सम्राट सरकार की तरफ से राबड़ी आवास को खाली करने का नोटिस दिया गया है। इस बीच लालू परिवार की सुरक्षा घटा दी गई है। RJD के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी और पूर्व सीएम राबड़ी देवी की जेड प्लस सिक्योरिटी खत्म कर दी गई है।
दोनों को अब बिहार पुलिस की विशेष सुरक्षा व्यवस्था दी गई है, जिसमें एस्कॉर्ट, बुलेट प्रूफ कार और 8 से 16 गार्ड शामिल हैं। लालू यादव के बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव की भी Y कैटेगरी की सुरक्षा खत्म कर दी गई है। सरकार ने अब उन्हें सिर्फ एक बॉडीगार्ड दिया है।
तेजस्वी की सुरक्षा में कोई बदलाव नहीं
जानिए लालू यादव की अब सुरक्षा कैसी
पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को अब तक जेड प्लस सुरक्षा मिलती आ रही थी। सम्राट सरकार ने अब इसमें बदलाव करते हुए विशेष सुरक्षा व्यवस्था दे दी है।
इसमें बीसैप के 2 से 8 हाउस गार्ड, पटना जिला बल से 2 बॉडीगार्ड, एचक्यूआरटी से पायलट और बुलेट प्रूफ कार, पटना जिला बल से एस्कॉर्ट एवं पायलट मुहैया कराया जाएगा।
वहीं, उनकी पत्नी राबड़ी देवी को लालू से ज्यादा सुरक्षा प्रदान की गई है। उन्हें बीसैप से 2-8 हाउस गार्ड, 3 महिला बॉडीगार्ड, 3 वर्दीधारी बॉडीगार्ड, HQRT से पायलट, बुलेट प्रूफ कार, पटना जिला बल से एस्कॉर्ट और पायलट मिलेंगे।
राबड़ी आवास खाली करने का सरकार ने दिया है नोटिस
सम्राट सरकार ने लालू परिवार को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के लिए 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है।
29 मई को आवास खाली करने को लेकर आदेश जारी किया गया था, लेकिन लालू परिवार की ओर से अब तक बंगला खाली नहीं किया गया है। ऐसे में सरकार ने दोबारा सख्त रुख अपनाते हुए अब 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है।
10 सर्कुलर रोड यानी राबड़ी आवास में पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रहते हैं।
राबड़ी देवी के अलावा हारे हुए विधायकों को भी नोटिस भेजा गया। सरकारी बंगला खाली करने को कहा गया। भवन निर्माण विभाग के अधिकारी ने नोटिस
किया है।

25 नवंबर 2025 को भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास खाली करने का पहला नोटिस जारी किया था।
राबड़ी को 39 हार्डिंग रोड वाला बंगला अलॉट हुआ है
भवन निर्माण विभाग के अनुसार, विभागीय आदेश संख्या-122 दिनांक 25 नवंबर 2025 के तहत विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के लिए 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया गया था।
ये आवास राबड़ी देवी के नाम पहले ही जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक उन्होंने पूर्व से आवंटित 10 सर्कुलर रोड आवास खाली नहीं किया है।
लालू परिवार साल 2005 से 10 सर्कुलर रोड’ बंगला में रह रहा है। बीते 6 महीने में राबड़ी देवी से 2-3 बार आग्रह किया गया कि वो नये आवंटित बंगला 39 हार्डिंग रोड में जाएं, लेकिन अब तक लालू परिवार ने अब तक आवास नहीं छोड़ा है।







