मॉनसून सेशन का आज तीसरा दिन है. विपक्ष लगाातार दोनों सदनों में हंगामा कर रहा है. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार 100 प्रतिशत चर्चा के लिए तैयार है. लेकिन कांग्रेस पहले चर्चा की मांग करती है, जिस पर हम तैयार है, फिर नारेबाजी करके सदन को डिस्टर्ब करती है. बता दें कि कांग्रेस के सांसद आज काले कपड़े पहनकर सदन में प्रदर्शन कर रहे हैं. इससे पहले संसद शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया जिसके चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही को पहले 12 बजे, फिर 2 बजे और उसके बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई. मंगलवार को भी सदन की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई थी. सीजेपी के प्रोटेस्ट के बीच सदन की कार्यवाही को बार-बार स्थगित करना पड़ा. कॉकरेच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच मंगलवार पर राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव सहित कई सांसद पीएम आवास के पास धरने पर बैठ गए, जिसके बाद काफी हंगामा हुआ और उन्हें वहां से हटाया गया. इसके बाद राहुल गांधी ने पांच मांगें रखीं, जिसमें प्रमुख मांग थी धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और इस मामले पर सदन में गृहमंत्री का बयान. राहुल ने साथ ही कहा कि हम छात्रों के मुद्दे पर चर्चा चाहते हैं. इसके बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी बयान दिया कि सरकार नीट पर चर्चा के लिए तैयार है. सरकार समाधान के लिए प्रतिबद्ध है. लेकिन उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा कि वो छात्रों का इस्तेमाल राजनीति के लिए कर रहे हैं. पीएम मोदी ने भी मंगलवार को एनडीए मंगल मिलन कार्यक्रम में पेपर लीक के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी.
संसद में हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित
लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा जारी है, जिसके चलते सदन की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया.
सरकार 100 प्रतिशत चर्चा को तैयार- किरेन रिजिजू
राज्यसभा में किरने रिजिजू ने कहा कि सरकार नीट पेपर लीक मामले पर चर्चा के लिए तैयार हैं. सरकार को छात्रों के भविष्य की चिंता है. हम 100 प्रतिशत चर्चा को तैयार हैं, लेकिन कांग्रेस नारेबाजी करके सदन को डिस्टर्ब कर रही.
सरकार मांग पूरी करने की मंशा से बात करे- CJP
सीजेपी ने कहा है कि सरकार को बात करनी है तो किसी सार्वजनिक जगह या जंतर-मंतर पर आए और सरकार मांग पूरी करने की मंशा से आए.
जंतर मंतर पर प्रदर्शन जारी तो गतिरोध कैसे खत्म होगा- मनोज झा
RJD के सांसद मनोज झा ने कहा कि जंतर-मंतर पर जो प्रदर्शन है, वह जारी है. ऐसे में संसद में गतिरोध कैसे खत्म हो सकता है. सरकार ने डार की इमारत जो पिछले 12 साल में बनाई थी वह अब टूट गई है.
राज्यसभा में नेता विपक्ष और नेता सदन बैठकर विवाद सुलझाएं- रामगोपाल
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद रामगोपाल यादव ने एनडीटीवी से कहा कि राज्यसभा में नेता विपक्ष और नेता सदन को बैठकर बातचीत करके विवाद को सुलझाना चाहिए.
नीट पेपर लीक मामले पर चर्चा के लिए तैयार – किरेन रिजिजू
किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार नीट पेपर लीक मामले पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन चर्चा किस नियम के तहत हो यह तय करना होगा.उसकी एक प्रक्रिया होती है, सड़क पर प्रदर्शन करने से नहीं होगा. किसी नियम के तहत चर्चा करने के लिए स्पीकर के साथ सभी पार्टी के नेता बैठकर तय करें कि कब चर्चा करना है और किस नियम के तहत चर्चा करना है. कितने घंटे की चर्चा होनी चाहिए यह भी सभी पार्टियों मिलकर एक साथ तय करें.
बीजेपी सांसद पीपी चौधरी ने कहा- राहुल जो कर रहे उससे देश की छवि खराब हो रही
बीजेपी सांसद पीपी चौधरी ने कहा- राहुल गांधी जो कर रहे हैं उससे बीजेपी को नहीं पूरे देश को नुकसान हो रहा है. इससे दुनिया में देश की छवि खराब हो रही है. प्रधानमंत्री का निवास एक संवेदनशील जगह है. विपक्ष के नेता को इस तरह से धरना प्रदर्शन सड़कों पर करना शोभा नहीं देता. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा की मांग अनरीजनेबल है क्योंकि कौन मंत्री रहेगा या नहीं रहेगा यह अधिकार प्रधानमंत्री के पास है.







