ADVERTISEMENT
UB India News
Saturday, June 13, 2026
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

खान सर के कोचिंग सेंटर पर अटैक मामले में ज्ञान बिंदु के डायरेक्‍टर रोशन आनंद को हिरासत में

UB India News by UB India News
June 4, 2026
in TAZA KHABR, अपराध, शिक्षा
0
खान सर के कोचिंग सेंटर पर अटैक मामले में ज्ञान बिंदु के डायरेक्‍टर रोशन आनंद को हिरासत में
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना में मंगलवार रात खान सर की कोचिंग ग्लोबल स्टडीज पर हमला हुआ। हमले का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग गार्ड को पीटते दिख रहे हैं। इस दौरान ईंट-पत्थर भी चलाए गए। पोस्टर भी फाड़ दिए। पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद समेत उनके दो सहयोगी अभिषेक और गौरव को गिरफ्तार किया है। तीनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। भास्कर से बातचीत में टाउन DSP-1 राजेश रंजन ने इसकी पुष्टि की है। खान सर ने हमले का आरोप ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर और कोचिंग के कर्मियों पर लगाया है। टाउन DSP के मुताबिक, रौशन आनंद और उसके दोनों सहयोगियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी चल रही है।

खान सर के कोचिंग पर किसने किया हमला?

RELATED POSTS

साइबर अपराधियों ने बिहार के डिप्टी सीएम को ही लगा दिया फोन…………..

बिहार में एक डायरी ने मचाई खलबली….

छानबीन पूरी होने के बाद पटना पुलिस ने इस मामले में काफी हद तक खुलासा कर दिया है। पटना पुलिस के मुताबिक खान सर के कोचिंग पर गोलीबारी की वारदात अंजाम नहीं दी गई है। पुलिस को इस दौरान खान जीएस ग्लोबल स्टडीज की तरफ से सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज भी उपबल्ध कराए गए। इसे पुलिस ने गौर से देखा और सारी पड़ताल की।

खान सर के कोचिंग पर हमले के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपियों की जानकारी निकाल ली। पुलिस के मुताबिक ‘घटनास्थल पर आसपास के लोगों से पूछताछ करने एवं आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान, पटना से जुड़े 15 से 20 लोगों द्वारा पथराव एवं तोड़फोड़ किया गया है।’

खान सर बोले- आज पढ़ाई नहीं हो पाएगी

खान सर का कहना है कि हमले में सिक्योरिटी गार्ड का सिर फोड़ दिया गया।। उसे PMCH में भर्ती कराया गया है। खान सर ने पहले 8 से 10 राउंड गोली चलने का दावा किया था। हालांकि, बाद में वे अपने बयान से पलट गए। उन्होंने कहा- ‘माहौल इतना तनावपूर्ण था कि मुझे कुछ समझ नहीं आया।’ खान सर की ओर से दायर FIR में भी गोलीबारी का कोई जिक्र नहीं है। साथ ही पटना पुलिस ने भी फायरिंग से इनकार किया है। हमले के बाद खान सर का कोचिंग सेंटर आज यानी बुधवार को बंद किया गया है। खान सर ने कहा, ‘आज पढ़ाई नहीं हो पाएगी।’ इधर, कोचिंग पर हमले के बाद बड़ी संख्या में खान सर के छात्रों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया।

तोड़फोड़ का मकसद क्या?

खान सर बिहार की राजधानी पटना ही नहीं, बल्कि देशभर में लोकप्रिय हैं. उनके पढ़ाने की शैली का हर कोई मुरीद है. वह जानकारी के अनुसार, खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर गोलीबारी की गई. गोलीबारी की घटना पर खान सर का बयान आया है. उन्होंने पहले कहा था कि फायरिंग के समय मैं वहीं मौजूद था. मैंने खुद 8 से 10 राउंड गोलियां चलते देखीं. इस घटना में सुरक्षा गार्ड घायल हो गया. खान सर ने कहा कि दूसरे कोचिंग वाले चाहते हैं कि मैं इतनी कम फीस में न पढ़ाऊं. इसी बात से समस्या है उन्हें. साथ में उन्होंने ये भी जोड़ा कि मेरे कोचिंग से इतने ज्यादा रिजल्ट क्यों आते हैं. हालांकि, पटना पुलिस के सीनियर अधिकारियों के घटनास्थल पर पहुंचने और शुरुआती जांच के बाद खान सर अपने बयान से पलट गए. उन्होंने कहा कि उस समय माहौल ऐसा था कि कुछ समझ ही नहीं आया. अब इस मामले में ज्ञान बिंदु के डायरेक्‍टर रोशन आनंद उर्फ रोशन सर को पुलिस ने हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. कुल मिलाकर इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. लेकिन सवाल यही है कि क्‍या खान सर की अन्‍य कोचिंग वालों से इस हद तक अदावत चलती है कि उनपर हमला तक करा दिया गया. हमलावरों का इस हमले के पीछे क्‍या मंसूबा था?
पटना के मुसल्‍लहपुर हाट में जिस जगह पर खान सर का कोचिंग इंस्‍टीट्यूट है, वहां कई अन्‍य कोचिंग संस्‍थान भी हैं. रोशन आनंद का ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर खान सर के ग्‍लोबल स्‍टडीज के बगल में ही स्थित है. इसके अलावा कई अन्‍य कोचिंग सेंटर्स भी हैं. बात करते हैं शुरू से. बिहार की राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित मछुआटोली इलाके में मंगलवार देर शाम चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ पर हुए हमले के बाद शहर में सनसनी फैल गई. कोचिंग परिसर में पथराव, तोड़फोड़ और मारपीट की घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया. प्रारंभिक स्तर पर फायरिंग की भी खबर सामने आई, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है. घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी. पुलिस के अनुसार, रात करीब 10:10 बजे खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर कुछ लोगों द्वारा ईंट-पत्थर फेंकने और तोड़फोड़ करने की सूचना मिली थी. पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले.

साजिश या कुछ और…

अगला सवाल यह है कि खान सर के कोचिंग सेंटर पर साजिश के तहत हमला किया गया या इसके पीछे और कुछ मंसूबा था. पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में कोचिंग संस्थानों के बीच प्रतिद्वंद्विता का मामला प्रतीत हो रहा है. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने संस्थान के प्रवेश द्वार और अन्य हिस्सों को नुकसान पहुंचाया है. घटना में घायल हुए सुरक्षा गार्ड का इलाज चल रहा है और उसके बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सीसीटीवी फुटेज में अब तक फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान से जुड़े 15 से 20 लोगों की संलिप्तता सामने आई है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और विधिसम्मत कार्रवाई जारी है.
घटना के बाद खान सर ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके संस्थान को निशाना बनाकर हमला किया गया है. उन्होंने दावा किया कि कुछ दिनों पहले बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा का परिणाम आने के बाद उनके संस्थान के हजारों छात्रों का चयन हुआ था, जिसके कारण प्रतिस्पर्धी संस्थानों में नाराजगी थी. खान सर ने आरोप लगाया कि कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर परिणाम देने की वजह से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं. खान सर ने कहा, ‘पूरा ऑफिस तोड़ दिया गया है. गार्ड को बुरी तरह पीटा गया है और वह अस्पताल में भर्ती है. हमें पहले भी धमकियां मिली थीं कि कोचिंग को बंद करा दिया जाएगा. सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिया गया है और संदिग्धों की पहचान कर ली गई है.’ उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि गरीब छात्रों को सस्ती शिक्षा उपलब्ध कराना उनका उद्देश्य है और इस तरह की घटनाओं से उनका मनोबल नहीं टूटेगा. उन्होंने कहा कि पहले भी कम फीस में पढ़ाते थे और आगे भी पढ़ाते रहेंगे.

खान सर का कोचिंग सेंटर बंद

हमले के अगले दिन खान ग्लोबल स्टडीज को अगले आदेश तक बंद रखने का निर्णय लिया गया. हालांकि, बड़ी संख्या में छात्र कोचिंग के बाहर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे. देखते ही देखते मुसल्लहपुर और आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित हो गया तथा सड़क जाम की स्थिति बन गई. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए खान सर स्वयं कोचिंग की बालकनी में पहुंचे और छात्रों से सड़क खाली कर घर लौटने की अपील की. बाद में वह छात्रों के बीच भी पहुंचे और कहा कि पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है तथा कई लोगों को हिरासत में लिया गया है. उन्होंने छात्रों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासन पर भरोसा रखने की अपील की.
शिक्षा विभाग ने कोचिंग नीति बनाए जाने की घोषणा की

खान सर कोचिंग इंस्टीट्यूट पर हुए हमले के बाद सरकार एक्शन में आ गई है। शिक्षा विभाग ने कोचिंग नीति बनाए जाने की घोषणा कर दी है। अगले 3 महीने के भीतर कोचिंग नीति तैयार कर ली जाएगी और इसी नीति के तहत बिहार के सभी कोचिंग संस्थान संचालित होंगे। कोचिंग नीति का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस नई नीति के तहत सभी कोचिंग संस्थानों के लिए एक ‘मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट’ (आचार संहिता) तैयार किया जाएगा। इसमें यह तय किया जाएगा कि कोचिंग को किस तरह और किन नियमों के दायरे में रहकर चलाना है।

Related Posts

साइबर अपराधियों ने बिहार के डिप्टी सीएम को ही लगा दिया फोन…………..

साइबर अपराधियों ने बिहार के डिप्टी सीएम को ही लगा दिया फोन…………..

by UB India News
June 12, 2026
0

ऐसे कॉल से कई बार सावधान किया जाता है, जिसमें साइबर अपराधी किसी को फोन कर उसके पार्सल में गलत...

बिहार में एक डायरी ने मचाई खलबली….

बिहार में एक डायरी ने मचाई खलबली….

by UB India News
June 12, 2026
0

बिहार में टेंडर घोटाले का बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ वरिष्ठ IAS अधिकारियों और टेंडर माफिया...

उत्तर भारत में ‘आफत’, 9 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

बिहार में मानसून की एंट्री से मौसम सुहाना ,आंधी-वज्रपात का अलर्ट………

by UB India News
June 12, 2026
0

बिहार के लोगों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है. तपती गर्मी और चिलचिलाती उमस के बीच राज्य में...

कोचिंग विवाद मामले में रौशन आनंद को फिलहाल राहत नहीं…………

कोचिंग विवाद मामले में रौशन आनंद को फिलहाल राहत नहीं…………

by UB India News
June 12, 2026
0

चर्चित खान सर कोचिंग विवाद मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद को फिलहाल राहत नहीं मिल सकी...

रिशु की  गिरफ्तारी से बिहार के IAS लॉबी में बैचेनी क्यों……..

रिशु श्री केस में अब तक का सबसे बड़ा एक्शन………….

by UB India News
June 12, 2026
0

रिशु श्री टेंडर माफिया के साथ बिहार के कई अधिकारी और इंजीनियरों के कनेक्शन ने जांच एजेंसियों को हैरान कर...

Next Post
दुनिया कोई कूड़े का ढेर नहीं कि कोई मुर्गा दे बांग और बन जाए मसीहा……………………

दुनिया कोई कूड़े का ढेर नहीं कि कोई मुर्गा दे बांग और बन जाए मसीहा........................

अस्पताल के अंदर मौत का तांडव, बेड से लेकर मशीन तक राख , 5 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend