ADVERTISEMENT
Wednesday, August 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चीनी यूनिवर्सिटीज अब दुनियाभर में रिसर्च के लिए सबसे बेहतरीन…………..

UB India News by UB India News
June 25, 2026
in खास खबर, शिक्षा
0
चीनी यूनिवर्सिटीज अब दुनियाभर में रिसर्च के लिए सबसे बेहतरीन…………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हायर एजुकेशन के लिए जब भी सबसे अच्छे देश को चुनने की बात आती है, तो सबसे पहला नाम अमेरिका का ही आता है। यहां पर दुनिया की कुछ सबसे पुरानी यूनिवर्सिटीज हैं, जहां हाई-क्वालिटी और वर्ल्ड-क्लास एजुकेशन मुहैया कराई जाती है। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि हर तरह की रिसर्च के लिए भी अमेरिका को ही बेहतरीन माना जाता है। हालांकि, अब जब भी हायर एजुकेशन की बात होगी, तो आप अमेरिका का नाम नहीं लेंगे।

अब आप सोच रहे होंगे कि हम ये बात क्यों कर रहे हैं? दरअसल, साइंटिफिक रिसर्च और इनोवेशन की दुनिया में एक बड़ा बदलाव हुआ है, जिसने हायर एजुकेशन सेक्टर में चीन के बढ़ते दबदबे को दिखाया है। हाल ही में नेचर इंडेक्स 2026 रिसर्च लीडर्स’ जारी हुआ, जिसमें चीन की झेजियांग यूनिवर्सिटी को पहला स्थान हासिल किया है। उसने दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी मानी जाने वाली हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को पछाड़कर पहला स्थान हासिल कर लिया है।

RELATED POSTS

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

  रिसर्च में अमेरिका को पीछे करते ट्रंप

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिसर्च को लेकर जो नीतियां हैं, उसने अमेरिका को इस फील्ड में पीछे कर दिया है। ट्रंप सरकार ने हार्वर्ड समेत कई सारे संस्थानों के लिए रिसर्च फंडिंग में कटौती की है। नेशनल साइंस फाउंडेशन की फंडिंग 30% कम कर दी गई है। सिर्फ इतना ही नहीं, संसद में गुजारिश की गई है कि साइंटिफिक रिसर्च की फंडिंग में 44 अरब डॉलर की कटौती भी की जाए। ये सारी नीतियां अमेरिका को रिसर्च की फील्ड में गड्ढे में ढकेलने जैसी हैं।

चीन का रिसर्च फील्ड में दबदबा

नेचर इंडेक्स की रैंकिंग ने रिसर्च फील्ड में चीन के बढ़ते दबदबे को भी दिखाया है। चीनी यूनिवर्सिटीज अब दुनियाभर में रिसर्च के लिए सबसे बेहतरीन संस्थान बन चुकी हैं। नेचर इंडेक्स 2026 की टॉप-10 लिस्ट में 9 चीन की यूनिवर्सिटीज हैं। अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी लिस्ट में शामिल अमेरिका की इकलौती यूनिवर्सिटी है। इस तरह चीन ने अमेरिका को रिसर्च की फील्ड में पछाड़ दिया है। यह दिखाता है कि चीन किस तेजी से साइंटिफिक रिसर्च की ओर कदम बढ़ा रहा है।

नेचर इंडेक्स 2026: टॉप 10 ग्लोबल एकेडमिक इंस्टीट्यूशन्स
रैंक यूनिवर्सिटी/संस्थान का नाम देश
1. झेजियांग यूनिवर्सिटी चीन
2. हार्वर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका
3. सिंघुआ यूनिवर्सिटी चीन
4. शंघाई जियाओ टोंग यूनिवर्सिटी चीन
5. चीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी चीन
6. पेकिंग यूनिवर्सिटी चीन
7. यूनिवर्सिटी ऑफ चाइनीज अकेडमी ऑफ साइंस चीन
8. नानजिंग यूनिवर्सिटी चीन
9. सिचुआन यूनिवर्सिटी चीन
10. फुडान यूनिवर्सिटी चीन

नेचर रैंकिंग क्यों मायने रखती है?

नेचर रैंकिंग उन लेखों के आधार पर यूनिवर्सिटीज का आकलन करता है, जो दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित नेचर साइंस जर्नल में प्रकाशित होते हैं। चीन की झेजियांग यूनिवर्सिटी को 1276.85 का स्कोर मिला है। इसके साथ ही वह पहले स्थान पर रही है। 1259.01 के स्कोर के साथ हार्वर्ड यूनिवर्सिटी दूसरे स्थान पर रही है। वैसे तो हार्वर्ड का स्कोर बढ़ा है, लेकिन चीन की यूनिवर्सिटी ने विकास दर को ज्यादा बरकरार रखा है। नेचर इंडेक्स की रैंकिंग देखने से ये भी मालूम चलता है कि अब रिसर्च का केंद्र पश्चिम से पूर्व के देशों की ओर मोड़ा जा रहा है।

यूनिवर्सिटीज में भारी निवेश कर रहा चीन

रिसर्च की फील्ड में चीन ने ये दबदबा ऐसे ही हासिल नहीं किया है। जहां अमेरिका में टॉप संस्थानों की फंडिंग कम की जा रही है, वहीं चीन में इसका उल्टा हो रहा है। चीन की सरकार ने साइंस और इनोवेशन की फील्ड में फंडिंग को 10% की रफ्तार से बढ़ाने का वादा किया है। मार्च में बताया गया कि चीन 2026 में साइंस और टेक्नोलॉजी के विकास के लिए केंद्रीय सरकार से लगभग 62 अरब डॉलर देगा, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग 10% ज्यादा है, जबकि बुनियादी रिसर्च के लिए मिलने वाली फंडिंग में 16.3% की बड़ी बढ़ोतरी होगी।

साइंस की फील्ड में चीन की तेजी से होती तरक्की ने एक अहम मुकाम भी हासिल कर लिया है। ‘ऑर्गनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक कोऑपरेशन एंड डेवलपमेंट’ की मार्च 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, रिसर्च और डेवलपमेंट में चीन का निवेश अमेरिका के बराबर हो गया है और परचेजिंग पावर (खरीद क्षमता) के हिसाब से तो यह अमेरिका से भी आगे निकल गया है। दोनों देशों ने रिसर्च पर खर्च के मामले में 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया है। चीन का भारी निवेश, आधुनिक रिसर्च इंफ्रास्ट्रक्चर और वैज्ञानिक प्रकाशनों पर फोकस अब रंग ला रहा है।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत’, पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप….

by UB India News
August 12, 2026
0

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत हो चुकी है. ये दावा पाकिस्तान के पत्रकार ने किया...

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

by UB India News
August 12, 2026
0

लोकसभा की जांच समिति ने जस्टिस यशवंत वर्मा को दोषी ठहराया है। उनके सरकारी आवास से बिना हिसाब-किताब वाला कैश...

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

सरकार की छवि को युवा-केंद्रित बनाने की रणनीति है !

by UB India News
August 12, 2026
0

जंतर-मंतर पर हुए Gen-Z आंदोलन के बाद युवाओं और खासकर पहली बार वोट डालने वाले नए मतदाताओं को लेकर राजनीतिक...

सरकारी स्कूलों में 16 अगस्त से शुरू हो रही JEE-NEET की फ्री कोचिंग…..

सरकारी स्कूलों में 16 अगस्त से शुरू हो रही JEE-NEET की फ्री कोचिंग…..

by UB India News
August 12, 2026
0

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अब जेईई और नीट की तैयारी का रास्ता...

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

by UB India News
August 12, 2026
0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए) के सांसदों की मंगल बैठक 'वंदे मातरम' नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र...

Next Post
वेनेजुएला तो झांकी, ये हैं दुन‍िया के 5 हाहाकारी भूकंप, जब फटी धरती और देश के देश हो गए तबाह

वेनेजुएला तो झांकी, ये हैं दुन‍िया के 5 हाहाकारी भूकंप, जब फटी धरती और देश के देश हो गए तबाह

राम मंदिर दान चोरी: SIT रिपोर्ट से बढ़ी हलचल ,5 दिनों की जांच में SIT के हाथ लगे कई सुराग ,

राम मंदिर दान चोरी मामले में 6 लोगों पर होगी FIR........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend