ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राज्य सरकार का फोकस इन दिनों उद्योग-धंधों पर जोर , तीन कम्पनियां 886 करोड़ का करेंगी निवेश

UB India News by UB India News
January 6, 2021
in कारोबार, पटना, बिहार
0
राज्य सरकार का फोकस इन दिनों उद्योग-धंधों पर जोर , तीन कम्पनियां 886 करोड़ का करेंगी निवेश

file photo

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्य सरकार का फोकस इन दिनों उद्योग-धंधों पर है। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना पार्ट-2 में इसे उच्च प्राथमिकता में रखा गया है। खासकर नए निवेशकों को लाने पर जोर है। इस क्रम में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया। राज्य सरकार ने आईटीसी, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और भगवती फूड्स प्राइवेट लिमिटेड को इकाई स्थापित करने और विस्तार के लिए भूमि आवंटित कर दी। यह कंपनियां राज्य में 886 करोड़ का निवेश करेंगी। वहीं नए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

राज्य सरकार ने बीते दिनों औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति में कई बदलाव किए थे। बियाडा ने भी बीते दिनों जमीन की दरों में कटौती की थी। हालांकि इसकी अधिसूचना जारी न हो पाने के कारण कई महीनों से उद्योगों के जमीन संबंधी प्रस्तावों पर फैसला नहीं हो पा रहा था। आत्मनिर्भर बिहार बनाने के संकल्प के क्रम में नए उद्योग लगाने के लिए तीन कंपनियों को जमीन दी गई है। मंगलवार को हुई बियाडा की प्रोजेक्ट क्लियरेंस कमेटी (पीसीसी) की बैठक में तीनों कंपनियों को जमीन देने का निर्णय लिया गया।

RELATED POSTS

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

इंडियन टुबैको कॉरपोरेशन (आईटीसी) को चीनी निगम से हाल ही में मिली महवल, मुजफ्फरपुर की 60 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। कंपनी यहां खाद्य प्रसंस्करण की बड़ी इकाई स्थापित करेगी। इसमें पहले चरण में 519 करोड़ का निवेश किया जाना है। वहीं 500 से अधिक लोगों को रोजगार दिया जाना प्रस्तावित है। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड को सिकंदरपुर, बिहटा में बिस्किट एवं बेकरी उत्पादन के लिए पांच एकड़ जमीन दी गई है। इसमें करीब 300 करोड़ के निवेश का दावा किया गया है। वहीं ढाई सौ से अधिक लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इसके अलावा भगवती फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता भी यहां खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने जा रही है। कंपनी को सिकंदरपुर, बिहटा में साढ़े सात एकड़ जमीन बियाडा ने आवंटित की है। इसमें 67 करोड़ के निवेश और 548 लोगों का नियोजन प्रस्तावित है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

क्या त्योहारों से पहले लगेगा महंगाई का झटका!

by UB India News
August 1, 2026
0

अभी मानसून का सीजन चल रहा है. जैसे ही मानसून विदा होगा भारतीय त्‍योहारों के स्‍वागत की तैयारियां शुरू कर...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

Next Post
कोरोना की उत्पत्ति की जांच पर चीन का अड़ंगा, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों को वुहान जाने से रोका

कोरोना की उत्पत्ति की जांच पर चीन का अड़ंगा, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों को वुहान जाने से रोका

बर्ड फ्लू पर हरकत में सरकारें, शिवराज ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, केंद्र ने बनाया कंट्रोल रूम

बर्ड फ्लू पर हरकत में सरकारें, शिवराज ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, केंद्र ने बनाया कंट्रोल रूम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend