक सर्वमंगला मंदिर में दर्शन में करेंगे
दोपहर 3.20 से शाम 4.30 बजे तक बर्धमान में रोड शो करेंगे. रोड शो बर्धमान क्लॉक टावर से शुरु होगा और लॉर्ड कर्ज़न गेट पर खत्म होगा
शाम 5.30 से 6.15 बजे सिनक्लेयर रिजॉर्ट पर प्रेस कांफ्रेंस करेंगे
शाम 6.20 से 7.20 बजे तक सिनक्लेयर रिजॉर्ट में कोर ग्रुप के साथ बैठक करेंगे.
इसके बाद काजी नज़रुल एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे और रात 9.15 बजे दिल्ली के लिए निकलेंगे

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

Next Post
किसान आन्दोलन : बात जस की तस‚ नई तारीख 15 का एलान

किसान आन्दोलन : बात जस की तस‚ नई तारीख 15 का एलान

शराब की सप्लाई चेन ध्वस्त करने को चलायें विशेष अभियानः नीतीश

शराब की सप्लाई चेन ध्वस्त करने को चलायें विशेष अभियानः नीतीश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend