ADVERTISEMENT
Sunday, July 19, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बर्ड फ्लू पर हरकत में सरकारें, शिवराज ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, केंद्र ने बनाया कंट्रोल रूम

देश के चार राज्यों में अभी तक बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है. हिमाचल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और केरल में बर्ड फ्लू फैल चुका है. कर्नाटक, गुजरात और हरियाणा में भी पक्षियों की मौत से लोग सहमे हैं. केरल में मुर्गों और बत्तखों को मारना शुरू कर दिया गया है.

UB India News by UB India News
January 6, 2021
in Lokshbha2024, प्रदेश, स्वास्थ
0
बर्ड फ्लू पर हरकत में सरकारें, शिवराज ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, केंद्र ने बनाया कंट्रोल रूम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद कई राज्यों में हलचल मच गई है. पहले कोरोना का संकट और अब बर्ड फ्लू का कहर. मध्य प्रदेश में इसके सबसे अधिक मामले सामने आए हैं, जहां सैकड़ों की संख्या में कौवे मर गए और उन्हें ये वायरस मिला है. अभी इसी संकट को देखते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक बुलाई है.

देश के विभिन्न राज्यों को बर्ड फ्लू के एच5एन8 स्वरूप (स्ट्रेन) को नियंत्रित करने के लिए मंगलवार को अलर्ट कर नमूनों को जांच के लिये भेज दिया गया जबकि केरल में मुर्गों और बत्तखों को मारना शुरू कर दिया गया है. अधिकारियों ने कहा कि हरियाणा के पंचकूला जिले की फर्म में बीते 10 दिन के दौरान चार लाख से अधिक पोल्ट्री पक्षियों की मौत हो चुकी है. उन्होंने कहा कि जालंधर की स्थानीय रोग जांच प्रयोगशाला की एक टीम ने पक्षियों के नमूने एकत्रित कर लिये हैं.

RELATED POSTS

अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

भोपाल में बर्ड फ्लू को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आपात बैठक बुलाई है. विभाग के मंत्री और अधिकारी इस बैठक में मौजूद रहेंगे. भारत सरकार की गाइड लाइन पर चर्चा हो रही है. शिवराज सिंह ने कहा कि बर्ड फ़्लू के चलते पॉल्ट्री फार्म मालिक को दिए निर्देश जाएंगे. पॉल्ट्री फार्म में पक्षियों के सैम्पल लिए जाएंगे.

बर्ड फ्लू संकट को लेकर भारत में बड़े अपडेट –

– बर्ड फ्लू संकट को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आपात बैठक बुलाई है. इस बैठक में राज्य के चिकित्सा मंत्री समेत अन्य अधिकारी मौजूद हैं. भारत सरकार द्वारा बर्ड फ्लू को लेकर जो निर्देश भेजे गए हैं, उनको लेकर बैठक में मंथन हुआ. राज्य में अब पॉल्ट्री फॉर्म में पक्षियों के सैंपल लिए जाएंगे, इसके लिए जल्द ही राज्य सरकार निर्देश जारी करेगी.

– भारत सरकार के मुताबिक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, केरल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है. ऐसे में केंद्र सरकार की ओर से एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसके जरिए देश में आ रहे ऐसे मामलों पर नज़र रखी जा रही है. राज्य सरकारों के साथ मिलकर सभी अहम कदम उठाए जा रहे हैं.

– बर्ड फ्लू के संकट को देखते हुए कर्नाटक ने केरल से सटी अपनी सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया है. कर्नाटक के चार जिलों में अलर्ट जारी किया गया है, जो केरल से सटे हैं. यहां पर बर्ड फ्लू को लेकर सतर्कता बढ़ाई जाएगी.

गौरतलब है कि भारत में अबतक मध्य प्रदेश, राजस्थान, इंदौर, केरल, गुजरात समेत कई राज्यों में बर्ड फ्लू से जुड़े मामले सामने आए हैं. करीब दस राज्यों ने अपने यहां अलर्ट जारी कर दिया है. मध्य प्रदेश में सबसे अधिक मृत कौवे मिले हैं, जिनमें बर्ड फ्लू का वायरस पाया गया है. इसके अलावा केरल ने भी प्रभावित इलाकों में पक्षियों को मारने का आदेश दिया है.

केरल में बर्ड फ्लू के एच5एन8 स्वरूप (स्ट्रेन) को नियंत्रित करने के लिए मुर्गे-मुर्गियों और बत्तखों को मंगलवार को मारना शुरू कर दिया गया जबकि हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में फ्लू के मामले रिपोर्ट होने के बाद जम्मू कश्मीर ने अलर्ट घोषित कर दिया है और प्रवासी पक्षियों के नमूने लेने शुरू कर दिए हैं. केरल में पक्षियों के संक्रामक रोग के प्रकोप के बाद पड़ोसी कर्नाटक और तमिलनाडु ने निगरानी बढ़ा दी है और दिशा-निर्देश जारी किए हैं. केरल में फ्लू के कारण करीब 1700 बत्तखों की मौत हो गई है. मध्य प्रदेश के अधिकारियों ने बताया कि इंदौर के रेसीडेंसी क्षेत्र में आठ दिन पहले मृत कौओं में बर्ड फ्लू के एच5एन8 वायरस की पुष्टि होने के बाद अब तक शहर में इसी प्रजाति के 155 पक्षी मरे पाए गए हैं. राजस्थान में झालावाड़ के बाद कोटा और बारां के पक्षियों में भी संक्रमण पाया गया है.

पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में दस्तक दे चुके बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड ने भी मंगलवार को अलर्ट जारी किया है. प्रदेश के मुख्य वन्यजीव सरंक्षक जेएस सुहाग ने बताया कि हांलांकि, राज्य में अब तक किसी पक्षी की मौत का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है लेकिन प्रदेश के सभी वन प्रभागों को बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट रहने और सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है. उन्होंने बताया कि अधिकारियों को आसन रिजर्व, झिलमिल झील, नानक सागर बांध और अन्य जगहों पर सतर्कता बरतने को कहा गया है.

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश के विभिन्न राज्यों तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों में एवियन इन्फ्लूएंजा से कौवों की मौत तथा पक्षियों के मरने की अन्य घटनाओं के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि घना बर्ड सेंचुरी, विभिन्न अभयारण्य, सांभर झील सहित अन्य वेटलैंड और तमाम ऐसे स्थान जहां पक्षी अधिक पाए जाते हैं, वहां ऐसी घटनाओं पर विशेष निगरानी रखी जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी पक्षी की मौत होने पर उसका नमूने की जांच के लिए लैब में भेजा जाए और वैज्ञानिक विधि से मृत पक्षियों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए. गहलोत मंगलवार शाम इस सम्बन्ध में पशुपालन, चिकित्सा, वन तथा अन्य सम्बन्धित विभागों के साथ समीक्षा कर रहे थे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?

अभिषेक बनर्जी के अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?

by UB India News
July 18, 2026
0

ण 24 परगना जिला प्रशासन ने शनिवार को अमताला स्थित तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के कार्यालय को ध्वस्त कर...

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली AIIMS जाएंगे…..

by UB India News
July 18, 2026
0

RJD सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बिगड़ी है। शुक्रवार को उन्हें इलाज के लिए पटना के IGIMS लाया गया। उनके...

पटना के IGIC डॉक्टरों ने रचा इतिहास………….

पटना के IGIC डॉक्टरों ने रचा इतिहास………….

by UB India News
July 17, 2026
0

इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान पटना के डॉक्टरों ने इतिहास रच दिया है। चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक एक 10 वर्षीय बच्चे...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

स्वास्थ्य मंत्री ने पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ की समीक्षा बैठक दिए कई अहम निर्देश…………

स्वास्थ्य मंत्री ने पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ की समीक्षा बैठक दिए कई अहम निर्देश…………

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बुधवार को पटना के प्रमुख...

Next Post
आज अस्पताल से डिसचार्ज नहीं होंगे गांगुली

आज अस्पताल से डिसचार्ज नहीं होंगे गांगुली

अमेरिका की जगह इंडिया का नाम होना चाहिए :अभिषेक

अमेरिका की जगह इंडिया का नाम होना चाहिए :अभिषेक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend