ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शराब की सप्लाई चेन ध्वस्त करने को चलायें विशेष अभियानः नीतीश

UB India News by UB India News
January 9, 2021
in अपराध, खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
शराब की सप्लाई चेन ध्वस्त करने को चलायें विशेष अभियानः नीतीश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद कुछ धंधेबाजों के चोरी–छुपे चल रहे कारोबार को लेकर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए शुक्रवार को अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर शराब के वितरण एवं सप्लाई चेन को ध्वस्त करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को यहां मद्य निषेध से संबंधित समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश देते हुए कहा कि विशेष अभियान चलाकर शराब के वितरण एवं सप्लाई चेन सिस्टम को ध्वस्त करें। शराब के धंधे में लिप्त बड़े लोगों की गिरफ्तारी करें। असली धंधेबाज को पकड़ने में सख्ती दिखायें। उत्पाद एवं मद्य निषेध की केंद्रीय कमांड टीम पूरी मुस्तैदी से काम करे। शराब की तस्करी वाले मार्गों को चिह्नित कर उस पर विशेष निगरानी रखें। बॉर्डर एरिया पर भी विशेष नजर रखें। मुख्यमंत्री ने मद्य निषेध कॉल सेंटर में आने वाली सूचनाओं के आधार पर तेजी से दोषियों को गिरफ्तार करने का निर्देश देते हुए कहा कि शराबबंदी के पूर्व जो शराब के व्यवसाय से जुड़े थे अब वे किस कार्य में लगे हैं‚ उन पर विशेष नजर रखें। उन्होंने कहा कि अधिकतर जनता शराबबंदी के पक्ष में है। कोरोना काल में भी चिकित्सकों ने शराब न पीने की सलाह दी है।

एक रिपोर्ट में बताया गया है कि शराब पीने वालों पर कोरोना वैक्सीन का असर कम हो जाता है। इससे पहले मुख्यमंत्री के समक्ष पुलिस महानिरीक्षक‚ मद्य निषेध अमृत राज ने मद्य निषेध से संबंधित प्रस्तुतीकरण दिया। इस दौरान विभाग को अब तक प्राप्त हुई उपलब्धियों‚ गिरफ्तारियां‚ जिलावार शराब की बरामदगी‚ प्रोहिविशन कॉल सेंटर‚ संबद्ध अधिकारियों पर की गई कार्रवाई एवं मद्य निषेध टीम द्वारा शराबबंदी को लेकर किये जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी गयी।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
हिंसक भीड़ ताकत से जनमत को प्रभावित करना लोकतंत्र में कितना जायज है………..

हिंसक भीड़ ताकत से जनमत को प्रभावित करना लोकतंत्र में कितना जायज है...........

महाराष्ट्र:आग से 10 बच्चों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख, राज्य सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

महाराष्ट्र:आग से 10 बच्चों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख, राज्य सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend