ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

UB India News by UB India News
July 15, 2026
in पटना, भाजपा
0
बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम लगा दिया है। दो दिनी दौरे पर पटना आए भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, मंच, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ ही मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी व प्रवक्ताओं के साथ मैराथन बैठक की।

पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर NDA ने अपनी चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर कल NDA के सभी घटक दलों की डेढ़‎ घंटे तक अहम बैठक चली।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

बैठक में भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम और अन्य सहयोगी दलों के प्रमुख नेता शामिल हुए। इसमें ‎व्यापारी, शिक्षक, चिकित्सा,‎व्यापारी, आर्थिक, वकील, पूर्व‎सैनिक, प्रवासी, सांस्कृतिक सहित‎ अन्य प्रकोष्ठ के 200 पदाधिकारी‎ और कार्यकर्ता भी शामिल हुए।‎

इस बैठक में यह तय किया गया कि चुनाव प्रचार को पूरी तरह टीम वर्क के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। बैठक में पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार जीत का अंतर दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है।

नेताओं ने कहा कि पिछली बार भाजपा उम्मीदवार को करीब 50 हजार मतों से जीत मिली थी। इस बार संगठन की पूरी ताकत झोंकते हुए उससे भी बड़ी जीत दर्ज करने की रणनीति बनाई गई है। सभी सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर साझा अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।

भाजपा अध्यक्ष ने साफ कहा कि पार्टी नेता अगले 15 दिनों तक बांकीपुर उपचुनाव में अपना समय दें। पार्टी के हर नेताओं को टास्क सौंपा कि प्रत्येक नेता 50-50 घरों से सम्पर्क करें। अगर सभी नेता ऐसा करेंगे तो 250 लोगों से सम्पर्क होगा। समाज के प्रबुद्धजनों के साथ बैठक करें। क्षेत्र में हुए कामों के बारे में लोगों को बताये। एनडीए राज में बांकीपुर में ऐसे-ऐसे काम हुए हैं, जो वर्षों से लंबित थे। नए-नए इलाकों में रास्ते बने हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के काम बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में हुए हैं। राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने ए कहा कि पिछली बार की तुलना में इस बार और अधिक मतों से जीत हासिल करनी है। वहीं भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने एनडीए नेताओं के साथ मंत्रणा की। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी, प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, लोजपाआर के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह व अन्य मौजूद रहे।

नितिन और सम्राट के साथ मनोज तिवारी, पवन सिंह स्टार प्रचारक‎

बांकीपुर उपचुनाव के लिए भाजपा‎ ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। ‎पार्टी प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए चुनाव‎ प्रचार अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम सम्राट‎ चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ‎समेत 40 मंत्री, सांसद, विधायक व अन्य‎ नेता करेंगे। इनमें दिल्ली के सांसद, गायक‎ व अभिनेता मनोज तिवारी और पवन‎ सिंह भी शामिल हैं।

दो टीमों में बंटकर चलेगा चुनाव अभियान

चुनाव प्रचार के लिए NDA की दो अलग-अलग टीम बनाने का निर्णय लिया गया। एक टीम सीधे जनसंपर्क करेगी, जबकि ‎दूसरी टीम बांकीपुर के विभिन्न चौक-चौराहों, सार्वजनिक ‎स्थान, दुकान, मकान पर बैठक कर चुनावी माहौल के‎ बारे में जानकारी लेगी।

नितिन बोले- 15 दिनों तक 18 घंटे काम करें कार्यकर्ता‎

बीजेपी प्रेसिडेंट नितिन नवीन ने कहा, ‘संगठन का लक्ष्य हर घर तक पहुंचना और अधिक से अधिक मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करना है। बूथ स्तर पर हर वोटर से संपर्क ‎की रणनीति बनाएं। डॉक्टर, वकील,‎व्यापारी, युवा, शिक्षक के साथ ‎मीटिंग करें। चौराहे, दुकान, मैदान,‎पार्क में भाजपा के बारे में चर्चा करें।‎’

हर कार्यकर्ता को मिला लक्ष्य

बैठक में कार्यकर्ताओं के लिए स्पष्ट जिम्मेदारियां तय की गईं। नितिन नवीन ने कहा, ‘कार्यकर्ता वोटरों को‎ देश-प्रदेश के विकास के बारे में‎ बताएं। बांकीपुर में 50 नए प्रोजेक्ट ‎पर काम हो रहा है। इनके फायदों को ‎बताएं। लोगों से इतनी बार मिलें कि ‎उन्हें प्रत्याशी का नाम, निशान जुबान‎ पर याद रहे। जिन बुद्धजीवी, वरिष्ठ‎ नागरिक, वोटर से मिलें तो उनका ‎नाम-पता, काम याद रखें। संवाद के‎ दौरान परिवार का हालचाल पूछें। ‎समस्या की जानकारी लें।’

‘स्थानीय बनाम बाहरी’ का मुद्दा

नितिन नवीन ने कहा, ‘‎भाजपा के प्रत्याशी नीरज कुमार ‎सिन्हा स्थानीय हैं। वे लोगों के बीच‎ रहते हुए आगे बढ़े हैं। ऐसे में भाजपा ‎की जीत तय है। राजद, जन सुराज के‎ प्रत्याशी बाहरी हैं। बांकीपुर के लोग‎ भाजपा के लिए परिवार की तरह हैं। ‎ऐसे में कार्यकर्ताओं को चुनाव में‎ उस परिवार को जोड़ने का काम ‎करना है।‎

शहर के 16 वार्डों में होगा मतदान

बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शहर के 16 वार्डों के लगभग 3.79 लाख मतदाता 30 जुलाई को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निर्वाचन आयोग ने मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने की तैयारियां तेज कर दी हैं।

निर्वाचन विभाग की ओर से मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग मतदान में भाग लें। मतदान के बाद मतगणना निर्धारित तिथि पर कराई जाएगी।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर का रण: विपक्ष की बिखरी बिसात और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई……………

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार 16 जुलाई तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी...

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा...

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी………………..

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी………………..

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग की स्क्रूटनी की प्रक्रिया में कुल 13 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र अलग-अलग तकनीकी कमियों...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव में किसका पलड़ा भारी……..

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव हाई प्रोफाइल हो गया है। इस सीट से बीजेपी ने नीरज सिन्हा को मैदान में उतारा है।...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

सम्राट कैबिनेट की आज बैठक में कई अहम् एजेंडों पर लगेगी मुहर…………..

by UB India News
July 15, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज शाम 5 बजे बिहार कैबिनेट की अहम बैठक होगी। मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल...

Next Post
भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता आज से लागू, 99% भारतीय निर्यात पर शून्य शुल्क………………

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता आज से लागू, 99% भारतीय निर्यात पर शून्य शुल्क..................

PoK में भड़की पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह की आग , आज या तो खून बहेगा या पाक सरकार झुकेगी!

PoK में भड़की पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह की आग , आज या तो खून बहेगा या पाक सरकार झुकेगी!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend