ADVERTISEMENT
Tuesday, July 21, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन ,सीमांचल की अनदेखी का आरोप लगाते हुए AIMIM विधायकों का प्रदर्शन……….

UB India News by UB India News
July 21, 2026
in BREAK, Breaking News, पटना, विधानमंडल
0
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन ,सीमांचल की अनदेखी का आरोप लगाते हुए AIMIM विधायकों का प्रदर्शन……….

RELATED POSTS

डोरी से बंधे हाथ, गुस्सैल चेहरा, पुलिस लेने आई तो जमीन पर लेट गए; PM आवास के बाहर दिखा राहुल गांधी का संघर्ष

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान जेडीयू विधायक श्याम रजक ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों में करीब 62 प्रतिशत शिक्षकों के पद खाली हैं. सरकार से बहाली की समय-सीमा बताने की मांग की. जवाब में अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखींद्र पासवान ने कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए बीपीएससी को अधियाचना भेजी जा चुकी है. सरकार जल्द बहाली चाहती है. इस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हस्तक्षेप करते हुए शिक्षा विभाग को विशेष मॉनिटरिंग का निर्देश दिया. कहा कि एक महीने के भीतर शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी.
मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को सरकार ने उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, भूमि, कराधान, नगर विकास और कारोबार सुगमता से जुड़े कई महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक सदन में पेश किए थे. इनमें बिहार निजी विश्वविद्यालय (संशोधन), बिहार चिकित्सा (संशोधन), बिहार नर्सेज पंजीकरण (संशोधन), बिहार भूमि दाखिल-खारिज (संशोधन), बिहार नगर विकास, बिहार जुआ (प्रतिषेध), बिहार माल एवं सेवा कर (संशोधन) और बिहार व्यापार सुगमता समेत कई विधेयक शामिल रहे.
विपक्ष सरकार को घेरेगा
उधर, विपक्ष भी आज पूरी तैयारी के साथ सदन में उतरने वाला है. विपक्षी दल शिक्षा, कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, बाढ़ और अन्य जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बना चुके हैं. ऐसे में प्रश्नकाल और शून्यकाल के दौरान तीखी नोकझोंक और हंगामे की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. सरकार की कोशिश रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा विधायी कामकाज पूरा हो, जबकि विपक्ष जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर सरकार को जवाब देने के लिए मजबूर करेगा. ऐसे में मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी.

कई महत्वपूर्ण नियमावली सदन में होंगे पेश

आज सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू हुई, जिसमें अल्पसूचित एवं तारांकित प्रश्न लिए जा रहे हैं। औपचारिक कार्य के तहत संदेश या विधेयक को सदन के पटल पर रखा जाएगा। इसके अलावा अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह द्वारा मुख्यमंत्री मंत्रीपरिषद समिति की 216वीं प्रतिवेदन की प्रति सदन में रखेंगे। सरकार कई महत्वपूर्ण नियमावलियों को सदन के पटल पर रखेगी। इनमें बेतिया राज की संपत्तियों को निहित करने वाली नियमावली, 2026, बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्ती (संशोधन) नियमावली, 2024 एवं 2025, तथा बिहार कार्यपालिका (संशोधन) नियमावली, 2023 शामिल हैं। इसके अलावा बिहार राज्य सहवद्ध एवं स्वास्थ्य देखभाल परिषद नियमावली, 2026, उसके संशोधन तथा सीनियर रेजिडेंट/ट्यूटर एवं बिहार चिकित्सा शिक्षा सेवा भर्ती, नियुक्ति एवं प्रोन्नति नियमावली से जुड़े संशोधन भी सदन के पटल पर रखे जाएंगे।

सोमवार को सदन में नीट पेपरलीक मामले पर हुआ हंगामा

बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को कार्यवाही शुरू होने के साथ ही विपक्ष के विधायकों ने नीट पेपरलीक को लेकर हंगामा किया और केंद्रीय शिक्षा मत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। स्पीकर के समझाने के बाद विधायक शांत हुए। विपक्ष विधानसभा के गेट से लेकर मुख्य पोर्टिको तक पैदल मार्च निकाला। विपक्ष के विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाएं।

लाइव अपडेट्स

केंद्र की सरकार संवेदनहीन हैः राजद विधायक

RJD विधायक राहुल शर्मा बोले- दिल्ली में छात्रों को बेरहमी से पीटा गया। ये संवेदनहीन सरकार अपने मंत्री से सवाल नहीं करती, छात्रों को मारती है।

सरकार सीमांचल की अनदेखी कर रहीः अख्तरूल ईमाम

AIMIM विधायक अख्तरूल ईमाम ने कहा, सरकार सीमांचल की अनदेखी कर रही। सीमांचल में कटाव हो रहा है। किशनगंज, अमौर , बाइसी में पानी फैल जाता है। सही काम नहीं हो रहा है। सैलाब से तबाही हो रही है। नदियों के कटाव को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। हजारों लोग विस्थापित हो गए है। सड़कें नहीं बन पा रही है। पुल टूटे है। टेंडर के बाद भी काम नहीं हो रहा है। सरकार की आलोचना होगी। शिक्षा का हाल चौपट है। कितने गलत लोग डॉक्टर बन गए हैं। पेपर लीक रहे हैं।

पोर्टिको में विपक्ष का प्रदर्शन, 

विधानसभा पोर्टिको में विपक्षी विधायक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। उनके हाथों में ‘भ्रष्टाचार में नबंर वन बिहार’, ‘अपराध में नबंर वन बिहार’ जैसे स्लोगन वाली तख्तियां है।

माले विधायक बोले- जाति देखकर मॉब लिंचिंग हो रही

माले विधायक अजय कुमार ने बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। बोले- जाति देखकर मॉब लिंचिंग हो रही है। नालंदा में दो लड़कों को बस इसलिए मार दिया गया, क्योंकि वो पासवान जाति से थे।

कांग्रेस विधायक बोले- दिल्ली में जो हुआ वो लोकतंत्र के लिए खतरा

कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने कहा कि राम मंदिर चंदा चोरी मामला, वोट चोरी मामला, पेपर लीक जैसे मामलों में मोदी जी की सरकार चुप है। जो स्टूडेंट के राइट्स है, उसके लिए कोई प्रोटेस्ट कर रहा है तो उसे खत्म किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर अपशब्द कहने पर सीसीए लगेगा, एक साल तक की जेल हो सकती है, सरकार के इस फैसले पर कांग्रेस विधायक ने कहा, अपनी बात को एक मर्यादा में सोशल मीडिया पर रखे इससे कोई एतराज नहीं होना चाहिए। लोगों को आवाज दबाने की कोशिश की जाए तो सरकार की मंशा जाहिर है। सरकार के खिलाफ बोलने पर डराया जाता है।

तेजस्वी यादव के मानसून सत्र में नहीं आने के सवाल पर कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने कहा, इसे लेकर राजद के विधायकों से सवाल करिए। हमारी पार्टी का उनसे गठबंधन है, लेकिन में कांग्रेस कार्यकर्ता हूं।

राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेताः बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रधानमंत्री मोदी पर राहुल गांधी के बयान पर कहा, “राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। उनकी बात को कोई गंभीरता से नहीं लेता है। उन्हें इस मुद्दे को लोकसभा में उठाना चाहिए। लोकसभा में मामले को न उठाकर शोरगुल करना किसी हालत में उचित नहीं है।”

मंत्री श्रवण कुमार बोले- कानून तोड़ने पर कार्रवाई होगी

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, अगर देश के नेता-मंत्री भी कानून को हाथ में लेंगे तो कार्रवाई होगी। 2030 तक एक करोड़ नौकरी-रोजगार देने के लक्ष्य के लिए सरकार सम्राट चौधरी के नेतृत्व में काम कर रही है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

डोरी से बंधे हाथ, गुस्सैल चेहरा, पुलिस लेने आई तो जमीन पर लेट गए; PM आवास के बाहर दिखा राहुल गांधी का संघर्ष

डोरी से बंधे हाथ, गुस्सैल चेहरा, पुलिस लेने आई तो जमीन पर लेट गए; PM आवास के बाहर दिखा राहुल गांधी का संघर्ष

by UB India News
July 21, 2026
0

दिल्ली में NEET छात्रों पर सोमवार को हुए लाठीचार्ज के मामले में कांग्रेस पीएम आवास के सामने बड़ा प्रदर्शन किया....

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

by UB India News
July 21, 2026
0

सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन समरदुंग (झोलुंगे) सुरंग में हुए हादसे ने पूरे इलाके में चिंता बढ़ा दी है।...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान राजद के मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव जितने सक्रिय दिखे, अब उसमें कमी दिख...

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

by UB India News
July 21, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि एक माह में आंबेडकर आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों के 62 प्रतिशत शीघ्र भरे जाएं।...

बिहार में नई सरकार बनने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

खालिस्तान समर्थक ने सीएम सचिवालय को भेजा धमकी वाला ईमेल,…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को कथित तौर पर ईमेल के जरिए धमकी मिलने का मामला सामने आया है. सामने...

Next Post
बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए …………………

बच्चों को भड़काने के बजाय उन्हें सही रास्ता दिखाएं ,पेपर लीक दोबारा नहीं होना चाहिए .....................

संसद के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन : दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित, लोकसभा अध्यक्ष से मिले विपक्षी सांसद

संसद के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन : दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित, लोकसभा अध्यक्ष से मिले विपक्षी सांसद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend