ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में कल से तापमान में आएगी गिरावट, बढ़ेगी ठिठुरन

UB India News by UB India News
January 9, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, दुर्घटना, पटना
0
बिहार में कल से तापमान में आएगी गिरावट, बढ़ेगी ठिठुरन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना सहित पूरे बिहार में बुधवार यानी कल से मौसम कुछ साफ होगा और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी। पुरवा हवा काफी मात्रा में नमी लेकर आ रही है, जिससे न्यूनतम तापमान बढ़ा है। मौसम का मिजाज इस बात से ही समझा जा सकता है कि सूबे में सबसे ठंडी जगह गया का न्यूनतम तापमान भी 10.7 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है।

गया में पिछले एक महीने से न्यूनतम तापमान चार से आठ डिग्री के बीच था। पिछले 24 घंटों में यहां के पारे में तीन डिग्री से अधिक की वृद्धि हुई है। पटना में न्यूनतम पारा चार डिग्री ऊपर चढ़कर 13 के पार पहुंच गया। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक है। भागलपुर में भी न्यूनतम तापमान 13.1 और 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इन दोनों जगहों पर तापमान सामान्य से चार और दो डिग्री अधिक है।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

फिलहाल राज्य के अधिकतर हिस्सों में बादल छाए हैं। दिन में देर से धूप निकल रही है। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री तक ऊपर चला गया है। वहीं, कई शहरों के रात के तापमान में भी पिछले तीन दिनों में पांच से छह डिग्री की वृद्धि हुई है।

बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से आ रही नमी
देश के अन्य हिस्सों में जहां बारिश और शीतलहर का प्रभाव है, वहीं बिहार में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मंगलवार तक यही स्थिति रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि सूबे में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की ओर से हवाएं नमी लेकर आ रही हैं। साथ ही बादल छाये रहने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। जब तक बादल छंटेंगे और उत्तर पश्चिमी हवाओं का प्रवाह शुरू होता तो ठंड बढ़ेगी।

बादल छाये रहने से धूप को तरसे रहे लोग

बादल छाये रहने से सोमवार को लोग धूप के लिए तरसते रहे. सुबह से दोपहर तक लोगों को सूर्य के दर्शन नहीं हुए.

दोपहर बाद बादल की ओट से सूर्य के निकलने के बाद लोगों को धूप मिली. लेकिन धूप में गरमी का एहसास कम ही हुआ. इस वजह से पूरे दिन ठंड का असर रहा. पटना में दिन में अधिकांश समय बादल छाया रहा. मौसम विभाग के अनुसार सुबह में कोहरा अधिक रहा.

पटना एयरपोर्ट : देर से उड़े 6 विमान

पटना एयरपोर्ट के आसपास सोमवार की सुबह में विजिबिलिटी एक हजार मीटर से ऊपर रहने के कारण पहली लैँडिंग सुबह 7.40 में समय से पांच मिनट पहले ही हो गयी.

स्पाइसजेट की अहमदाबाद से पटना आनेवाली फ्लाइट SG8719 यहां उतरने वाली पहली फ्लाइट थी . लेकिन उसके बाद दिल्ली से आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG8741 समय से 2.20 घंटा की देरी से सुबह 10.40 में लैंड हुई.

इसके साथ अन्य 5 फ्लाइटें भी एयरपोर्ट पर देर से आयी और गयी. इनमें अधिकतर की देरी एक घंटा से कम की थी.

ऐसा रहा प्रमुख शहरों का पारा
शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 26 13.2
गया 25.1 10.7
भागलपुर 24.6 13.1
पूर्णिया 25.4 11.5

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
जीएसटी की रिकार्ड आमद  से उम्मीदें हुई जवां

जीएसटी की रिकार्ड आमद से उम्मीदें हुई जवां

सरकार के तेवर देख लग रहा कृषि कानूनों पर सरकार पीछे नहीं हटेगी………………

सरकार के तेवर देख लग रहा कृषि कानूनों पर सरकार पीछे नहीं हटेगी..................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend