ADVERTISEMENT
Friday, August 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू यादव को क्या नहीं मिली है सुरक्षा?

UB India News by UB India News
June 18, 2026
in पटना, राजद
0
सरकार के नोटिस पर भड़की राजद…………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने अपनी सुरक्षा हटाए जाने के लिए नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया था। लालू यादव ने कहा था कि नीतीश कुमार के कहने पर ही सम्राट सरकार ने उनकी सुरक्षा श्रेणी घटाई है। इसके बाद उन्होंने अपनी पूरी सुरक्षा वापस कर दी थी। अब इस पर बिहार पुलिस का आधिकारिक बयान सामने आया है। बिहार पुलिस का कहना है कि लालू यादव और उनकी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को तय मानकों के हिसाब से सुरक्षा दी गई है।

बिहार पुलिस का आधिकारिक स्पष्टीकरण
बिहार पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लालू यादव की ओर से सुरक्षा को लेकर लगाए गए आरोपों का जवाब दिया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि लालू यादव और उनकी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को तय नियमों और मानकों के अनुसार ही पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है।

RELATED POSTS

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

बिहार पुलिस ने दिया लालू-राबड़ी की सुरक्षा को ब्योरा
बिहार पुलिस ने नियमों का हवाला देते हुए दोनों नेताओं को दी गई सुरक्षा का पूरा विवरण बताया है। बिहार पुलिस के मुताबिक, विशेष सुरक्षा दल (SSG) अधिनियम-2010 के प्रावधानों के तहत लालू प्रसाद यादव को वर्तमान में अंगरक्षक (Bodyguards), आवास गार्ड, एस्कॉर्ट गार्ड, पायलट वाहन और एक बीआर कार (BR Car) उपलब्ध कराई गई है।

वहीं राबड़ी देवी को भी अंगरक्षक, आवास गार्ड, एस्कॉर्ट गार्ड, पायलट गाड़ी और बीआर कार दी गई है। इसके अतिरिक्त दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों की सुरक्षा के लिए सादे लिबास में स्पेशल ब्रांच (S.B. Component) के सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए हैं।

पुलिस ने साफ किया है कि दोनों गणमान्य व्यक्तियों को उनकी पात्रता और नियमों के अनुरूप ही पर्याप्त सुरक्षा दी गई है।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, हाल ही में सम्राट चौधरी सरकार ने वीआईपी (VIP) सुरक्षा की समीक्षा की थी। इस उच्च स्तरीय समीक्षा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की ‘जेड प्लस’ (Z+) सुरक्षा श्रेणी को घटाने का निर्णय लिया गया। हालांकि, सरकार ने लालू यादव के छोटे बेटे और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया है, उनकी सुरक्षा पहले की तरह ही बरकरार रखी गई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

by UB India News
August 7, 2026
0

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों...

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

बिहार के सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक बदलाव करते हुए नई समय-सारिणी...

दीपक प्रकाश की मुश्किलें बढ़ी! सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

दीपक प्रकाश एक बार फिर सियासी चर्चा में

by UB India News
August 7, 2026
0

बिहार की सियासत में राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और बीजेपी के रिश्तों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो...

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

Next Post
सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

बिहार कैबिनेट से 29 प्रस्ताव को मिली मंजूरी

जातीय हुई कोचिंग की जंग

जातीय हुई कोचिंग की जंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend