ADVERTISEMENT
Saturday, August 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में मौसम का डबल अटैक, 19 जिलों में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट , हीटवेव की चपेट में चार जिले………….

UB India News by UB India News
June 23, 2026
in TAZA KHABR, स्वास्थ
0
बिहार के 4 जिलों में हीट वेव, 5 में बारिश का अलर्ट; 13 शहरों का तापमान 40°C के पार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
बिहार में मौसम का डबल अटैक होने वाला है. मानसून के बीच राज्य के कई हिस्सों में अचानक मौसम ने तल्ख तेवर अख्तियार कर लिए हैं. पटना मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार बिहार के कई जिलों में भीषण लू यानी हीटवेव ने दस्तक दे दी है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जून के उत्तरार्ध में भी राज्य के कुछ शहरों में पारा सामान्य से रिकॉर्ड 6 डिग्री सेल्सियस ऊपर तक पहुंच गया है. जिससे लोग उमस और झुलसाने वाली गर्मी से बेहाल हैं. आइए जानते हैं कि कल यानी 22 जून 2026 को बिहार का मौसम कैसा रहेगा और मौसम विभाग ने क्या चेतावनी दी है.
बिहार के इन जिलों में होगी भारी बारिश
आईएमडी द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार कल यानी 22 जून 2026 को इन जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी हुआ है. इस दौरान 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी. मौसम विभाग के अनुसार कल राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है. अररिया, कटिहार, सीतामढ़ी और सुपौल जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी दी गई है. इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है.

इधर, राजधानी पटना में देर रात बारिश हुई, जिसके उमस भरी गर्मी से लोगों की राहत मिली। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। कैमूर में भी सोमवार सुबह हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो-तीन दिनों तक दक्षिण-पश्चिम बिहार में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री के आसपास बना रहेगा। अगले 48 घंटों के दौरान महज एक-दो स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है। बीते 24 घंटों में पटना समेत कई जिलों में तेज गर्मी का असर देखने को मिला। 41.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ कैमूर राज्य का सबसे गर्म जिला रहा।

इन जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के जिलों में भी 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार वाली हवाओं के साथ बिजली चमकने और मेघ गर्जन की संभावना है. इस दौरान लोगों को विशेष सलाह भी दी गई है.

बिहार में सामान्य से 42 फीसदी कम बारिश

बिहार में मानसून की एंट्री हो चुकी है, लेकिन अब तक राज्य में सामान्य से 42% कम बारिश दर्ज की गई है। 21 जून तक बिहार में 87.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि अब तक सिर्फ 50.8 मिमी बारिश हुई है। स्थिति यह है कि उत्तर-पूर्व बिहार के कुछ जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है, जबकि दक्षिण और पश्चिम बिहार के कई जिले अब भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। इसका सीधा असर कृषि गतिविधियों पर पड़ने लगा है। बारिश कुछ चुनिंदा जिलों तक ही सीमित रहने के कारण राज्य के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी और उमस का दौर जारी है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार 23 जून के बाद बारिश की गतिविधियां बढ़ने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

RELATED POSTS

BARC कर्मी रोशन निकला सॉल्वर गिरोह का सरगना………

बापू सभागार में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर पूर्वी जोन का सम्मेलन……….

मानसून कब होगा फिर से एक्टिव

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाओं का प्रवाह बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से बिहार में मानसून फिर से सक्रिय होगा और कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की जा सकती है। इससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

भीषण गर्मी के कारण पटना में स्कूल बंद

लगातार पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए पटना के डीएम कुंदन कुमार ने बड़ा फैसला लिया है। जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल सहित) में कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 22 जून से 27 जून 2026 तक रोक लगा दी गई है। डीएम ने कहा है कि अत्याधिक तापमान और गर्म हवाओं से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी शैक्षणिक गतिविधियों को बाद में पुनर्निर्धारित करें।

अगले 24 घंटे की चेतावनी और राहत की तारीख
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के पूर्वानुमान के अनुसार 22 जून को भी राज्य के दक्षिण-पश्चिम भाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर लू की स्थिति बनी रहेगी. राहत की बात यह है कि इसके बाद अगले 3 दिनों के दौरान बिहार के अधिकतम तापमान में 2 से 3°C की गिरावट आने की संभावना है. जिससे लोगों को इस झुलसाने वाली गर्मी से निजात मिलेगी.
मौसम विभाग का येलो अलर्ट, डॉक्टरों की विशेष सलाह
बढ़ती तपन और हीट इंडेक्स को देखते हुए मौसम विभाग ने बुजुर्गों, बच्चों और पुरानी बीमारियों से ग्रसित लोगों के लिए विशेष सावधानी बरतने को कहा है. डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच सीधे धूप के संपर्क में आने से बचने की सलाह दी है. बाहर निकलते समय सिर को ढकने और प्यास न लगने पर भी ओआरएस (ORS), लस्सी, छाछ, नींबू पानी या चावल का पानी (लोरनी) पीकर खुद को हाइड्रेटेड रखने की अपील की गई है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BARC कर्मी रोशन निकला सॉल्वर गिरोह का सरगना………

BARC कर्मी रोशन निकला सॉल्वर गिरोह का सरगना………

by UB India News
August 8, 2026
0

भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर में असिस्टेंट टेक्निशयन के पद पर काम करने वाला रौशन कुमार AEDO परीक्षा का सेटर था।...

बापू सभागार में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर पूर्वी जोन का सम्मेलन……….

बापू सभागार में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर पूर्वी जोन का सम्मेलन……….

by UB India News
August 8, 2026
0

पटना के बापू सभागार में शनिवार को मानव तस्करी (Human Trafficking) को लेकर पूर्वी जोन का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित...

पटना बवाल- 3cr की गाड़ियां फूंकीं,500 पर केस-20 हिरासत में

पटना बवाल- 3cr की गाड़ियां फूंकीं,500 पर केस-20 हिरासत में

by UB India News
August 8, 2026
0

राजधानी पटना में कल एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए. पहाड़ी इलाके...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 8, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

by UB India News
August 8, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी...

Next Post
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला …………….

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला ................

2005 के पहले समय को भी देखना चाहिए

भरत तिवारी एनकाउंटर पर NDA में मतभेद!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend