चर्चित खान सर कोचिंग विवाद मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद को फिलहाल राहत नहीं मिल सकी है. उनकी जमानत याचिका पर आज फैसला आने की उम्मीद थी, लेकिन अदालत ने मामले की केस डायरी देखने के बाद ही अंतिम निर्णय लेने की बात कही है. मामले में सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश रूपेश देव की अदालत में सुनवाई होगी. तब तक रौशन आनंद को जेल में ही रहना पड़ेगा.
मंगलवार को अदालत में हुई सुनवाई के दौरान जमानत याचिका पर बहस हुई, लेकिन कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी तलब कर ली. न्यायालय का मानना है कि मामले के तथ्यों और जांच की प्रगति को समझने के लिए केस डायरी का अध्ययन जरूरी है. इसके बाद ही जमानत पर अंतिम फैसला लिया जाएगा.
खान सर की गिरफ्तारी पर लगी रोक
वहीं दूसरी ओर इसी मामले में आरोपित खान ग्लोबल स्टडीज के निदेशक फैजल खान उर्फ खान सर को अदालत से अंतरिम राहत मिली है. प्रधान जिला जज रूपेश देव की अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर 20 जून तक रोक लगा दी है. अदालत ने खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर अंतिम फैसला लेने से पहले पुलिस से केस डायरी मांगी है. खान सर के वकील अरविंद कुमार मउआर ने उन्हें निर्दोष बताते हुए अग्रिम जमानत देने की मांग की, जबकि लोक अभियोजक ने इसका विरोध किया.

क्या है पूरा मामला?
पूरा विवाद पटना के कदमकुआं स्थित खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु कोचिंग के बीच शुरू हुआ था. ज्ञान बिंदु की ओर से आरोप लगाया गया कि उनके संचालक रौशन आनंद से जुड़ा प्रचार बैनर फाड़ दिया गया. इसके बाद दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच तनाव बढ़ गया और मामला सड़क तक पहुंच गया. विवाद के दौरान हंगामा, मारपीट और फायरिंग के आरोप सामने आए. घटना के बाद कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए. पुलिस जांच में खान सर के दो निजी सुरक्षा गार्ड हथियार के साथ फायरिंग करते दिखाई दिए. इसके बाद दोनों गार्डों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.