बिहार विधान परिषद (MLC) की 9 सीटों पर चुनाव की घोषणा के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है. सभी राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों के नाम तय करने में जुट गए हैं. इसी बीच जेडीयू से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों के मुताबिक जेडीयू ने दो उम्मीदवारों के नाम लगभग फाइनल कर लिए हैं. इनमें ललन मंडल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का नाम शामिल है. पार्टी जल्द ही बाकी दो उम्मीदवारों के नामों पर भी मुहर लगा सकती है. माना जा रहा है कि आज किसी भी समय इन नामों का आधिकारिक ऐलान हो सकता है.
बता दें कि बिहार विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव होना है. इन सभी सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 28 जून को समाप्त हो रहा है. निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है. ये सभी सीटें विधायक कोटे से भरी जाएंगी, इसलिए विधानसभा में दलों की संख्या के आधार पर उम्मीदवारों की जीत लगभग तय मानी जा रही है. जेडीयू में उम्मीदवारों के चयन को लेकर लगातार बैठकों का दौर चल रहा है. खासकर निशांत कुमार के नाम की चर्चा ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है. अब सभी की नजर पार्टी की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हुई है.
और कौन-कौन रेस में
सूत्रों के मुताबिक निशांत कुमार और ललन मंडल के अलावा राजीव कुमार सिंह का नाम भी संभावित उम्मीदवारों की सूची में शामिल है. इसके साथ ही सहनी समाज से भी एक उम्मीदवार को मौका दिए जाने की चर्चा है. ऐसे में बीजेपी नेता भीष्म साहनी या किसी अन्य सहनी नेता के नाम पर विचार किया जा सकता है.

निशांत के लिए स्पेशल सीट
निशांत कुमार हाल ही में मंत्री बने हैं, लेकिन वे अभी न तो विधानसभा के सदस्य हैं और न ही विधान परिषद के. ऐसे में माना जा रहा है कि उन्हें एमएलसी का टिकट दिया जा सकता है. सूत्रों के अनुसार, जेडीयू निशांत कुमार को विधान परिषद भेजने की तैयारी में है. इसके लिए पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खाली हुई सीट के बजाय एक दूसरा रास्ता चुना है. बताया जा रहा है कि जून 2026 में जिन 9 सीटों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उनमें से किसी एक सीट पर निशांत कुमार को उम्मीदवार बनाया जा सकता है.

किन सीटों पर होगा चुनाव?
जिन विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उनमें जेडीयू की कुमुद वर्मा और प्रो. गुलाम गौस, आरजेडी के मोहम्मद फारूक और बीजेपी के भीष्म साहनी शामिल हैं. इसके अलावा जेडीयू के भगवान सिंह कुशवाहा मंत्री बनने के बाद पहले ही विधान परिषद से इस्तीफा दे चुके हैं. वहीं बीजेपी के संजय प्रकाश उर्फ संजय मयूख, कांग्रेस के समीर कुमार सिंह और आरजेडी के सुनील कुमार सिंह का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है. साथ ही उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर भी चुनाव कराया जाएगा.