ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोचिंग विवाद : रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की कैसे गई जान ?

UB India News by UB India News
June 20, 2026
in TAZA KHABR, अपराध, पटना
0
खान सर के कोचिंग सेंटर पर अटैक मामले में ज्ञान बिंदु के डायरेक्‍टर रोशन आनंद को हिरासत में

RELATED POSTS

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. नेपाल में हुए शुरुआती पोस्टमॉर्टम में किसी तरह की साजिश या बाहरी चोट के साफ संकेत नहीं मिले हैं. लेकिन मौत कैसे हुई इसका पता लगाने के लिए अब हर किसी को विसरा रिपोर्ट का इंतजार है. बिराटनगर के हॉस्पिटल ने विसरा सैंपल को आगे की फॉरेंसिक जांच के लिए काठमांडू भेज दिया है.
बता दें कि 24 साल के प्रिंस यादव का नाम 2 जून को पटना के खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) सेंटर के बाहर हुई हिंसा के मामले में सामने आया था. उन पर भी FIR की गई थी. पुलिस से बचने के लिए वो नेपाल के बिराटनगर के एक होटल में रह रहे थे. मामले की जांच के बीच उनकी अचानक मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए थे. उनके भाई रौशन आनंद ने मौत के पीछे साजिश की आशंका जताई थी और गंभीर आरोप लगाए थे.
क्या है पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में?
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने नेपाल पुलिस सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि पोस्टमॉर्टम में किसी तरह की संदिग्ध चोट या हत्या जैसे संकेत नहीं मिले हैं. जांच के दौरान डॉक्टरों को प्रिंस के हार्ट से जुड़ी कुछ स्वास्थ्य संबंधी बातों की जानकारी मिली है. हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि मौत का सीधा संबंध उसी से है या नहीं. इसलिए अंतिम निष्कर्ष विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेगा.
तबीयत बिगड़ने के बाद मौत
बताया जा रहा है कि प्रिंस यादव अपनी मौत से कुछ दिन पहले चार दोस्तों के साथ नेपाल के बिराटनगर गए थे. वहां वे एक होटल में ठहरे हुए थे. पुलिस के अनुसार, अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस मामले में प्रिंस के साथ मौजूद चारों दोस्तों से भी पूछताछ की गई है. सभी बिहार के सहरसा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं. फिलहाल जांच एजेंसियां सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही हैं.
खान पर पर आरोप
इधर, जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद रौशन आनंद ने कई गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने दावा किया था कि जेल में रहते हुए उन पर समझौते का दबाव बनाया गया. रौशन आनंद ने यह भी कहा था कि उनके भाई को लेकर उन्हें पहले से चेतावनी दी गई थी और पूरे मामले में साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. हालांकि अब तक की शुरुआती मेडिकल जांच में किसी तरह की गड़बड़ी के संकेत नहीं मिले हैं. इसके बावजूद पुलिस और फॉरेंसिक टीम अंतिम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. माना जा रहा है कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद प्रिंस यादव की मौत की असली वजह पूरी तरह साफ हो सकेगी.

अब फिजिक्सवाला के अलख पांडे की एंट्री

फैजल खान उर्फ खान सर के खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) और रौशन आनंद के ज्ञान बिंदु कोचिंग से जुड़ा विवाद अब महज दो संचालकों की लड़ाई नहीं रहा, बल्कि इसमें देश के सबसे बड़े दिग्गजों की एंट्री से एक जबरदस्त ‘ट्विस्ट’ आ गया है. ‘ज्ञान बिंदु’ के रौशन आनंद सर के भाई की मौत के बाद उपजे इस विवाद में गुरु रहमान और ‘फिजिक्स वाला’ के अलख पांडेय आमने-सामने आ गए हैं. एक तरफ जहां गुरु रहमान ने खान सरको ‘महाझूठा’ बताते हुए सीधे युद्ध का शंखनाद कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ देश के सबसे बड़े ऑनलाइन गुरु अलख पांडेय ने खान सर के पक्ष में ढाल बनकर खड़े होने का एलान कर दिया है. सोशल मीडिया पर लगातार मिल रहे कमेंट्स और उठते सवालों के बीच फिजिक्स वाला के अलख पांडेय ने इस पूरे विवाद पर अपनी बेबाक प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने खान सर का बचाव करते हुए कहा कि जो इंसान देश के बच्चों के लिए इतना कुछ कर रहा है, जिसने शिक्षा को बिल्कुल सस्ता और सुलभ बना दिया, आज उसे ही कटघरे में खड़ा किया जा रहा है. अलख पांडेय ने भावुक होते हुए कहा कि पिछले 5 साल से खान सर यूट्यूब और सोशल मीडिया पर बेहद सस्ती शिक्षा दे रहे हैं. उनका कोई निजी कर्तव्य नहीं था कि वह बिहार में आकर गरीबों के लिए सस्ते अस्पताल खोलें और सस्ता इलाज करवाएं. लेकिन उन्होंने यह सब समाज के लिए किया और आज उसका परिणाम यह मिल रहा है कि हर कोई उन पर उंगली उठा रहा है.

अलख पांडेय ने क्या कहा?

फिजिक्स वाला के संस्थापक अलख पांडेय ने खान सर का खुलकर समर्थन करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. इससे पहले गुरु रहमान ने भी इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए खान सर पर झूठ बोलने का आरोप लगाया था. अलख पांडेय ने सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में कहा कि उन्हें खान सर को लेकर लगातार संदेश मिल रहे हैं. उन्होंने कहा कि यदि किसी के भाई के साथ ऐसी घटना होती है तो स्वाभाविक रूप से वह उसकी मदद करने की कोशिश करेगा. उन्होंने कहा कि खान सर ने वर्षों से कम लागत में शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रयास किया है और बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी काम किया है.

निष्पक्ष जांच की मांग

अलख पांडेय ने कहा कि उनकी हाल ही में खान सर से बातचीत हुई थी. उस दौरान दोनों की यही राय थी कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और पुलिस जो भी तथ्य हैं, उन्हें सार्वजनिक करे. उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी की भी गलती सामने आती है तो कानून के अनुसार उसे सजा मिलनी चाहिए.

अंत तक खान सर के साथ’

अलख पांडेय ने अपने बयान में कहा कि उन्हें खान सर पर पूरा भरोसा है और वह शुरुआत से अंत तक उनके साथ खड़े रहेंगे. साथ ही उन्होंने रौशन आनंद के भाई की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि यह बेहद दुखद घटना है. उन्होंने प्रशासन और पुलिस से निष्पक्ष जांच की अपील की और कहा कि जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.

गुरु रहमान ने साधा था निशाना

इससे पहले शिक्षक गुरु रहमान ने भी इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने रौशन आनंद के भाई की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना जताई थी. इसके साथ ही उन्होंने खान सर पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह अक्सर अलग-अलग समय पर अलग-अलग बातें करते हैं और उन पर झूठ बोलने का आरोप लगाया था.

क्या है पूरा मामला

यह विवाद रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में हुई मौत के बाद शुरू हुआ. इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं और आरोप-प्रत्यारोप सामने आए. मामले की जांच नेपाल पुलिस कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. अभी तक किसी भी जांच एजेंसी ने किसी व्यक्ति की जिम्मेदारी या भूमिका को लेकर अंतिम निष्कर्ष सार्वजनिक नहीं किया है.

जांच पूरी होने का इंतजार

फिलहाल इस पूरे मामले में अलग-अलग पक्ष अपनी-अपनी बातें रख रहे हैं. हालांकि, घटना की वास्तविक परिस्थितियों को लेकर आधिकारिक जांच अभी जारी है. ऐसे में अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने और संबंधित एजेंसियों की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 7, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी...

दीपक प्रकाश की मुश्किलें बढ़ी! सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

दीपक प्रकाश एक बार फिर सियासी चर्चा में

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार की सियासत में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और बीजेपी के रिश्तों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो...

आज का खास ….

आज का खास ….

by UB India News
August 5, 2026
0

आज 6 अगस्त 2026 ईस्वी दिन वुधवार वर्ष का 218 वाँ दिन 147 दिन शेष है। आज श्रावण कृष्ण पक्ष...

आज का पंचांग

आज का पंचांग

by UB India News
August 5, 2026
0

📜 6 अगस्त 2026 का पञ्चांग- मुख्यांश 📜 दिनांक : 6 अगस्त 2026 ईस्वी वर्ष का 218 वाँ दिन ,...

Next Post
भरत तिवारी के एनकाउंटर पर पुलिस के खिलाफ आरा में भारी जनाआक्रोश…….

भरत तिवारी के एनकाउंटर पर पुलिस के खिलाफ आरा में भारी जनाआक्रोश.......

सरकार के नोटिस पर भड़की राजद…………

लालू यादव को क्या नहीं मिली है सुरक्षा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend