ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला …………….

UB India News by UB India News
June 23, 2026
in TAZA KHABR, अपराध, भोजपुर
0
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला …………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भोजपुर के भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले की गूंज अब देश की सबसे बड़ी अदालत तक पहुंच गई है। मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग किए जाने की तैयारी है। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विशाल तिवारी ने इस मामले में जनहित याचिका दायर कर एनकाउंटर की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कराने की मांग उठाई है।

सीबीआई से जांच कराने की मांग

RELATED POSTS

BARC कर्मी रोशन निकला सॉल्वर गिरोह का सरगना………

बापू सभागार में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर पूर्वी जोन का सम्मेलन……….

याचिका में कहा गया है कि भरत भूषण तिवारी की मौत से जुड़े घटनाक्रम को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आए हैं, जिनकी सच्चाई सामने लाने के लिए राज्य पुलिस से अलग किसी स्वतंत्र एजेंसी द्वारा जांच आवश्यक है। अधिवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट से मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का अनुरोध किया है। साथ ही सर्वोच्च न्यायालय के किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति गठित कर पूरे घटनाक्रम की निगरानी में जांच कराने की भी मांग की गई है।

घटना को लेकर संदेह की स्थिति

याचिका में दावा किया गया है कि एनकाउंटर को लेकर विभिन्न पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं, जिससे घटना को लेकर संदेह की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में न्यायिक निगरानी में स्वतंत्र जांच ही जनता का भरोसा कायम कर सकती है। उधर, मामले को लेकर पहले से राजनीतिक बयानबाजी तेज है और विभिन्न दलों के नेता पीड़ित परिवार से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग कर चुके हैं। अब सबकी नजर सुप्रीम कोर्ट पर टिकी है, जहां याचिकाकर्ता की ओर से मामले को तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया जाएगा। यदि अदालत इस मांग को स्वीकार करती है तो भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच को लेकर नया कानूनी और प्रशासनिक मोड़ आ सकता है।

यह मुठभेड़ नहीं मर्डर, सिटिंग जज करे जांच

भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर पर उठते सवालों के बीच राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है. विपक्ष से लेकर सत्ता पक्ष के नेताओं के बिलौटी गांव आने और परिजनों से मिलने का क्रम लगातार जारी है. इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देश पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली. राजद के नेता एवं पूर्व बिहार विधान सभा के अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने परिवार के सदस्यों से बारी-बारी से मुलाकात की और पूरे मामले की जानकारी ली. उन्होंने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह हत्या पूरी तरह से सुनियोजित तरीके की गई है, क्योंकि सरेंडर करने के बाद गोली मार दी गई. इसकी जांच सिटिंग जज से कराए जाने की जरूरत है.
परिजनों से बातचीत के बाद मीडिया से मुखातिब हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने सूबे की सम्राट चौधरी सरकार और स्थानीय पुलिस प्रशासन पर तीखे प्रहार किए. उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे आत्मसमर्पण के वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि जब युवक पुलिस के सामने अपने हथियार डाल चुका था, तो सुशासन का दावा करने वाली पुलिस ने उसे अपराधी की तरह चार गोलियां क्यों मारीं? राजद नेता ने साफ शब्दों में कहा कि यह कोई पुलिस मुठभेड़ नहीं है, बल्कि वर्दी की हनक में किया गया एक सुनियोजित ‘सरकारी मर्डर’ है.
बता दें कि राजद के इस प्रतिनिधिमंडल में कई स्थानीय नेता और विधायक भी शामिल थे. नेताओं ने गांव के माहौल और पीड़ित परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई. उदय नारायण चौधरी ने मुख्यमंत्री और गृह विभाग से मांग की है कि केवल चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर देने से इस परिवार को न्याय नहीं मिलेगा. इस पूरे मामले की जांच किसी केंद्रीय एजेंसी या हाई कोर्ट के सिटिंग जज की देखरेख में होनी चाहिए और आरोपी थानाध्यक्ष समेत सभी दोषी अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए.
उदय नारायण चौधरी ने सरकार के न्यायिक पदाधिकारी से जांच करने के आदेश पर कहा कि इसकी जांच सिटिंग जज से कराए जाने की जरूरत है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करते हुए उनको तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए. लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के निर्देश पर पहुंचे इस डेलिगेशन ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय जनता दल इस लड़ाई को केवल सड़क तक सीमित नहीं रखेगा. आगामी विधानसभा सत्र के दौरान सदन के भीतर भी इस फर्जी एनकाउंटर और पुलिसिया गुंडागर्दी के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BARC कर्मी रोशन निकला सॉल्वर गिरोह का सरगना………

BARC कर्मी रोशन निकला सॉल्वर गिरोह का सरगना………

by UB India News
August 8, 2026
0

भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर में असिस्टेंट टेक्निशयन के पद पर काम करने वाला रौशन कुमार AEDO परीक्षा का सेटर था।...

बापू सभागार में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर पूर्वी जोन का सम्मेलन……….

बापू सभागार में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर पूर्वी जोन का सम्मेलन……….

by UB India News
August 8, 2026
0

पटना के बापू सभागार में शनिवार को मानव तस्करी (Human Trafficking) को लेकर पूर्वी जोन का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित...

पटना बवाल- 3cr की गाड़ियां फूंकीं,500 पर केस-20 हिरासत में

पटना बवाल- 3cr की गाड़ियां फूंकीं,500 पर केस-20 हिरासत में

by UB India News
August 8, 2026
0

राजधानी पटना में कल एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए. पहाड़ी इलाके...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 8, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी...

Next Post
2005 के पहले समय को भी देखना चाहिए

भरत तिवारी एनकाउंटर पर NDA में मतभेद!

बिहार में नई सरकार बनने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

बिहार में रातों रात 14 IAS का ट्रांसफर.............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend