ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

UB India News by UB India News
August 16, 2026
in BREAK, Breaking News, केंद्रीय राजनीती, पटना
0
अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

RELATED POSTS

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. 16 अगस्त 2018 को दुनिया को अलविदा कह चुके अटल जी को याद करते हुए शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को नमन किया. पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि परमाणु परीक्षण से लेकर कारगिल विजय और बुनियादी ढांचे के विकास तक, अटल जी की दूरदर्शिता, मूल्य आधारित राजनीति और सुशासन के आदर्श देश की आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे.

पूर्व प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप-राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्य के मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. उनका निधन 16 अगस्त, 2018 को हुआ था.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “अटल जी को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहा हूं. अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता के तौर पर, उन्होंने अपना जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया. उनके विचारों और प्रयासों ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया और उनके नेतृत्व ने हमारे देश को मजबूत बनाया. सुशासन और जन-कल्याण पर उनका जोर हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा.”
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी नई दिल्ली में स्थित श्री अटल जी की समाधि ‘सदैव अटल’ पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की.
उप-राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा, “श्रद्धेय ‘भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी’ की पुण्यतिथि पर, मैंने ‘सदैव अटल’ जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के प्रति उनके असाधारण योगदान को याद किया. एक राजनेता, कवि और दूरदर्शी विचारक के रूप में, अटल जी ने अपना जीवन भारत की एकता, सम्मान और रणनीतिक हितों को मजबूत करने में समर्पित कर दिया. राष्ट्र-निर्माण, समावेशी नेतृत्व और राष्ट्रीय गौरव के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी. उनकी अमिट विरासत देश के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी.”
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “राष्ट्रनिष्ठा, लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्श राजनीति के शिखर पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. अटल जी ने अपने ओजस्वी चिंतन, मर्यादित आचरण और कर्मनिष्ठ जीवन से भारतीय लोकतंत्र में शुचिता, राजनीति में नैतिकता तथा राष्ट्रसेवा के उच्च आदर्श स्थापित किए. उनका संपूर्ण जीवन ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का जीवंत उदाहरण है. राष्ट्रोन्नति के प्रति उनके अटूट संकल्प आज भी प्रत्येक देशवासी को ‘विकसित भारत’ के निर्माण हेतु निरंतर प्रेरित करते हैं.”
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “मां भारती के उपासक, राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर वक्ता, प्रख्यात कवि, लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी एवं हम सभी के प्रेरणास्रोत, देश के पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. राष्ट्रसेवा, सुशासन, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति उनका समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा.”
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिखा, “राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रखर प्रहरी, करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के पथ-प्रदर्शक एवं भारत रत्न से सम्मानित श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन. उनका विराट व्यक्तित्व, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण, ओजस्वी वाणी और जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता सदैव हम सभी को प्रेरणा देती रहेगी. मां भारती की सेवा के लिए उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे.”
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री, भाजपा के संस्थापक सदस्य एवं ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन. अटल जी ने विचार और सिद्धांत आधारित राजनीति के उच्चतम मानक स्थापित किए. उनके विचारों में राष्ट्रधर्म, वाणी में भारत का स्वाभिमान और कर्म में अंत्योदय का संकल्प था. सुशासन की मजबूत नींव से लेकर पोखरण के साहसिक निर्णय तक, उनका प्रत्येक कदम राष्ट्रहित और भारत के सामर्थ्य को समर्पित रहा.”
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीति में शुचिता के आदर्श पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! उनका विराट व्यक्तित्व, राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण और ओजस्वी विचार सदैव देशवासियों को प्रेरणा देते रहेंगे. माँ भारती की सेवा के लिए समर्पित उनका जीवन और राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने का आदर्श हम सभी के लिए सदैव पथ-प्रदर्शक रहेगा.”
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “यह चंदन की भूमि है, अभिनंदन की भूमि है, यह तर्पण की भूमि है, यह अर्पण की भूमि है. भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, प्रखर वक्ता, कुशल राजनीतिज्ञ, पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन. राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण, विचारों में दृढ़ता और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के प्रति उनकी निष्ठा ने उन्हें भारतीय राजनीति का एक ऐसा व्यक्तित्व बनाया, जिसकी स्मृति सदैव हमारे मन में जीवंत रहेगी. उनके विचार और आदर्श राष्ट्रसेवा के पथ पर हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे.”
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा के न्यू बस स्टैंड के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा...

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

by UB India News
August 16, 2026
0

जनसुराज पार्टी के संस्थापक और विधायक प्रशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को सलाह दी है...

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत………….

by UB India News
August 16, 2026
0

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। अपने भाषण में...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

सवर्ण वोट बैंक को लुभाने में फिर से जुटी बीजेपी………

by UB India News
August 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हार के बाद बिहार में बीजेपी का चुनावी राजनीति का तरीका बदल गया है। ये चुनाव...

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

by UB India News
August 16, 2026
0

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज रविवार को एक दिन के उपवास पर हैं। पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर हाथों...

Next Post
शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि..............

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend