ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भाजपा और जदयू विधायक का ऑडियो वायरल होने के बाद गरमाई सियासत

UB India News by UB India News
January 7, 2021
in जदयू, पटना, भागलपुर, भाजपा
0
भाजपा और जदयू विधायक का ऑडियो वायरल होने के बाद गरमाई सियासत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के भागलपुर जिले के बिहपुर से भाजपा विधायक ई. शैलेन्द्र और गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल के बीच का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद जिले की राजनीति गरमा गयी है। एनडीए में शामिल भाजपा और जदयू में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। गोपाल मंडल द्वारा एक जाति पर वोट नहीं देने का आरोप लगाने के बाद नवगछिया अनुमंडल में विरोध शुरू हो गया है। भाजपा द्वारा नवगछिया में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नाराजगी जतायी गयी। वहीं जदयू ने गुरुवार को भागलपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो दो सप्ताह पहले का बताया जा रहा है। हालांकि सोशल मीडिया में ऑडियो दो दिनों के अंदर वायरल हुआ है। वायरल ऑडियो में गोपालपुर विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज द्वारा अभिनंदन समारोह में नहीं बुलाने और चुनाव में जदयू का विरोध करने वाले नेताओं को शामिल करने पर नाराजगी जतायी है। विधायक द्वारा कहा गया है कि गोपालपुर में एक जाति विशेष के लोगों ने जदयू को वोट नहीं दिया। उस जाति का एक प्रत्याशी खड़ा कर दिया गया।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

मंडल ने जाति विशेष को लोजपा के पक्ष में प्रचार करने का भी आरोप लगाया गया है। ऑडियो में भाजपा विधायक गलतफहमी होने और बैठकर आपस में बात करने को कह रहे हैं। जाति विशेष की बात कहने का स्थानीय स्तर पर विरोध हो रहा है। ऑडियो वायरल होने का असर एनडीए गठबंधन पर पड़ने से इंकार नहीं किया जा सकता है। इसके पहले एक कार्यक्रम में भागलपुर सीट से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी सह जिला अध्यक्ष के हार पर गोपाल मंडल द्वारा दिये गये बयान पर भी विवाद हुआ था।

ममेरा भाई को हराकर भाजपा को जिताया-गोपाल मंडल
विधायक गोपाल मंडल ने माना कि ऑडियो सही है, लेकिन बैठकर बातचीत करने की बात हुई थी। इसे सार्वजनिक नहीं करना चाहिए। विधायक ने कहा कि नवगछिया गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में आता है। यहां बिहपुर विधायक को अभिनंदन समारोह में शामिल नहीं होना चाहिए। अभिनंदन समारोह में चुनाव में उनका विरोध करने वाले को नहीं बुलाना चाहिए था। यह बात सही है कि एक जाति विशेष के लोगों ने इस बार जदयू को वोट नहीं दिया। किसी जाति को गाली नहीं दी है। वोट नहीं देने की बात कही है। बिहपुर से ममेरा भाई बुलो मंडल खड़ा था, लेकिन उसे हरवाकर ई. शैलेन्द्र को जितवाया। इसके लिए काफी मेहनत की। विधायक ने माना कि उन्होंने अगले चुनाव में विधायक को हराने और बुलो को जीताने की बात कही है।

असंसदीय भाषा बोलना नई बात नहीं: शैलेन्द्र
बिहपुर से भाजपा विधायक ई. शैलेन्द्र ने कहा कि विधायक गोपाल मंडल के लिए असंसदीय भाषा बोलना नई बात नहीं है। वह चार बार विधायक रहे। उन्हें भी चुनाव में मदद करते रहे हैं। आश्चर्य तो तब हुआ जब भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल अपने सामने में भाजपा विधायक को असंसदीय भाषा बोलने के लिए उकसाया। ये अच्छी बात नहीं है। जिलाध्यक्ष द्वारा चुनाव में विरोध किया गया। चुनाव में सफलता मिली तो विधायक गोपाल मंडल के साथ काम करने लगे। गोपाल मंडल से भाजपा कार्यकर्ताओं के बारे में शिकायत की। चुनाव जीतने के बाद अभिनंदन हुआ तो उसमें भी राजनीति होने लगी। भाजपा जिला अध्यक्ष की शिकायत प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री से की जायेगी। विधायक ने माना कि ऑडियो कुछ दिन पहले की है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

Next Post
सुशांत मौत मामले मेंनारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने नया अभियान लॉन्च

सुशांत मौत मामले मेंनारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने नया अभियान लॉन्च

जदयू के नेताओं से मिले भाजपा नेता‚ मंत्रिपरिषद विस्तार की चर्चा हुई तेज

जदयू के नेताओं से मिले भाजपा नेता‚ मंत्रिपरिषद विस्तार की चर्चा हुई तेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend